Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:14:39 2+ Views

Katha Shri Kripalu Maharaj Ji

Super Hit Devotional track Katha Shri Kripalu Maharaj Ji sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Katha Shri Kripalu Maharaj Ji sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय श्री राधे भक्तजनो आज में आपको आध्यात्मिक गुरु एवं वेदो के प्रकाण्ड विद्वान्
जगतगुरु कृपालु महाराज की जीवन गाथा सुनाने जा रही हूँ -
F: -हम जगद्गुरु श्री कृपालु की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कैसे बने ये जगतगुरु हम तुम्हे बताते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
F: -आज तुम्हे हम महाराज की कथा सुनायेगे
जनम मरण तक का सारा वृतांत बतायेगे
यूपी का है जिला प्रतापगढ़ मनगढ़ वो स्थान
जन्मे वही पर कृपालु जी जो थे अति गुणवान
सन् उन्नीस सौ बाइस पांच अक्टूबर जब आया
माता भगवती देवी ने इनको था जन्माया
पिता लालता प्रसाद त्रिपाठी जी कहलाए
आए चलकर इनकी शादी को है करवाए
पांच हुई संताने ये तो सब बतलाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
वार्ता: -भक्तो कृपालु जी महाराज सदैव धर्म कर्म से जुड़े अनष्ठानो का आयोजन किया करते थे
एक ऐसे ही आयोजन के बारे में आपको सुनाती हूँ इस कथा के माध्यम से -
एक धार्मिक आयोजन महाराज ने करवाया
देश से सारे आध्यात्मिक नेताओ को बुलवाया
काशी अध्यक्ष गिरिधर शर्मा ने भी भाग लिया
सात दिनो तक कृपालु जी ने व्याख्यान था दिया
चौदह जनवरी उन्नीस सौ सत्तावन आया था
विद्वानों से जगद्गुरु सम्मान को पाया था
और भी कई उपलब्धियाँ आप तो पाए हैं
भक्ति योग रस आप सदा ही नित बर्षाऐं हैं
इसके बाद ये देश भम्रण को निकल ही जाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
F: -चौदह वर्षों तक आपने भम्रण था खूब किया
कई शहरों में जगह जगह पर है उपदेश दिया
उन्नीस सौ सत्तर में किया है शिक्षा का प्रसार
सारी दुनिया में हुई है आपकी जय जयकार
जगद्गुरु कृपालु परिषद आपने बनवाया
आपने उपदेशों से जग में ख्याति को पाया
कई हजार भजन प्रभु के आपने रच डाले
जिन भजनों के लाखों भक्त हो गए मतवाले
कई किताबें लिखी आपने ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
वार्ता: -भक्तो महाराज जी ने धार्मिक पुस्तकों और भजनो की भी रचनाये की अब में उनके बारे में
आप सभी को बताने जा रही हूँ इस कथा के माध्यम से -
F: -आपकी पुस्तक युगल रास और युगल माधुरी हैं
भक्ती शतक युगल शतक ब्रज रस माधुरी हैं
श्यामा श्याम गीत लिखी और कृष्णा द्वादशी
राधा गोविन्द गीत आपकी राधा त्रयोदशी
कई आपके बने प्रचारक देश विदेश गए
शिक्षा का नित किया प्रसार ऐसे भक्त भए
एक समय की बात है भक्तों वो बतलाते है
प्रतापगढ़ की दुखद सूचना को दर्शाते है
हुई आश्रम में भगदड़ कई मारे जाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
F: -जगद्गुरु कृपालु महाराज बड़े दयालु थे
वृंदावन के जो है दीवाने बड़े कृपालु थे
रोजाना टीवी पर देते भक्तों ये उपदेश
सद् मार्ग पर चलने का ये देते नित संदेश
डीडी इंडिया आस्था टीवी साधना टीवी पर
संस्कार टीबी पर और कई चैनलों पर
संयुक्‍त राज्य अमेरिका में प्रवचन दिए थे आप
अंतर्राष्ट्रीय टीवी पर उपदेश नित करते थे आप
ज्ञानमार्गी भक्तिमार्गी आप कहाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
F: -दिव्य प्रेम का दर्शन आपकी पुस्तक कहलायी
शास्त्रों का है सार इसी में ख्याति जो पायी
इसका प्रकाशन कई भाषाओं में है किया गया
कई गायकों से भजनो को है गाया गया
आपकी लेखनी राधे श्याम की सुन्दरता गाए
आपके मुख का तेज आपके गुण को दर्शाए
आपने कीर्ति मन्दिर बरसाना में बनवाया
भक्ति मन्दिर मन गढ़ निर्माण है करवाया
आप तो भक्ति रस के पुरोहित भी कहलाते हैं पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्तो जो भी वृन्दावन जाते है वह प्रेम मंदिर के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य
बनाते है उसी प्रेम मंदिर से जुडी कुछ बाते में आपको इस कथा के माध्यम से सुनाने जा
रही हूँ ध्यान से सुने -
F: -पांचवे जगद्गुरु ने प्रेम मन्दिर को बनवाया
विश्व पटल पर ये मन्दिर अति ख्याति है पाया
सन् दो हजार एक में इसका कार्य हुआ आरम्भ
सत्रह फरवरी सन् बारह में दर्शन हुए प्रारम्भ
राधा कृष्ण राम सिया को मन्दिर है अर्पण
लाखों भक्त है आते यहां पर करते है दर्शन
जो भी यहां पे आता वृज में रम रम जाता है
राधा कृष्ण की लीलाओ के दर्शन पाता है
बड़ी ही अद्भुत छवि राधे की सब ही पाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
F: -कृष्ण की लीला के अनुरुप है मूरत अति प्यारी
काली दह और गोवर्धन की छवि है अति न्यारी
मन्दिर की नक्काशी भक्तों मन को अति भाए
जो भी यहां पर आता वो भक्ती में रम जाए
पन्द्रह नवम्बर तेरह में हुए पंचतत्व विलीन
सुप्रसिद्ध ज्ञानमार्गी हो गए हरि आधीन
प्रेम भाव से जगद्गुरु की कथा सुनाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर के कलम चलाते है
प्रेम तनय श्री राधे कृष्ण का नित गुण गाते है पावन कथा सुनाते है
वृंदावन में प्रेम मन्दिर निर्माण कराते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान्
ये संत है बड़े महान् इन्हे कोटि करो प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40