Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:17:46 2+ Views

Pradosh Vrat Katha

Super Hit Devotional track Pradosh Vrat Katha sung by Pawan Sharma (Pawan Brijwasi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Pradosh Vrat Katha sung by Pawan Brijwasi

M: -हम प्रदोष व्रत की आज भक्तों कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
हम प्रदोष व्रत की आज भक्तों कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -प्रत्येक माह में जैसे दो एकादशियाँ होती
वैसे ही दो प्रदोष व्रत की तिथियाँ भी होती
हिन्दू धर्म में एकादशी दिन हरि को ध्याते है
वैसे ही प्रदोष व्रत में शिव गुण गाते है
चन्द्र दोष इस व्रत को करने से मिट जाता है
व्रत के पुण्य से जीवन का हर पल हर्षाता है
जो भी भक्त‌ इस व्रत को श्रद्धा से निभाते है
भोले नाथ जी भक्तों पर कृपा बरसाते है
क्या है विधि इस व्रत की भक्तों आज बताते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -प्रदोष व्रत के दिन सुबह को जल्दी उठना चाहिए
अमृत वेला में भक्तों स्नान को करना चाहिए
पूजा स्थल की सुबह को कर ले घर की साफ सफाई
गाय के गोबर से मंडप की करते फिर लिपाई
श्वेत वस्त्रों को भक्तों फिर धारण हम करते है
पाँच रंगों की रंगोली से मंडप बनते है
श्वेत पुष्प और चन्दन श्वेत घृत से थाल सजाते
श्वेत मिठाई बेल पत्र धतूरा भांग मंगाते
धूप वस्त्र सब चढ़ाके घृत का दीप जलाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -उत्तर पूर्व दिशा में मुख हो शिव का ध्यान करे
पूजा पाठ करके आरती करि गुणगान करे
व्रत दिवस को कोई अन्न ना फिर खाना चाहिए
हरे मूंग या फल हार ही भक्त को करना चाहिए
ग्रह दोष मिट जाते घर में खुशियाँ छाती है
अन्न धन घर आता कलियाँ आंगन खिल जाती है
शिव शंकर का पूजन अति फलदायी बतलाया
मन की मंशा पूरी होती जिसने भी ध्याया
एक कथा है पौराणिक जिसको हम गाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -एक नगर में एक पुजारी का रहता परिवार
मांग मांग कर पेट थे भरते चाहे हो कोई वार
पता नही है मृत्यु समय जाने कब आ आए
मोह माया के चलते मानव इसको जान ना पाए
एक दिवस फिर तो पुजारी का आया है काल
पत्नी और पुत्र का फिर तो हाल हुआ बेहाल
फिर तो पुजारिन पुत्र को लेकर घर घर जाती है
मांग के भिक्षा पेट गुजारा नित कर पाती है
आगे क्या होता है भक्तों आगे बताते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -एक बार विदर्भ देश का राजकुमार आया
छीन लिया दुष्टों ने राज्य और उसको भगाया
पिता की मृत्यु के बाद वो भटक रहा दर दर
एक दिन उस पुजारिन को फिर मिला है वो आकर
देख दशा पुजारिन उसको अपने घर लायी
अपने पुत्र के जैसा उसको भी है अपनायी
दोनों सुतो को लेके पुजारिन ऋषि आश्रम आयी
शांडिल्य ऋषि ने प्रदोष व्रत की गाथा बतलायी
क्या है व्रत की विधि वो ऋषिवर सब समझाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -कथा सुनी और विधि समझ वो घर पर आयी है
प्रदोष व्रत को फिर तो पुजारिन जी अपनायी है
एक दिन दोनों पुत्र तो वन में घूमने जाते है
सुबह से लेकर शाम तलक वही वक्त बिताते है
पुत्र पुजारी का लौटकर घर आ जाता है
किन्तु राजा का पुत्र वही वन में रह जाता है
गंधर्व कन्या अंशुमती को उसने वहां पाया
करने लगा बाते वो घर देरी से फिर आया
राजकुमार दूसरे दिन भी वही पे जाते है, पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -अंशुमती को मात् पिता संग उसने देख लिया
मात् पिता ने राजकुमार को है पहचान लिया
बोले पिता विदर्भ देश के राजा की संतान
राजकुमार हो तुम तुम्हारा धर्मगुप्त है नाम
फिर तो धर्मगुप्त मात् पिता के मन भाया
मेरी सुता से कर लो शादी उसको बतलाया
शिव कृपा से दोनों की शादी है करवायी
धर्मगुप्त को पाकर अंशुमती है हर्षायी
राजकुमार सेना ले विदर्भ को जाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -ले गंधर्व सेना विदर्भ पर हमला बोल दिया
अपने राज्य विदर्भ को दुष्टों से है छीन लिया
फिर तो राजकुमार वहां पर रहने लगता है
प्रेम पूर्वक राज राज्य पर करने लगता है
एक दिन धर्मगुप्त पुजारिन के घर आया है
आदर और सम्मान से महल में उनको लाया है
फिर तो पुजारिन की दरिद्रता सारी दूर हुई
प्रदोष व्रत के पुण्य से सारी मंशा पूर्ण हुई
किया व्रत था सबने वो सब ही सुख पाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -एक दिन पत्नी अंशुमती ने पति से पूछ लिया
कौन पुजारिन है ये उसने पति से प्रश्न किया
धर्मगुप्त ने अंशुमती को सब बतलाया है
पिता की मृत्यु कैसी हुई वो दृश्य बताया है
दर दर भटका ये पुजारिन बनी सहायी थी
जन्मदात्री के बाद ये तो मेरी माई थी
फिर प्रदोष व्रत की विधि ऋषिवर से पायी थी
हम सबने प्रदोष व्रत की विधि अपनायी थी
करी कृपा भोले ने फिर तो राज्य को पाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -उस दिन से प्रदोष व्रत ने ख्याति पायी है
अंशुमती ने प्रदोष व्रत विधि अपनायी है
स्त्री और पुरुष दोनों ही रख सकते उपवास
फलदायी और उत्तम व्रत ये जो व्रतों में खास
इस व्रत के करने रोग दोष ना आते है
व्रत पुण्य से ग्रह दोष भी तो मिट जाते है
शिव की दया से मानव भक्तों मोक्ष को पाता है
एक नजर कृपा की हो नर भव तर जाता है
शिव ही सुन्दर सुन्दर लीला सबको दिखाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
M: -ओम् नम: शिवाय् मंत्र का जाप जो करता है
होते शिव प्रसन्न जो लोटा जल का चढ़ाता है
प्रदोष व्रत का महत्व जीवन में सुखदायी है
स्त्री और पुरुष दोनों को अति फलदायी है
त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्रत जो शिव को समर्पित है
शिव के संग माँ गौरा को भाव ये अर्पित है
बृजवासी ने आज ये गाथा गाके सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर कलम चलायी है
प्रेम तनय शिव सुन्दर सत्य है ये बतलाते है,‌ पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40