Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:04:11 3+ Views

O Radhe Tu Barsane Wali

Super Hit Devotional track O Radhe Tu Barsane Wali sung by Shweta Tayal (Shweta Baheti Tayal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for O Radhe Tu Barsane Wali sung by Shweta Baheti Tayal

F: -राधे तू बरसाने वाली कान्हा के मन भाने वाली
ओ राधे तू बरसाने वाली कान्हा के मन भाने वाली
अपनी प्यारी युगलछवि के दर्शन तू करवा दे
कोरस- बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
सबके कारज साधे बरसाने वाली राधे
बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
F: -सूरत देखी जबसे तेरी तुझ पर रीझ गए बनवारी
तुझ पर रीझ गए बनवारी मुग्ध हो गए तेरे रूप ने
मुग्ध हो गए तेरे रूप ने रक्खा उनका बांधे
बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
कोरस- बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
सबके कारज साधे बरसाने वाली राधे
बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
F: -कान्हा बंसी मधुर बजाते कान्हा तुझ पर प्यार लुटाते
ओ कान्हा बंसी मधुर बजाते कान्हा तुझ पर प्यार लुटाते
जमुना तट पर बंसी वट पर वो तेरे संग रास रचाते
वो तेरे संग रास रचाते एक झलक उस महारास की
एक झलक उस महारास की हमको भी दिखला दे
कोरस: - बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
सबके कारज साधे बरसाने वाली राधे
बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
F: -कान्हा तेरे हुए दीवाने सारे जग ने लिखे फ़साने
हो कान्हा तेरे हुए दीवाने सारे जग ने लिखे फ़साने
जबसे प्रीत तेरे संग जोड़ी राधे कृष्णा की अमर है जोड़ी
राधे कृष्णा की अमर है जोड़ी हम भक्तों पर भी थोड़ी सी
हम भक्तों पर भी थोड़ी सी किरपा तू बरसा दे
कोरस: - बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
सबके कारज साधे बरसाने वाली राधे
बोलो राधे राधे राधे बोलो राधे राधे राधे
लेखक :- श्वेता तायल
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40