Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:07:57 2+ Views

Mera Nahi Tha Koi Sahara

Super Hit Devotional track Mera Nahi Tha Koi Sahara sung by Sumitra Banerjee.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mera Nahi Tha Koi Sahara sung by Sumitra Banerjee

F:-मेरा नहीं था कोई सहारा 2
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा 2
मैंने श्याम ही श्याम पुकारा, तब उसने दिया सहारा 2
तब उसने दिया सहारा
मेरा नहीं था कोई सहारा
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा
जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
कोरस:- जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
F:-कैंसर से बीमार पड़ी थी ग़मों ने मुझको घेरा 2
दर दर की ठोकर में खाई सबने नज़रो को फेरा 2
थक हर के टूट गयी मैं कोई नहीं था मेरा
लेकिन लीले वाले ने दिया है नया सवेरा
दिया है नया सवेरा
श्याम ने मेरी तरफ निहारा, जरा भी सोचा नहीं बिचारा 2
जरा भी सोचा नहीं बिचारा
मेरा नहीं था कोई सहारा
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा
जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
कोरस:- जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
F:-मेरी किस्मत ही बन बैठी मेरी राह का रोड़ा 2
दुआ दवा कुछ काम ना आई, सासु ने मुख मोड़ा 2
रोज रोज मैं जीती मरती, भाग्य ने कुछ तोडा
लेकिन खाटू वाले ने साथ ना मेरा छोड़ा
साथ ना मेरा छोड़ा
एक पल में मुझे उबारा, मुझको तभी मिला किनारा 2
मुझको तभी मिला किनारा
मेरा नहीं था कोई सहारा
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा
जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
कोरस:- जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की
F:-मेरी श्याम ने मेरे साथ में ऐसी प्रीत निभाई 2
पुरे भरे दरबार में उसने मुझसे नज़रे मिलाई 2
नज़र के मिलते ठीक हो गयी है, ऐसी दवा पिलाई
इसीलिए मैं छोड़ के दुनिया, तुझसे मिलने आयी
तुझसे मिलने आयी
भाग्य उदय हो गया हमारा, धीरज में आऊंगी दुबारा 2
धीरज में आऊंगी दुबारा
मेरा नहीं था कोई सहारा
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा
मैंने श्याम ही श्याम पुकारा, तब उसने दिया सहारा 2
तब उसने दिया सहारा
मेरा नहीं था कोई सहारा
मुझे मेरी किस्मत ने ही मारा
कोरस:- जय हो बाबा श्याम की जय हो खाटू धाम की 2
लेखक :- धीरज सक्सेना
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40