Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:44 17+ Views

Kushmanda Mata Ki Katha

Super Hit Devotional track Kushmanda Mata Ki Katha sung by Drigpal (D.S. Pal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kushmanda Mata Ki Katha sung by D.S. Pal

M:-हम नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ हम कथा सुनाता हूँ
माँ कुष्मांडा जी का हम वृतांत बताते है हम कथा सुनाता हूँ
कैसे नाम पड़ा कुष्मांडा ये समझाते है हम कथा सुनाता हूँ
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-अति कोमल है ह्रदय माँ का मनभावन है रूप
भक्तो के खातिर हो जाती है भक्तो के अनुरूप
नवरातो का चौथा दिन है कुष्मांडा के नाम
पूजा करे जो कुष्मांडा की बनेंगे उसके काम
वेदो ने उपनिषदों ने भी माँ का किया बखान
सबसे उत्तम सबसे पावन कुष्मांडा का नाम
ध्यान लगा के कथा को सुनना कथा है हितकारी
कष्ट कलेश मुसीबत घर से मिट जाए सारी
अनुपम दिव्य सलोना माँ का रूप दिखाते है हम कथा सुनाते है
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हल्की मंद हंसी से माँ ने ऐसा कर डाला
कुष्मांडा माते जी ने ब्रह्माण्ड बना डाला
इसीलिए कुष्मांडा नाम से अभिहित किया गया
तभी से नाम कुष्मांडा घोषित किया गया
सृष्टि नहीं थी अन्धकार था चारो तरफ छाया
इसी कुष्मांडा माँ ने प्रकाश था फैलाया
अपने इस्त हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की
कुष्मांडा माँ की ये पहली रचना थी
इसके आगे भक्तो हम अब कथा बढ़ाते है हम कथा सुनाते है
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-इसीलिए उस माँ का पड़ा था आदि स्वरूपा नाम
आदि शक्ति माँ आदि भवानी कुष्मांडा का नाम
अष्ट भुजा वाली ये माते रहती सिंह सवार
अमृत कलश गदा चक्र माला हाथो के शृंगार
सभी सिद्धियों और निद्धियों पे माँ का है अधिकार
दिव्य शक्तियां ब्रह्म लोक की माँ को रही सवार
कुम्हड़े की बलि प्रिय है माँ को कहते है जिसे कुष्मांड
कुष्मांडा माते से प्रकाशित है सारा ब्रह्माण्ड
हाथ जोड़ माँ कुष्मांडा की महिमा गाते है हम कथा सुनाता हूँ
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-सूर्य मंडल के सूर्य लोक में रहने की क्षमते है
शक्ति स्वरूपा के अंदर हर समते विसमते है
तेज सूर्य का दमक रहा है माँ के मुखड़े पर
सौर्य मंडल की आभा चमके माँ के मुखड़े पर
दसों दिशाएँ आलोकित है माँ के ही तेज से
प्रकाशित ब्रह्माण्ड है सारा माँ के तेज से
उतना ही कम होगा इनका जितना करूँ बखान
कोई नहीं है दूजा माँ के जैसा कही बलवान
माँ से ही ब्रह्माण्ड की है पहचान बताते है हम कथा सुनाते है
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- कुष्मांडा कथा महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण कुष्मांडा कथा महान
M:-नवरातों के चौथे दिन पूजा करे इनकी
धन वैभव सब मिलते है इच्छा पूरी हो मन की
रोग शोक का नाश हो जाते बढ़े आयु यश बल
पूजा करे जो श्रद्धा भाव से हो कर के निश्छल
थोड़ी सी ही सेवा भाव से माँ होती प्रसन्न
द्रव्य और धन धान्य से उसका भर देती आंगन
रहे आरोगय हमेशा ही उस सेवक का परिवार
माँ के सेवको का रहते है खुशियों पे अधिकार
संशय नहीं ज़रा भी इसमें सत्य बताते है हम कथा सुनाते है
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-जिसके सर पे हाथ है माँ का वो है बड़ा बलवान
जहाँ भी जाते है पाते है वो उत्तम स्थान
कुष्मांडा माते की जिस पर कृपा होती है
उसके घर में ख़ुशी की हर पल वर्षा होती है
रक्षा करती है स्वयं भक्त की माते ये हर पल
रखती लाज हमेसा भक्त की देती उत्तम फल
नवरातों के चौथे रोज जो करते है इसका ध्यान
उसको समझती है ये माते अपनी ही संतान
यही है माँ कुष्मांडा की पहचान बताते है हम कथा सुनाते है
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हाथ जोड़ के सारे बोलो कुष्मांडा की जय
जहाँ भी जाओगे पाओगे अपनी वही विजय
रक्षा करेगी कुष्मांडा माँ रहेगी हर पल साथ
झूठ नहीं है उसमे तनिक भी है ये सच्ची बात
कुष्मांडा माते को जिसने मन में बसाया है
जग में ऊंची पदवी ऊँचा नाम कमाया है
सरल स्वभाव है कुष्मांडा का सरल ही मिलती है
करती क्षमा हमेसा है गलती नहीं गिनती है
रखो हाथ चेतना के सिर पे माँ शीश नवाते है हम कथा सुनाता हूँ
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हम नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ हम कथा सुनाता हूँ
माँ कुष्मांडा जी का हम वृतांत बताते है हम कथा सुनाता हूँ
कैसे नाम पड़ा कुष्मांडा ये समझाते है हम कथा सुनाता हूँ
नवरातों के चौथे दिन की कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40