Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:16 6+ Views

Kabira Khada Bajar Mein (Kabir Dohe Arth Sahit)

Super Hit Devotional track Kabira Khada Bajar Mein (Kabir Dohe Arth Sahit) sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kabira Khada Bajar Mein (Kabir Dohe Arth Sahit) sung by Anuj Yadav

कबीरा खड़ा बाज़ार में, मांगे सबकी खैर 2
ना काहू से दोस्ती, न काहू से बैर
कबीरा, न काहू से बैर
अर्थ:- इस संसार में आकर कबीर अपने जीवन में बस यही चाहते हैं कि सबका भला हो और संसार मेंयदि किसी से दोस्ती नहीं तो दुश्मनी भी न हो !
कबीर लहरि समंद की, मोती बिखरे आई 2
बगुला भेद न जानई, हंसा चुनी-चुनी खाई
कबीरा, हंसा चुनी-चुनी खाई
अर्थ:- कबीर कहते हैं कि समुद्र की लहर में मोती आकर बिखर गए। बगुला उनका भेद नहीं जानता, परन्तु हंस उन्हें चुन-चुन कर खा रहा है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी वस्तु का महत्व जानकार ही जानता है।
जब गुण को गाहक मिले, तब गुण लाख बिकाई 2
जब गुण को गाहक नहीं, तब कौड़ी बदले जाई
कबीरा, कौड़ी बदले जाई
अर्थ:- कबीर कहते हैं कि जब गुण को परखने वाला गाहक मिल जाता है तो  गुण की कीमत होती है। पर जब ऐसा गाहक नहीं मिलता, तब गुण कौड़ी के भाव चला जाता है।
कबीर कहा गरबियो, काल गहे कर केस 2
ना जाने कहाँ मारिसी, कै घर कै परदेस
कबीरा, कै घर कै परदेस
अर्थ:- कबीर कहते हैं कि हे मानव ! तू क्या गर्व करता है? काल अपने हाथों में तेरे केश पकड़े हुए है। मालूम नहीं, वह घर या परदेश में, कहाँ पर तुझे मार डाले।
पानी केरा बुदबुदा, अस मानुस की जात 2
एक दिना छिप जाएगा, ज्यों तारा परभात
कबीरा, ज्यों तारा परभात
अर्थ:- कबीर का कथन है कि जैसे पानी के बुलबुले, इसी प्रकार मनुष्य का शरीर क्षणभंगुर है।जैसे प्रभात होते ही तारे छिप जाते हैं, वैसे ही ये देह भी एक दिन नष्ट हो जाएगी।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40