Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:14:54 5+ Views

Shardiya Navratri Katha

Super Hit Devotional track Shardiya Navratri Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shardiya Navratri Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय माता दी भक्तजनो जगत जननी महादेवी की कृपा आप सब पर सदैव युहीं बनी रहे
आदिशक्ति मां जगदंबा संपूर्ण सृष्टि का शक्ति स्वरूप में स्वयं ही संचालन करती है आज
में कथा के माध्यम से शारदे और नवरात्रे की महिमा का वर्णन करने जा रहा हूँ जय माता दी -
M: -हम जग जननी मां जगदंबे की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शक्ति स्वरूपा आद भवानी की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
शारदीयन नवरात्र का हम महत्व बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
मां के अनुपम रूप की हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -मां भगवती आदिशक्ति कल्याणी के रूप में समस्त जीवों का कल्याण करती हैं ऐसी
कल्याण कारी परम सुखों को प्रदान करने वाली मां के शाकंभरी रूप को कोटि-कोटि
प्रणाम करता हूँ जो समस्त खाद्य बीजों के रूप में अखाद्य पेड़ों सहित संपूर्ण सृष्टि के लिए
सहर्ष माँ भोजन उपलब्ध कराती है तो भक्तों बोलिए जय माता दी -
M: -सत्य सनातन धर्म है शाश्वत सत्य है जिसके प्राण
सृष्टि उद्गम उद्भव से है जिसकी पहचान
प्राण वायु का सृष्टि में तब नहीं हुआ संचार
जीव जंतु का नाम नहीं था स्थिर था संसार
जल थल और नभ में ना था कोई भी पुंज प्रकाश
धरा गगन सब शिथिल पड़े थे जीवन की ना आस
अद्भुत अनुपम आभा फिर सृष्टि में प्रकट हुई
तीन भाग में बांट के वो तो स्वयं ही विभक्त हुई
ब्रह्मा विष्णु शिव के रूप में उनको ध्यान आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
मां के अनुपम रूप की हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -भक्तो जगत जननी मां आदि भवानी प्राणवायु के रूप में शिव की शक्ति बनकर संपूर्ण सृष्टि
का जीवन के रूप में संचालन करती हैं और स्वयं ही महाकाली बनकर मृत्यु से पुनः जीवन
का सृजन करती हैं भक्तों शाश्वत सत्य तो यही है कि इस धरा पर सभी जीवो की मूल माता
केवल जगत जननी माँ ही है और पिता देवाधिदेव महादेव शम्भु हैं चाहे वो धरा पर जीवों के
अनेक माता-पिता हैं किनतु मूल माता-पिता शिव और शक्ति ही हैं आपसे अधिक आपको
स्नेह एवं प्रेम करने वाली माता के शारदीय नवरात्र की कथा का गुणगान करते हैं जय माता दी -
M: -सृष्टि को संचालित करने को ब्रह्म ने रूप बनाया
महामाया जगदंबा ने फिर अद्भुत रूप रचाया
शक्ति स्वरुप में जग जननी स्वंय उर्जा बनकर आई
शीथिल जगत में प्राण फूंकने मां दुर्गा हैं आई
कण कण व्याप्त है मां दुर्गा शक्ति का मूल आधार
शक्ति बिना सूना है जीवन नश्वर है संसार
शिव शक्ति से है ये जीवन सृष्टि का आधार
शिव शक्ति की करें वंदना करें नित्य व्यवहार
मां दुर्गा है सब की शक्ति यह समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
मां के अनुपम रूप की हम तो गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -भक्तों अब हम जानते हैं कि शारदीय नवरात्र का हमारे आपके जीवन में क्या महत्व है
शारदीय नवरात्र मां भगवती की आराधना के लिए सबसे उत्तम श्रेष्ठ समय माना जाता है वैसे
तो मुख्यतः दो नवरात्रों का सामाजिक जीवन में उल्लेख है चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्रि
लेकिन शारदीय नवरात्र को गृहस्थ अक्ष्रम के लिए अति उत्तम माना गया है तो आइये कथा
का आनंद लेते हैं -
M: -एक था दानव महिषासुर ब्रह्मा जी ने दिया वरदान
कोई भी तुझको मार सके ना दिया अभय का दान
अभय दान पाकर दानव ने किये है अत्याचार
देव मनुज और जीव धर्म पर किया ना तनिक विचार
उसके अत्याचार से कांपी धरती गगन पाताल
इंद्र देव सनकादिक का भी उससे हुआ बुरा हाल
सभी देवता करते आराधन मां को बुलाते हैं
अपनी लाज बचाने को वो मां दुर्गा धयाते हैं
प्रकटी हैं फिर मां दुर्गा हम यह बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शारदीय नवरात्र की हम तो महिमा गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -सभी देवताओ की प्रार्थना सुनकर जगत जननी माँ भवानी दुर्गा के रूप में प्रकट हुई और
महिसासुर का संघार किया तभी से नवरात्र में महिसासुर मर्दिनी के रूप में जगत जननी माँ
की पूजा की जाती है जगन माता आप सभी भक्तों के लिए सहज और सुलभ हो आप ही
समस्त संसार में ऊर्जा का स्वरूप हो है माँ समस्त कर्मों का विधान करने वाली हो कलयुग में
भी समस्त कामनाओं की सिद्धि के लिए आपकी कृपा का होना अत्यंत आवश्यक है जय माता
दी -
M: -दुर्गा रूप में देवी माँ महिसासुर का वध करती
इष्ट कामना सिद्ध होती जब माँ की कृपा है होती
सभी कामना आपके ऊपर ही आपसे ही समाधान
आपकी कृपा से सहज सुलभ हैं अखिल जगत यह जहान
तुम कल्याणी तुम नारायणी तुम ही सरस्वती
सर्वस्व रूप जगाधाती मां तुम ही सर्वोपरि
मां की कृपा जो पाते भक्त वो तर ही जाते हैं
जीवन में सुख संपदा उनके घर को आते है
कैसी कृपा है मां की तुमको ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
सिद्ध भवानी की जग जननी की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता -शारदीय नवरात्रे में माँ भगवती के नौ विभिन्न रूपों की पूजा होती है जिनमे से माँ के त्रिविध रूप का
उल्लेख अत्यंत आवश्यक है प्रथम महाकाली जो समस्त पापो का शमन दमन करने वाली है और समस्त
बढ़ाओ को हरने वाली है द्वितीय है महालक्ष्मी महालक्ष्मी माँ का वह अद्भुत रूप है जो जीवन में समस्त
ऐश्वर्य को प्रदान करने वाली है और तृतीय है माता सरस्वती जो समस्त प्रणियो में ज्ञान बुद्धि और स्वर को
प्रबल करती है और आप सहित दुसरो को भी सुख देने वाली है जयकारा शेरावाली दा बोल सांचे दरबार
की जय -
M: -माँ के अद्भुत तीन रूप है तीनो है महान
महाकाली महालक्ष्मी माँ सरस्वती है नाम
काली काल को हरने वाली देती अभय वरदान
लक्ष्मी रूप में देती सुख माँ करती है कल्याण
कंठ विराजे माता सरस्वती और बढ़ाये ज्ञान
नाम अलग है काम अलग पर सब है एक समान
त्रिविध रूप में जग का माँ संचालन करती है
पुत्र करते आराधन माँ को पल में भजते है
मिलकर वंदना करे मात को ह्रदय से ध्याते है पावन कथा सुनाते हैं
जग जननी माँ आदि भवानी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -शारदीय नवरात्र में माँ देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है अब में आगे उनके सभी नो रूपों की चर्चा
करने जा रहा हूँ वर्णन करने जा रहा हूँ आप ध्यान लगाकर सुने जय माता दी -
M: -प्रथम शैलपुत्री है द्वितीय ब्रम्ह्चारिणी माता
तीसरी चन्द्रघंटे है चौथी है कुष्मांडा
पांचवी है स्कंदमाता और कात्यायनी षष्ठम
सप्तम कालरात्रि भवानी माँ महागौरी है अष्टम
नवम सिद्धिदात्री माँ दुर्गा करती है कल्याण
चरण वंदना कर माँ को में करता कोटि प्रणाम
माँ दुर्गा के नो रूपों की महिमा अपरम्पार
कृपा करो है जगजननी माँ कर दो बेडा पार
देवेश कुंदन लिखके भजन ये वंदना गाते है पावन कथा सुनाते है
जग जननी माँ जगदम्बे का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40