Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:17:43 10+ Views

Maa Ganga Amritvani

Super Hit Devotional track Maa Ganga Amritvani sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Ganga Amritvani sung by Satya Prakash Adhikari

जय जय जय जय गंगा मैय्या, भवसागर की पर लगैय्या।
महिमा अपरंपार तुम्हारी, तुमको पूजे सब नर नारी।।
जय जग जननी जय कल्यानी, जय माता अदभुत वरदानी।
जय जय त्रिपथगामिनी गंगा, जय जय पतित पावनी गंगा।।
अखिलेश्वरी मातु अविनाशिनि, तुम हो पाप श्राप की नाशिनि।
महामोह को हरने वाली, सबकी झोली भरने वाली।।
ज्ञान और विज्ञान तुम्ही हो, स्वर्ग आदि सोपान तुम्ही हो।
सुर नर मुनि जन ध्यान लगाते, अपना जीवन धन्य बनाते।।
नारद वीणा मधुर बजाकर, तीनों लोकों में जा जाकर।
पावन महिमा को गाते हैं, मन ही मन अति हर्षाते हैं।।
दैहिक दैविक भौतिक ताप, मिट जाते हैं सारे पाप।
जो हर-हर गंगे कहता है, सदा सदा सुख से रहता है।।
क्षीर समान धवल है धारा, दिव्य प्रभाव जगत विस्तारा।
सूर्य चंद्र सम निर्मल ज्योती, चमचम चमके जैसे मोती।।
अमृत जैसा है जल प्यारा, सबसे अच्छा सबसे न्यारा।
जो इस जल का पान करेगा, वो यम से भी नहीं डरेगा।।
जय जय मां सुरस्वामिनी, सकल जगत आधार।
निर्भर है तेरी दया, पर सारा संसार।।
गंगा की उत्पत्ति कहानी, भक्तों है अत्यंत पुरानी।
जब हरि वामन रूप बनाये, तब राजा बलि के घर आये।।
राजा बलि ने शीश झुकाया, भूषन बसन भेंट दिलवाया।
बोले हैं मुस्काके भगवन, दो पग भूमि चाहिए राजन।।
बलि ने जब संकल्प किया है, प्रभु ने रूप विराट लिया है।
ब्रह्मलोक तक पांव बढ़ाया, ब्रम्हा ने चरणोंदक पाया।।
हरि चरणों से निकलीं माता, भक्तजनों की भाग्य विधाता।
ब्रह्म कमण्डलु वास बना है, पावन दिव्य निवास बना है।।
इंद्र आदि देवों ने मिलकर, ब्रह्मदेव को शीश झुकाकर।
अपनी सारी व्यथा सुनाई, ब्रह्मा से अरदास लगाई।।
ब्रह्मदेव ने विनती सुनकर, देवों से प्रसन्न अति होकर।
मां गंगा की पहली धारा, स्वर्ग लोक में स्वयं उतारा।।
देवों का मन अति हर्षाया, स्वर्ग लोक में मंगल छाया।
सबने मिलकर मा का बंदन, किया भाव से अति अभिनंदन।।
स्वर्ग लोक जो धारा आई, मंदाकिनी वही कहलाई।
जय जय जय मंदाकिनी अंबा, रोग शोक हारी जगदंबा।।
जय जय स्वर्ग निवासिनी, रिद्धि सिद्धि की खान।
जय माता भय हारिणी, परम शांति स्थान।।
भक्त राज प्रहलाद ने जाकर, किया तपस्या ध्यान लगाकर।
प्रगट हुईं है गंगा मैय्या, अंधकार की दूर करैय्या।।
बोली माता ध्यान से जागो, जो भी इच्छा हो वर मांगो।
कहा प्रहलाद ने शीश झुकाकर, कृपा करो मां हम भक्तों पर।।
मां गंगा प्रसन्न अति होकर, चलीं कृपा करने दानव पर।
दैत्य लोक में गंगा माई, पहुंची भक्तराज संग जाई।।
विष्णुपदी गंगा की धारा, ने पाताल लोक को तारा।
जो गंगा के तट पे आया, उसने जीवन सफल बनाया।।
अंधक दानव अति अभिमानी, करने लगा सकल मनमानी।
धर्म कर्म पे रोक लगाया, चहूं ओर आतंक मचाया।।
स्वर्गलोक पर जब वह धाया, मां गंगा के सन्मुख आया।
मां पे उसने वार किया है, भीषण शस्त्र प्रहार किया है।।
हार थका वह करके छल बल, सारी शक्ति हो गई निष्फल।
जब कोई उपाय न पाया, तो माता को शीश झुकाया।।
दैत्य गुरू ने जब रण ठाना, माता के प्रभाव को जाना।
क्षमा याचना की है जाकर, मां गंगा के गुण को गाकर।।
मां गंगा करती सदा, भक्तों पे उपकार।
तीन लोक में गूंजता, बस इनका जैकार।।
भागीरथ ने वन में जाकर, किया तपस्या ध्यान लगाकर।
हो करके प्रसन्न सुखदाता, प्रगट हुए हैं भाग्य विधाता।।
बोले ब्रह्मदेव इस अवसर, जो भी इच्छा हो मांगो वर।
भागीरथ ने शीश झुकाया, मन का सारा हाल सुनाया।।
मां गंगाधरती पर आयें, पितरों को मुक्ती मिल जाये।
धरती वासी भी हर्षाएं, रोग आदि से मुक्ती पाएं।।
ब्रह्मदेव बोले हे राजन, पहले करो कोई शुभ साधन।
गंगा की धारा प्रलयंकर, प्रलय मचा देगी धरती पर।।
इस कारण से अब तुम जाओ, महादेव का ध्यान लगाओ।
परम दयालू हैं शिव शंकर, वही उपाय करेंगे जाकर।।
भागीरथ ने ध्यान किया है, शिवजी का आव्हान किया है।
प्रगट हुए हैं भोले शंकर, बोले जो इच्छा मांगो वर।।
भागीरथ ने शीश झुकाया, शिवजी को सब कुछ बतलाया।
बोले महादेव अब जाओ, गंगा को अति शीघ्र बुलाओ।।
गंगा माता प्रलय रूप धर, ब्रह्म लोक से चलीं धरा पर।
शिव ने अपना जटा बढ़ाया, गंगा को उसमें उलझाया।।
शिव शंकर के शीश पर, बना दिव्य स्थान।
मां गंगा करने चलीं, भक्तों का कल्यान।।
शिवजी ने गंगा की धारा, हिमगिरि पे है स्वयं उतारा।
मां का वास बना धरती पर, पर्वत राज हिमालय ऊपर।।
मां गंगा का अति मीठा जल, यहां हमेशा बहता कल कल।
क्षेत्र कुमायूं का है निर्मल, मां गंगा का उद्गम स्थल।।
गंगोत्री यह धाम कहाये, यहां की महिमा कहीं न जाये।
गंगोत्री जो कभी नहाए, तन मन से निर्मल हो जाए।।
गंगोत्री से गंगा चलकर,बारह धाराओं में बंटकर।
धरती को पावन करती हैं, भक्तों के संकट हरती हैं।।
देवप्रयाग में गंगा आकर, आपस में मिलती हैं जाकर।
संगम यह स्थान कहाये, यहां भीड़ भक्तों की आये।।
भगीरथी और अलकनंदा, काटे भक्तों के भव फंदा।
ऋषीकेश के बाहर बाहर, हरिद्वार पहुंची है जाकर।।
हरिद्वार से आगे बढ़कर, कई नदीयों के संग में मिलकर।
गंगासागर में कल्यानी, मिल जाती है सब गुण खानी।।
जय जय जह्नु बालिका गंगा, पावन किरण मालिका गंगा।
त्रिपथगामिनी जय जग देवी, सिद्ध संत सुर नर मुनि सेबी।।
रिद्धि सिद्ध की दायिनी, मंगल करनी मात।
तुमसे ही जीवन मिले, तुमसे नवल प्रभात।।
भक्त भगीरथ को अपनाकर, कपिल ऋषी का श्राप मिटाकर।
सगर सुतों को तुमने तारा, प्रेत योनि से उन्हें उबारा।।
गंगा के तट गढ़ मुक्तेश्वर, कार्तिक मेला लगता सुंदर।
दूर-दूर से भक्त हैं आते, कर स्नान जन्म फल पाते।।
दुर्वासा ने अति क्रोधित हो, श्राप दिया जब शिव के गण को।
तब शिव गण मुक्तेश्वर आए, घोर श्राप से से मुक्ती पाए।।
चंद्र ने यही किया तप भारी, राजयक्ष्मा मिटी बीमारी।
नृग ने जब गिरगिट तन पाया, इसी जगह पर ध्यान लगाया।।
संत यहां अगनित आते हैं, दर्शन करके हर्षाते हैं।
कारखंडेश्वर यहीं पे स्थित, भक्तजनों का करते हैं हित।।
गढ़मुक्तेश्वर में जो जाते, गंगा जी में डुबकी लगाते।
फिर शिव को जल अर्पण करते, उनके कष्ट त्रिलोचन हरते।।
महिमा है इस धाम की भारी, यहां सदा आते नर नारी।
इसके दर्शन का फल ऐसा, काशी गया दान के जैसा।।
यहां भाव से जो आता है, शिव के सन्मुख गुण गाता है।
जीवन मंगलमय होता है, कभी उसे ना भय होता है।।
मां गंगा के दर्श से, बनते हैं सब काम।
सब धामों से है बड़ा, मां गंगा का धाम।।
दानव मानव मां को ध्याते, हाथ जोड़कर विनय सुनाते।
सबकी झोली भरती मैय्या, भव से पार लगाती नैय्या।।
मां का नाम परम सुखकारी, मूल संजीवन मंगलकारी।
जो भी निसदिन नाम उचारे, वह संकट से कभी ना हारे।।
आती जाती सांसों में भी, नाम सजा दो माता का ही।
बाधा से मुक्ती पाओगे, कभी-कहीं ना घबराओगे।।
जिसने मां के नाम को साधा, मिट गई पथ की सारी बाधा।
अपने अंतर पट को खोलो, हर-हर गंगे निसदिन बोलो।।
साधू हो या हो सन्यासी, या फिर कोई सुख अभिलाषी।
जो मां गंगा के तट जाता, वह मनवांछित फल को पाता।।
जहां जहां गंगा की धारा, वहां वहां का गजब नजारा।
चारों ओर परम खुशहाली, ऋतु बसंत जैसी हरियाली।।
लाखों जीव जंतु हैं आते, जल पीकर के प्यास बुझाते।
मधुमय है माता तेरा जल, इससे मिलता है अद्भुत बल।।
सिद्ध मुनी तेरे तट जाकर, तप करते हैं ध्यान लगाकर।
आत्मज्ञान होता है मन में, सत्य देखते हैं कन-कन में।।
हे माता भाग्येश्वरी, तेरी भक्ति विशेष।
तेरे दर पर हैं खड़े, काटो कष्ट क्लेश।।
गंगा जमुना सरस्वती का, पावन जल है कल्पवृक्ष सा।
ये तीनों प्रयाग में मिलकर, करुणा बरसाती भक्तों पर।।
कुंभ पर्व जब भी आता है, भक्तों का मन हर्षाता है।
अर्ध कुंभ की महिमा भारी, महाकुंभ जाते नर नारी।।
गंगा में जो डुबकी लगाये, स्नान ध्यान करके गुण गाये।
उसकी नाव कभी ना अटके, तूफानों के बीच न भटके।।
दीपदान करके नर नारी, पाते हैं यश वैभव भारी।
जो मां गंगा को हैं ध्याते, वे अपना परलोक बनाते।।
जो माता गंगा के द्वारे, भाव सहित आरती उतारे।
पुष्प चढ़ा के आशीष पाये, दसों दिशाओं में यश छाये।।
वेद पुराणों में है छाया, संत महत्माओं ने गाया।
पाप मोचनी पावन गंगा, काटे कोटिक कष्ट कुसंगा।।
सोते जागते आठो याम, सदा पुकारो मां का नाम।
यही जगत में सत्य सहारा, भवसागर के बीच किनारा।।
यह गंगा की अमृत धारा, सबसे मीठा सबसे प्यारा।
जो सानंद करे रसपान, उसका हो जाए कल्यान।।
अमृत धारा जो सुने, भाव सहित मन लाय।
उसपे हो मां की दया, रोग दोष मिट जाय।।
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40