Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:43 7+ Views

Brahmacharini Mata Aarti

Super Hit Devotional track Brahmacharini Mata Aarti sung by Sohini Manoj Mishra (Sohini Mishra).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Brahmacharini Mata Aarti sung by Sohini Mishra

जय ब्रम्ह्चारिणी माँ मईया जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
अपने भक्तजनो पे अपने भक्तजनो पे
करती सदा दया ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
दर्शन अनुपम मधुरम साधनारत रहती
माँ साधनारत रहती शिवजी की आराधना
शिवजी की आराधना मईया सदा करती ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
बांये हाथ कमंडल दाहिने में माला है दाहिने में माला
रूप ज्योतिर्मय अद्भुत रूप ज्योतिर्मय अद्भुत
सुख देने वाला ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
देव ऋषिमुनि गुण माँ के गाते है गुण माँ के गाते
शक्ति स्वरूपा मईया शक्ति स्वरूपा मईया
सब तुझको ध्याते ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
सयम तप वैराग्य प्राणी वो पाता है प्राणी वो पाता
ब्रम्ह्चारिणी माँ को ब्रम्ह्चारिणी माँ को
जो निशदिन ध्याता ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
नवदुर्गा में मईया दूजा तुम्हारा स्वरूप माँ दूजा तुम्हारा स्वरूप
श्वेत वस्त्र धारिणी माँ श्वेत वस्त्र धारिणी माँ
ज्योतिर्मय तेरा रूप ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
दूजे नवरात्रे मईया जो तेरा व्रत धारे माँ जो तेरा व्रत धारे
करके दया जग जननी करके दया जग जननी
तू उसको तारे ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
शिव प्रिय शिवा ब्रम्हाणी मईया दया कीजे है मईया दया कीजे
बालक है हम तेरे बालक है हम तेरे
चरण शरण लीजे ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
शरण तिहारी आये ब्रम्हाणी माता है ब्रम्हाणी माता
करुणा हम पे दिखाओ करुणा हम पे दिखाओ
शुभफल की दाता ॐ जय ब्रम्ह्चारिणी माँ
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40