Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:08:02 2+ Views

Kami Krodhi Lalchi Kabir Dohe

Super Hit Devotional track Kami Krodhi Lalchi Kabir Dohe sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kami Krodhi Lalchi Kabir Dohe sung by Devesh Kundan

कामी क्रोधी लालची, इनसे भक्ति ना होय।
भक्ति करै कोई सूरमा, जाति बरन कुल खोय॥ 1
भक्ति बिन नहिं निस्तरे, लाख करे जो कोय।
शब्द सनेही होय रहे, घर को पहुँचे सोय॥. 2
भक्ति भक्ति सब कोई कहै, भक्ति न जाने भेद।
पूरण भक्ति जब मिलै, कृपा करे गुरुदेव॥. 3
भक्ति जु सीढ़ी मुक्ति की, चढ़े भक्त हरषाय।
और न कोई चढ़ि सकै, निज मन समझो आय॥. 4
बिना साँच सुमिरन नहीं, बिन भेदी भक्ति न सोय।
पारस में परदा रहा, कस लोहा कंचन होय॥. 5
भक्ति महल बहु ऊँच है, दूरहि ते दरशाय।
जो कोई जन भक्ति करे, शोभा बरनि न जाय॥. 6
जब लग नाता जगत का, तब लग भक्ति न होय।
नाता तोड़े हरि भजे, भगत कहावें सोय॥ 7
भक्ति भक्ति सब कोइ कहै, भक्ति न जाने मेव।
पूरण भक्ति जब मिलै, कृपा करे गुरुदेव॥. 8
और कर्म सब कर्म है, भक्ति कर्म निहकर्म।
कहैं कबीर पुकारि के, भक्ति करो तजि भर्म॥ 9
भक्ति दुहेली गुरुन की, नहिं कायर का काम।
सीस उतारे हाथ सों, ताहि मिलै निज धाम॥ 10
गुरु भक्ति अति कठिन है, ज्यों खाड़े की धार।
बिना साँच पहुँचे नहीं, महा कठिन व्यवहार॥ 11
भाव बिना नहिं भक्ति जग, भक्ति बिना नहीं भाव।
भक्ति भाव इक रूप है, दोऊ एक सुभाव॥ 12
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40