Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:13:28 20+ Views

Gayatri Amritwani

Super Hit Devotional track Gayatri Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Gayatri Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari

ओम् भूर भुवा स्वाहा, तत्सवितुर्वरेंयं ओम् भूर भुवा स्वाहा, तत्सवितुर्वरेंयं
भर्गो देवस्य धीमहि, धियो यो न प्रचोदयात् मैया धीयो यो नह प्रचोदयात्।।
गायत्री के मंत्र की महिमा महिमा अपरंपार
गायत्री के मंत्र की महिमा महिमा अपरंपार
इसके पावन जाप से होता है उद्धार सभी का होता है उद्धार
माता का शुभ मंत्र है जग में बडा विशेष
माता का शुभ मंत्र है जग में बडा विशेष
जपते है इसको सदा, शेष सुरेश महेश हे भक्तो शेष सुरेश महेश
दुर्गा दुर्ग विनाशिनी, गायत्री जगदंब
दुर्गा दुर्ग विनाशिनी, गायत्री जगदंब
संतन के हित में कभी, करती नहीं विलंब हा मैय्या करती नहीं बिलम्ब
चारों वेद पुराण सब, करते जय जयकार
चारों वेद पुराण सब, करते जय जयकार
हे माता अखिलेश्वरी, तुम हो जग आधार हे मैय्या! तुम हो जग आधार
सरस्वती का रूप धर, दिया जगत को ज्ञान
सरस्वती का रूप धर, दिया जगत को ज्ञान
उमा, रमा, कात्यायनी, तेरे रूप महान हैं मैय्या! तेरे रूप महान
रोग दोष दुख दूर हो, मिट जाता है पाप
रोग दोष दुख दूर हो, मिट जाता है पाप
गायत्री के मंत्र का, ऐसा दिव्य प्रताप है भक्तों ऐसा दिव्य प्रताप
तुम उद्भव की मूल हो, तुम हो परम विकास
तुम उद्भव की मूल हो, तुम हो परम विकास
तुम ही प्रलय स्वरूप हो, तुम हो सर्व विनाश हे माता! तुम हो सर्व विनाश
ब्रह्मा विष्णु महेश भी, करते हैं अरदास
ब्रह्मा विष्णु महेश भी, करते हैं अरदास
हे माता करुणा करो, हम चरणों के दास हैं मैय्या! हम चरणों दास
शीश मुकुट है स्वर्ण का, गल फूलों का हार
शीश मुकुट है स्वर्ण का, गल फूलों का हार
दिव्य छटा अनुपम करे, चारो दिशि उजियार हे मैय्या! चारो दिशि उजियार
जगजननी माता तेरा, है कण-कण में वास
जगजननी माता तेरा, है कण-कण में वास
तुझसे सूरज चंद्रमा, पाते नित्य प्रकाश हे माता! पाते नित्य प्रकाश
मन का संशय दूर हो, मिट जाए अज्ञान
मन का संशय दूर हो, मिट जाए अज्ञान
जो जन सच्चे भाव से, करे मात का ध्यान सदा ही! करे मात का ध्यान
होता है जिस घर सदा, गायत्री का जाप
होता है जिस घर सदा, गायत्री का जाप
वहां कभी जाए नहीं, शोक और संताप हे भक्तों! शोक और संताप
गायत्री के पाठ से, निर्मल बुद्धी होय
गायत्री के पाठ से, निर्मल बुद्धी होय
बाधा जीवन में कभी, रह जाए ना कोय हा भक्तों! रह जाए ना कोय
जब-जब असुरों का बढा, जग में अत्याचार
जब-जब असुरों का बढा, जग में अत्याचार
तब तब दुष्टों का किया, तुमने ही संघार हे माता! तुमने ही संघार-
रिद्धि सिद्धि की दायिनी, पुण्य राशि सुख खानि
रिद्धि सिद्धि की दायिनी, पुण्य राशि सुख खानि
हे माता भाग्येश्वरी, हम तेरी संतान हे मैय्या! हम तेरी संतान
परम शक्ति परमेश्वरी, तुम हो आदि अनंत
परम शक्ति परमेश्वरी, तुम हो आदि अनंत
तुमको निसदिन पूजते, सुर नर साधू संत हे माता! सुर नर साधू संत
साधक बनकर जो जपे, गायत्री का नाम
साधक बनकर जो जपे, गायत्री का नाम
उसके जीवन से मिटे,बाधा विपति तमाम हा भैय्या! बाधा विपति तमाम
तीन लोक 14 भुवन, सात दीप नौ खंड
तीन लोक 14 भुवन, सात दीप नौ खंड
जगमग करती मातु की, अद्भुत ज्योति अखंड सदा ही! जगमग ज्योति अखंड
मां गायत्री हो तुम्ही, सुख वैभव की धाम
मां गायत्री हो तुम्ही, सुख वैभव की धाम
गीतकार सानंद का, तुमको कोटि प्रणाम हे माता! बारम्बार प्रणाम
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40