Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:13 4+ Views

Shri Badrinath Dham Katha

Super Hit Devotional track Shri Badrinath Dham Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Badrinath Dham Katha sung by Satya Prakash Adhikari

M: -आज बद्रीनाथ जी की तुमको हम कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
आज बद्रीनाथ जी की तुमको हम कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -गौरी पुत्र का करि सुमिरन कलम चलायेगे
बद्री हरि के रुप है उनको शीश नवायंगे
चार धामों में बद्रीनाथ है भक्तों बड़ा महान्
दर्शन मात्र से मोक्ष मिले ये करते वेद बखान
श्री नारायण बद्री रुप में यहाँ विराजे है
दया करुणा की शैली से भगवान तो साजे है
उत्तराखण्ड के गढ़वाल में स्थित ये स्थान
अलकनंदा नदी वही पर करती हरि गुणगान
मन्दिर के नाम से शहर भी बद्रीनाथ कहाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -जो भी दर्शन बद्रीनाथ के भक्तों पाता है
जनम मरण के चक्र से भक्तों मुक्ती पाता है
शास्त्रों के अनुसार इसे बैकुण्ठ कहा जाता
सांचे मन से जो भी आए‌ वो मुक्ती पाता
एक बैकुण्ठ है क्षीर सागर वेद बताते है
दूजा बद्रीनाथ को ऋषि मुनि देव बताते है
पौराणिक एक गाथा इसकी तुम्हे सुनाता हूँ
बद्री रुप में श्री हरि का ध्यान लगाता हूँ
देवी देवता नारद ऋषि मुनि ध्यान लगाते‌‌‌‌ है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -एक समय की बात लक्ष्मी हो‌ गयी थी नाराज
क्या घटना फिर घटी है भक्तों बतलाते है आज
रुठके माता लक्ष्मी अपने मायके चली गयी
हरि के कुछ कर्मो से माता भक्तों रुष्ट हुयी
बिन लक्ष्मी के नारायण को अच्छा नही लगा
तप करने को अच्छा स्थल हरि को नही मिला
आए धरा पर लगे खोजने एक अच्छा स्थान
बद्रीनाथ में पाए स्थल नारायण भगवान
शिव गौरा वहा वास करते वेद बताते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है, ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ये स्थल अति पावन सुन्दर और है मनुहारी
समझ गए नारायण यहां पर रहते त्रिपुरारी
लगे सोचने नारायण फिर मन के ही अन्दर
शीघ्र क्रोधित हो जाते है ये भोले शंकर
थोड़े से ही क्रोध में आकर कर देते संहार
काट शीश शिव गले डालते है मुण्डों के हार
शिव के क्रोध के आगे हरि ने ना ही किया प्रवेश
लगे सोचने नारायण कही आ ना जाए महेश
युक्ती बनाकर नारायण शिशु रुप बनाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बालक रुप में नारायण फिर द्वार पे बैठ गए
गए टहलने शिव गौरा फिर तो दर्शन हो ही गए
देख के शिव गौरा को हरि ने रोना शुरु किया
सुन आवाज रुधन की गौरा माँ ने ध्यान दिया
देख के बच्चे को गौरा की ममता जाग गयी
बढ़े कदम उस ओर जहां से कर्कश ध्वनि हुई
शिव जी ने फिर मना किया है ना जाओ उस ओर
ये बालक ना बालक है मुझे लगता है कुछ और
ना मानी है पार्वती शिव अति समझाते है, पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है, ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सोचो जरा ये बच्चा द्वार पे कैसे आया है
ये छल है तुम मानो गौरा शिव ने बताया है
ना मानी है पार्वती बच्चे को लायी है
देख मधुर मुस्कान माता फिर हर्षायी है
आगे क्या होगा वो शिव शंकर सब समझ गए
खा पीकर के नारायण फिर तो प्रसन्न हुए
लिटा के बच्चे को शिव गौरा बाहर आए है
स्नान करन को गर्म कुण्ड में दोनो चाहे है
करके फिर स्नान को दोनो घर जब आते है,‌ पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है, ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -करि स्नान शिव गौरा जब द्वार पे आए है
देख बन्द दरबाजा शिव गौरा चकराते है
बोले भोले मना किया था ना बच्चा लाओ
किया भला है तुमने करनी का ये फल पाओ
लायी जिसको आज अन्दर वो बाहर कर देगा
क्या पता था नेकी का फल ऐसे कोई देगा
लगे सोचने शिव शंकर अब क्या हम कर सकते
अति प्यारा तुमको वो बच्चा ना हम छू सकते
उस स्थल को छोड़ के शिव गौरा चले जाते है, पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है, ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -वहां से चलकर शिव गौरा फिर आगे आए है
पहुंच गए केदारनाथ में डेरा जमाए है
शालिग्राम के रुप में श्री हरि यहां विराजे है
भक्तों के‌ भक्ती के रस में श्री हरि साजे है
कैसे बद्रीनाथ कहा जाता है इस स्थल को
एक समय की बात ध्यान दो भक्तों एक पल को
नारायण तप कर रहे थे होने लगा हिम पात
लक्ष्मी बदरी का वृक्ष बन हरने लगी हिमपात
देख लगन श्री की श्रीपति खुश हो जाते है,‌ पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है, ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -खुश होकर श्री हरि ने लक्ष्मी को फिर वर दीन्हा
बदरी रुप से की रक्षा है बदरी ही नाम कीन्हा
तुम्हरे नाम से सारी सृष्टि मुझको ध्यायेगी
बदरी का मैं नाथ ये दुनिया मंगल गायेगी
तभी से बद्रीनाथ धाम पड़ गया है इसका नाम
हरी दर्शन को दूर दूर से आते भक्त तमाम
दर्शन पाकर लाखों भक्ता मोक्ष को पाते है
स्वर्ग ये सुन्दर बद्रीनाथ के को शीश झुकाते है
बहती नदी है अलकनंदा सब डुबकी लगाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ब्रह्म मुहूर्त में अभिषेक गुणगान किया जाता
संध्या बेला स्वर्ण आरती ध्यान किया जाता
ब्रह्म कमल श्री बद्रीनाथ को भक्त चढ़ाते है
तुलसी माला दाल गरी मिश्री मन भाते‌‌‌ है
मन वांछित फल पाते भक्त जो दर्शन पाते है
कोई दर से जाए ना खाली वेद बताते है
अधिकारी ने बद्रीनाथ की गाथा गायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
जय जयकार हो बद्रीनाथ की भक्त लगाते है पावन कथा सुनाते है
अति पावन ये धाम हरि यहां पूजे जाते है ‌हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40