Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:47 7+ Views

Kabir Dohe Arth Sahit

Super Hit Devotional track Kabir Dohe Arth Sahit sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kabir Dohe Arth Sahit sung by Anuj Yadav

M: -बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय बुरा जो देखन मैं चला बुरा न मिलिया कोय
जो दिल खोजा आपना मुझसे बुरा न कोय कबीरा मुझसे बुरा न कोय
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की जब मैं इस संसार में बुराई खोजने चला तो
मुझे कोई बुरा न मिला जब मैंने अपने मन में झाँक कर देखा तो पाया कि मुझसे बुरा कोई
नहीं है इसलिए इंसान को सबसे पहले अपनी कमी ढूँढना चाहिए -
M; -पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय
ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय कबीरा पढ़े सो पंडित होय
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है कीबड़ी बड़ी पुस्तकें पढ़ कर संसार में कितने ही
लोग मृत्यु के द्वार पहुँच गए, पर सभी विद्वान न हो सके. कबीर मानते हैं कि यदि कोई प्रेम
या प्यार के केवल ढाई अक्षर ही अच्छी तरह पढ़ ले अर्थात प्यार का वास्तविक रूप पहचान
ले तो वही सच्चा ज्ञानी होता है -
M: -साधु ऐसा चाहिए जैसा सूप सुभाय साधु ऐसा चाहिए जैसा सूप सुभाय
सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय कबीरा थोथा देई उड़ाय
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है इस संसार में ऐसे सज्जनों की जरूरत है जैसे
अनाज साफ़ करने वाला सूप होता है. जो सार्थक को बचा लेंगे और निरर्थक को उड़ा देंगे -
M: -तिनका कबहुँ ना निन्दिये, जो पाँवन तर होय तिनका कबहुँ ना निन्दिये, जो पाँवन तर होय
कबहुँ उड़ी आँखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय कबीरा तो पीर घनेरी होय
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है एक छोटे से तिनके की भी कभी निंदा न करो
जो तुम्हारे पांवों के नीचे दब जाता है. यदि कभी वह तिनका उड़कर आँख में आ गिरे तो
कितनी गहरी पीड़ा होती है -
M: -धीरे-धीरे रे मना धीरे सब कुछ होय धीरे-धीरे रे मना धीरे सब कुछ होय
माली सींचे सौ घड़ा ॠतु आए फल होय कबीरा ॠतु आए फल होय
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की हर काम अपने समय पर ही होना चाहिए
जैसे की अगर कोई माली किसी पेड़ को सौ घड़े पानी से सींचने लगे तब भी फल तो ऋतु
आने पर ही लगेगा !
M: -माला फेरत जुग भया फिरा न मन का फेर माला फेरत जुग भया फिरा न मन का फेर
कर का मनका डार दे मन का मनका फेर कबीरा मन का मनका फेर
अर्थ: -कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की कोई व्यक्ति लम्बे समय तक हाथ में लेकर
मोती की माला तो फेरता है पर उसके मन का भाव नहीं बदलता, उसके मन की हलचल
शांत नहीं होती. कबीर की ऐसे व्यक्ति को सलाह है कि हाथ की इस माला को फेरना छोड़
कर मन की माला को फेरो -
M: -जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिये ज्ञान जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिये ज्ञान
मोल करो तरवार का पड़ा रहन दो म्यान कबीरा पड़ा रहन दो म्यान
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की सज्जन की जाति न पूछ कर उसके ज्ञान को
समझना चाहिए तलवार का मूल्य होता है न कि उसकी मयान का -
M: -जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ
मैं बपुरा बूडन डरा रहा किनारे बैठ कबीरा रहा किनारे बैठ
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की जो प्रयास करते हैं, वे कुछ न कुछ वैसे ही पा
ही लेते हैं जैसे कोई मेहनत करने वाला गोताखोर गहरे पानी में जाता है और कुछ ले कर
आता है. लेकिन कुछ बेचारे लोग ऐसे भी होते हैं जो डूबने के भय से किनारे पर ही बैठे रह
जाते हैं और कुछ नहीं पाते -
M: -बोली एक अनमोल है जो कोई बोलै जानि बोली एक अनमोल है जो कोई बोलै जानि
हिये तराजू तौलि के तब मुख बाहर आनि कबीरा तब मुख बाहर आनि
अर्थ: -कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की इंसान की बोली बहुत अनमोल होती है
उसकी बोली से ही उसको पहचान मिलती है इसलिए हर इंसान को कुछ कहने से पहले
उसे अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए -
M: -अति का भला न बोलना अति की भली न चूप अति का भला न बोलना अति की भली न चूप
अति का भला न बरसना अति की भली न धूप कबीरा अति की भली न धूप
अर्थ: - कबीरदास जी इस दोहे में कहना चाहते है की न तो अधिक बोलना अच्छा है न ही जरूरत
से ज्यादा चुप रहना ही ठीक है. जैसे बहुत अधिक वर्षा भी अच्छी नहीं और बहुत अधिक
धूप भी अच्छी नहीं होती है -
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40