Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:48 5+ Views

Mahima Jag Sab Gaye

Super Hit Devotional track Mahima Jag Sab Gaye sung by Shailesh (Raj Shailesh).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahima Jag Sab Gaye sung by Raj Shailesh

M: -पवन पुत्र हनुमान राम के परम् भक्त कहलाये रे
महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -पवन पुत्र हनुमान राम के परम् भक्त कहलाये रे
महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -बालपने की बात तुम्ही ने मुख में रवि दबाया था
दुनिया में हाहाकार मचा जब घोर अँधेरा छाया था
बालपने की बात तुम्ही ने मुख में रवि दबाया था
दुनिया में हाहाकार मचा जब घोर अँधेरा छाया था
वज्र से इंद्र ने किया प्रहार वज्र से इंद्र ने किया प्रहार
तब हनुमान कहाये रे महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -पम्पापुर का राज्य सुग्रीव को तुमने ही थे दिलवाये
सीता जी की सुधि लाने का बीड़ा तुम्ही उठा पाए
पम्पापुर का राज्य सुग्रीव को तुमने ही थे दिलवाये
सीता जी की सुधि लाने का बीड़ा तुम्ही उठा पाए
श्री राम से मुद्रिका लेकर श्री राम से मुद्रिका लेकर
लंका को चले हर्षाए रे महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -सात संमंदर पार विभीषण को बंधन से छुड़ा पाये
अशोक वाटिका में जाकर के माँ को संदेशा सुना आये
सात संमंदर पार विभीषण को बंधन से छुड़ा पाये
अशोक वाटिका में जाकर के माँ को संदेशा सुना आये
सुनके संदेशा सीता जी के सुनके संदेशा सीता जी के
नैनो में आंसू आये रे महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -फल खाने की आज्ञा लेकर बाग़ रावण का उजाड़ा था
फल खा पेड़ उखाड़ दिए अक्षय कुमार को मारा था
फल खाने की आज्ञा लेकर बाग़ रावण का उजाड़ा था
फल खा पेड़ उखाड़ दिए अक्षय कुमार को मारा था
मेघनाद ने छल से बाँधा मेघनाद ने छल से बाँधा
पास रावण के लाये रे महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -आज्ञा पा दानव ने तेरे पूंछ में आग लगाई थी
सियाराम चंद्र जी की जय कह सोने की लंका जलाई थी
आज्ञा पा दानव ने तेरे पूंछ में आग लगाई थी
सियाराम चंद्र जी की जय कह सोने की लंका जलाई थी
सीता जी से आज्ञा लेकर सीता जी से आज्ञा लेकर
रामादल में आये रे महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जन सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -चरणों में शीश नवाकर के प्रभु को संदेशा सुनाया था
सुनकर के व्यथा सीता जी की नैनो में नीर भर आया था
चरणों में शीश नवाकर के प्रभु को संदेशा सुनाया था
सुनकर के व्यथा सीता जी की नैनो में नीर भर आया था
राम दूत बलवान तुम्हारी राम दूत बलवान तुम्हारी
महिमा वरणी ना जाए रे महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -शक्ति लागि जब लक्ष्मण जी को तुमने ही प्राण बचाए थे
अहिरावण के बंधन से श्री राम लखन को छुड़ाये थे
शक्ति लागि जब लक्ष्मण जी को तुमने ही प्राण बचाए थे
अहिरावण के बंधन से श्री राम लखन को छुड़ाये थे
महावीर तेरे चरणों में महावीर तेरे चरणों में
जग ये शीश नवाये रे महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
M: -पवन पुत्र हनुमान राम के परम् भक्त कहलाये रे
महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
कोरस: -महिमा जग सब गाये रे महिमा जन सब गाये रे
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40