Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:04:45 6+ Views

Aarti Mahakumbh Ki

Super Hit Devotional track Aarti Mahakumbh Ki sung by Prachi Bhatnagar (Prachi), Anuj Yadav, Shivani Thakur.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aarti Mahakumbh Ki sung by Prachi, Shivani Thakur, Anuj Yadav

आरती महाकुम्भ की पावनीआरती महाकुम्भ की पावनी
पाप ताप दुःख दोष नसावनि आरती महाकुम्भ की पावनी
आरती महाकुम्भ की पावनी
देवासुर संग्राम के कारन हुआ निरंतर सागर मंथन
देवासुर संग्राम के कारन हुआ निरंतर सागर मंथन
अमृत कलश मंथन से प्रकटा जिसका अमृत धरा पर छलका
आरती महाकुम्भ की पावनी
तीर्थराज की महिमा भारी बहती जहाँ त्रिवेणी प्यारी
तीर्थराज की महिमा भारी बहती जहाँ त्रिवेणी प्यारी
गंगा यमुना सरस्वती संगम संगम का कण कण है विहंगम
आरती महाकुम्भ की पावनी
अनुपम अद्भुत पावन असवर महाकुम्भ लगा संगम तटपर
अनुपम अद्भुत पावन असवर महाकुम्भ लगा संगम तटपर
अति दुर्लभ ग्रहयोग बना है सारे जग का भाग्य जगा है
आरती महाकुम्भ की पावनी
हरिद्वार और प्रयाग नगरी उज्जैनी नासिक गोदावरी
हरिद्वार और प्रयाग नगरी उज्जैनी नासिक गोदावरी
चारो धाम पे अमृत गिरा है इन धामों का महत्व बड़ा है
आरती महाकुम्भ की पावनी
छह और बारह वर्ष में आते अर्धकुम्भ और कुम्भ कहाते
छह और बारह वर्ष में आते अर्धकुम्भ और कुम्भ कहाते
बारह कुम्भ जो पूर्ण हो जाये तब महाकुम्भ प्रयाग में आये
आरती महाकुम्भ की पावनी
आया है महाकुम्भ का अवसर एक सौ चवालिस वर्ष बिताकर
आया है महाकुम्भ का अवसर एक सौ चवालिस वर्ष बिताकर
सब दुःख दोष अमंगलहारी सब के लिए शुभ मंगलकारी
आरती महाकुम्भ की पावनी पाप ताप दुःख दोष नसावनि
आरती महाकुम्भ की पावनी
लेखक :- सुरेश तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40