Close Menu
Subscribe :

JNS Album

JNS Hindi 00:07:18 3+ Views

Jai Gautam Gandhar Swami

Super Hit JNS track Jai Gautam Gandhar Swami sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jai Gautam Gandhar Swami sung by Rinky Vishwakarma

जय गौतम गणधर स्वामी जय गौतम गणधर ऋद्धि सिद्धि के दाता
ऋद्धि सिद्धि के दाता जन-जन मंगल कर ॐ जय गौतम गणधर
गोबर ग्राम निवासी वसुभूति सुत थे तुम वसुभूति सुत थे पृथ्वी पुत्र प्रतिश्रुत
पृथ्वी पुत्र प्रतिश्रुत शोभा संयुत थे ॐ जय गौतम गणधर
नाम इन्द्रभूति था गोत्र तथा गौतम शुभ गोत्र तथा गौतम था आद्यन्त तुम्हारा
था आद्यन्त तुम्हारा जीवन पावनतम ॐ जय गौतम गणधर
पूर्ण वेद विद्या के अधिकृत पण्डित थे तुम अधिकृत पण्डित थे यज्ञविधि के ब्रह्मा
यज्ञविधि के ब्रह्मा प्रतिभा मण्डित थे ॐ जय गौतम गणधर
मध्यम पावा में प्रभु महावीर आए प्रभु महावीर आए लिए वाद की इच्छा
लिए वाद की इच्छा तुम जा टकराए ॐ जय गौतम गणधर
छोड़ वाद का पथ प्रभु ने उपदेश दिया प्रभु प्रभु ने उपदेश दिया दूर सभी कर संशय
दूर सभी कर संशय और संक्लेश दिया ॐ जय गौतम गणधर
प्रभु चरणों में रहकर तप में लीन हुए तुम तप में लीन हुए द्वादशांग वाणी में
द्वादशांग वाणी में परम प्रवीण हुए ॐ जय गौतम गणधर
ज्ञान ध्यान तप संयम विनय वृत्ति धारी थे विनय वृत्ति धारी बने लब्धियों के तुम
बने लब्धियों के तुम अक्षय भण्डारी ॐ जय गौतम गणधर
पूछ-पूछ कर प्रभु से तुमने ज्ञान लिया था तुमने ज्ञान लिया धारण कर अर्थों को
धारण कर अर्थों को सूत्र निबद्ध किया ॐ जय गौतम गणधर
हुए प्रभु निर्वाणी तुम केवलज्ञानी तब तुम केवलज्ञानी तभी श्रेष्ठ पर्वों में
तभी श्रेष्ठ पर्वों में दीपावली मानी ॐ जय गौतम गणधर
पूर्ण शतायु होकर था निर्वाण लिया तुमने निर्वाण लिया अनन्त सिद्ध श्रेणी मे
अनन्त सिद्ध श्रेणी मे अविचल स्थान लिया ॐ जय गौतम गणधर
चिन्तामणि सम नाम जो प्रातः उठ ध्यावे जो प्रातः उठ ध्यावे सर्व विघ्न उपशम कर
सर्व विघ्न उपशम कर सुख वैभव पावे ॐ जय गौतम गणधर
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40