Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:20:49 14+ Views

Dev Deepawali Katha

Super Hit Devotional track Dev Deepawali Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Dev Deepawali Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय भक्तों प्रेम से बोलिए जय श्री गणेश, जय श्री हरि, प्रिय जनों हम आज आपको
देव दीपावली की पावन गाथा सुनाने जा रही हूँ स्कन्द पुराण के अनुसार कार्तिक मास की
पूर्णिमा को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय भगवान ने महादैत्य तारकासुर का संहार इस
देव ऋषि मुनियों तथा तीनों लोको को नया जीवन दिया था जिस खुशी में देव ऋषि मुनियों
ने दीप जलाए और गंधर्व आदि ने ढो़ल बजाकर नृत्य आदि कर मंगल गान किया तो आइये
जानते है देव दीपावली की पौराणिक गाथा -
F: -हम देव दिवाली की अति पावन कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
श्री गणेश जी शिव विष्णु जी पूजे जाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -एक असुर था वज्रंगा जो था अति ही बलवान
वज्रांगी नाम की पत्नी से पायी थी एक संतान
वज्रंगा ने अपने पुत्र को तारका नाम दिया
हुआ बड़ा जब तारकासुर ब्रह्मा का ध्यान किया
ब्रह्मा जी जब हुए प्रसन्न दिया उसे वरदान
तुमको केवल मार सकेगी शिव जी की संतान
तारकासुर को मालूम था हुआ माता सती का अंत
कोई जग में ना मारेगा कोई हो भगवन्त
पता था उसको शिव जी तप में लीन हो जाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -शक्तिशाली बनकर तारका करने लगा परेशान
तीनों लोक में तारकासुर ने मचा दिया कोहराम
ऋषि मुनि गंधर्व आदि ही है परेशान भए
देवता गण भी तारकासुर से युद्ध को हार गए
अब तो पापी आठों याम ही करता अत्याचार
उसके खौप के कारण मच गयी भक्तों हाहाकार
पीडित देवता फिर तो भक्तों दौड़े आए है
ब्रह्मा जी से हाथ जोड़कर हाल सुनाए है
कैसे होगा अंत पाप का जानना चाहते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता: -प्रिय भक्तों सभी देवों ने ब्रह्मा जी की शरण ली और विनती करते हुए मदद् की गुहार
लगायी तभी ब्रह्मा जी ने देवों को बतलाया कि तारकासुर को सृष्टि में कोई भी नही हरा
सकता है तभी देवों ने इससे छुटकारा पाने की युक्ती जाननी चाही तभी ब्रह्मा जी ने बताया
कि इस दैत्य का संहार शिव पुत्र ही कर सकता है जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -ब्रह्मा ने बतलाया भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
तारकासुर को मारेगी शिव जी ही की संतान
बोले ब्रह्मा शिव भोले तो धूनी रमाए है
शिव की शादी हो जाए ये देवता चाहे है
वैरागी तो बन गए भोले कौन जगायेगा
अगर क्रोधित हो गए तो वो आफत पायेगा
इधर सती ने पर्वत राज के घर पर जन्म लिया
नारद मुनि ने राजा को सब रहस्य बता दिया
नारद जी शिव का गौरा को तप बतलाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -कामदेव ने ध्यान भोले का भंग है कर डाला
शिव ने क्रोध में कामदेव को भस्म है कर डाला
किन्तु अन्त में भोले तप से हो गए है प्रसन्न
देवों की विनती पर शादी काज हुए सम्पन्न
करके शादी भोले गौरा पर्वत पर आए
समय के चलते भोलेनाथ जी पुत्र को है पाए
सुन देवों ने शिव पुत्र की जश्न मनाया है
भोले नाथ ने नाम पुत्र का कार्तिकेय पाया है
कार्तिकेय शिक्षा दीक्षा पार्वती से पाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता: -प्रिय जनों भगवान कार्तिकेय माता पार्वती से अस्त्र शस्त्र का ज्ञान पाते है और शिव पार्वती
अन्य देवों से शक्तियाँ प्राप्त करते है देवों की विनती पर माता पार्वती अपने पुत्र को
तारकासुर का संहार करने को रण में भेज देती है फिर क्या होता है आइये जानते है कथा
की माध्यम से -
F: -देवासुर संग्राम में कार्तिकेय रण में आए है
तारकासुर से भिड़ गए भक्तों ना घबराए है
एक पल में ही तारकासुर का कर डाला संहार
दैत्य की मृत्यु होते ही फिर होने लगी जयकार
इन्द्र देव ने इन्द्रासन को फिर से पाया है
दीप जलाए देवों ने और जश्न मनाया है
उस दिन से ही देव दीपावली मनती आई है
काशी में आ शिव संग दिवाली मनायी है
तारका पुत्र पिता का बदला लेना चाहते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -तारकासुर के तीनों पुत्र वन में आए है
ब्रह्मा जी की करी तपस्या ध्यान लगाए है
कठिन तपस्या देख ब्रह्मा जी वहां आए है
क्या वर चाहते तारका सुत वो वचन सुनाए है
तीनों पुत्रों ने अमरता का मांगा वरदान
ब्रह्मा जी ने मना किया बोले ना ये आसान
दूजा कोई भी वर मांगो हो देना आसान
सोच विचार के तीनों बोले सुने लगाकर ध्यान
क्या बोले हैं तारकासुर सुत चलो बताते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता: -प्रिय भक्तों तारकासुर के तीनों पुत्रों ने विचार करके ब्रह्मा जी से कहां आप हमारे लिए तीन
पुरियों का निर्माण कर दें और वे तीनों अभिजित् नक्षत्र में एक पंक्ति में खड़ी हों और अगर
कोई क्रोधजित् अत्यंत शांत अवस्था में असंभव रथ और असंभव बाण से हमें मारना चाहे,
तब हमारी मृत्यु हो यह सुन ब्रह्माजी ने कहा- तथास्तु फिर आगे क्या हुआ आइये जानते है
इस कथा के माध्यम से -
F: -शर्त के अनुसार वो तीनों पुरियां है पाए
पुरियां पाकर तीनों दानव अति है हर्षाए
तारकाक्ष ने स्वर्णपुरी को भक्तों पाया है
कमलाक्ष तो रजत पुरी पाकर हर्षाया है
विद्युन्माली को विश्वकर्मा लोहपुरी बनाए है
तीनों असुर ही त्रिपुरासुर भक्तों कहलाए है
फिर तो तीनों भाईयों ने आतंक मचाया है
सातों लोको में जाकर सबको ही सताया है
देव गणों को हरा युद्ध वो वहां से भगाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में जश्न मनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -सब देवों ने मिलकर त्रिपुरा सुर से युद्ध किया
किन्तु वहां से दैत्यों ने है उनको भगा दिया
अंत में देवता भक्तों शिव की शरण में आए है
तारकासुर के पुत्रों की वो बात बताए है
बोले शिव मैं आधा बल तुम सबको देता हूँ
कर दो वध उन दुष्टों का ये आशिष देता हूं
शिव का बल देवों ने ना ही धारण कर पाया
है संकल्प लिया भोले ने क्रोध भी है आया
देवों ने दिया शिव को आधा बल ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
वार्ता: -प्रिय भक्तों शिव ने त्रिपुरा सुर को मारने का संकल्प लिया तो उनके लिए रथ और धनुष
वाण की तैयारी होने लगी शिव ने पृथ्वी को ही अपना रथ बनाया, सूर्य और चन्द्रमा को
पहिया, सृष्टा सारथी बने, विष्णु बाण,मेरूपर्वत धनुष और वासुकी बने उस धनुष की डोर
बने, तो इस प्रकार तैयार हुआ असंभव रथ तो आइये जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -हुए असंभव रथ पर फिर तो भोले नाथ सवार,
डगमगाया रथ हरि आए वृषभ के अवतार।
घोड़ों और वृषभ की पीठ पे भोले हुए सवार,
दैत्यों की नगरी को चले है करने को संहार।
देखा नगर को शिव ने पाशुपत अस्त्र किया संधान,
तीनों पुरियां एकत्रित हो शिव ने है ध्यान।
उस वाण में विष्णु अग्नि वायु यम समाए,
अभिजित् नक्षत्र में शिव जी तीनों पुरियां है पाए।
चला दिया है वाण कि तीनों भस्म हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -त्रिपुरा सुर को मार के भोले त्रिपुरारी कहलाए
रुद्र का ह्रदय द्रवित हो गया आंसू टपकाए
आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष वन उग ही आते है
रुद्राक्ष भक्तों शिव आत्मा जो कहलाते है
त्रिपुरासुर के अंत बाद फिर देवता हर्षाए
दीप जलाकर सारे देवता फिर तो जश्न मनाए
त्रिपुरासुर का करि संहार भोले आए है
ब्रह्मा विष्णु इन्द्र आदि जयकार लगाए है
देवों के भी देव भोले महादेव कहाते है पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
F: -दैत्यों के संहार के कारण मनी दीवाली है
देव ऋषि मुनियों सबके दुख हरने वाली है
देव दीपावली काशी में हर साल मनायी जाती
त्रिपुरासुर के अंत की गाथा याद है दिलवाती
जो भी शिव की शरण में आता भव तर जाता है
इच्छा फल पाता जो भी ये पर्व मनाता है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
रिंकी ने ये देव दीपावली कथा सुनायी है
प्रेम तनय त्रिदेवों की जयकार लगाते है, पावन कथा सुनाते है
देवता इस दिन देवलोक में दिप जलाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये देवों का त्यौहार करे भक्तों का उद्धार करे भक्तों का उद्धार ये देवों का त्यौहार
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40