Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:12:28 5+ Views

Safla Ekadashi

Super Hit Devotional track Safla Ekadashi sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Safla Ekadashi sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता :- जय श्री हरी भक्तजनो आज मैं आपको सफला एकादशी के व्रत की महिमा सुनना जा रही हूँ, इस व्रत को करने अथवा इस कथा को सुनने मात्र से ही जीवन से दुःख, कष्ट, कलेश का नाश हो जाता है
F:-सफला एकादशी की भक्तो कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
एकादशी के व्रत की पावन महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है
कैसे लुम्पक पापी को मिला स्वर्ग बताते है, हम गाथा गाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-चम्पावती नगर का राजा महिष्मान था नाम
पूजा भक्ति जनता सेवा करता था निश्काम
लुम्पक नाम का उसका बेटा बड़ा दुराचारी
मदिरा मांस का सेवन करता पापी था भारी
पर नारी के गमन में डूबा रहता था दिन रात
बुला के वैश्या महल में अपने रहता था उनके साथ
राजा प्रजा सभी दुखी थे नीच अधर्मी से
हो गई थी बदनाम वो नगरी अधम विधर्मी से
क्या होता है उसके साथ अब वही बताते है, पावन कथा सुनाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-महिशमन राजा ने पुत्र की देख के टेढ़ी चाल
एक रोज फिर क्रोध में आ के राज्य से दिया निकाल
कर के घोषणा पुरे राज्य में फैला दी ये बात
नीच अधर्मी उस लुम्पक का कोई ना देगा साथ
अपनी करनी पर पछताता चला गया वन में
सोचा ना था ऐसा भी दिन आएगा जीवन में
पीपल का एक वृक्ष था वन में जो था बड़ा विशाल
आते देव वहां पे प्रतिदिन प्रातः संध्या काल
करता है क्या वहां पे लुम्पक वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- भक्तजनो जब राजा ने बेटे को निकाल दिया तो उसने एक पीपल के पेड़ के नीचे रहने का निश्चय किया लेकिन अपनी बुरी आदतें वो फिर भी नहीं छोड़ पाया, फिर क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम से
F:-रहने लगा राजा का बेटा पीपल के नीचे
कल तक जिसके नौकर चकार थे आगे पीछे
फिर भी उसकी एश्वर्य की आदत नहीं गई
पर नारी के गमन की उसकी चाहत नहीं गई
अपने पिता के राज्य में जा के करने लगा चोरी
स्त्री कोई मिल जाती तो करता बरजोरी
पौष मॉस के कृष्ण पक्ष के दशमी की है बात
लूट मार करने राज्य में पहुंचा उस रात
पकड़ा जब सैनिको ने फिर क्या हुआ दिखते है, आपको हम दिखलाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-मारा पीटा वस्त्र उतारा वन में भेज दिया
जंगल में लुम्पक को नंगे तन में भेज दिया
लुम्पक अब पीपल के निचे वन में रहने लगा
पशु पक्षी को मार के अपने उदर को भरने लगा
अब आगे की कथा सुनो ऐसा संयोग हुआ
उस लुम्पक के अंगो में गठिया का रोग हुआ
अकड़ गए थे हाथ पांव चलना हुआ मुहाल
अब ईश्वर की महिमा का तुम देखो माया जाल
क्या होता है लुम्पक का अब हाल दिखाते है, आपको हाल दिखते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-चलने से असमर्थ हो गया कैसे करे शिकार
गठिया वेदना के आगे ली मान थी उसने हार
कैसे शांत करे वो अपने पेट की उठती आग
किसी शिकारी के पीछे वो सकता नहीं था भाग
जंगल में से गिरे फलो को लुम्पक लाया बीन
पीपल की जड़ो में रख के बोला हो ग़मगीन
हे ईश्वर अब आप ही इसका आ के लगाओ भोग
भूखे मर के मै इस जग से जाऊंगा परलोक
उस दिन कैसे भूखा रहा वो तुम्हे बताते है, भक्तो तुम्हे बताते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-सारी रात उसे दिन ना आयी करता रहा भजन
गठिया रोग से लगता था निर्जीव हो गया तन
सूर्य देव की बेला में अलौकिक दृश्य दिया
उतर रहा था स्वर्ग से भक्तो दिव्य अश्व दिखा
प्रगट हुआ लुम्पक के आगे अश्व चमत्कारी
गुंजी फिर आकाश से एक आवाज वहां भारी
सफला एकादशी का लुम्पक तूने किया पालन
जिसके असर से लुम्पक तेरा धन्य हुआ जीवन
बदल गए दिन लुम्पक तेरे हम समझाते है, भक्तो हम समझाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F:-लुम्पक तू इस दिव्य अश्व पे हो के अभी सवार
बिना रुके तू तीव्र गति से पहुंचा राजदरबार
राज्य में तुझको राजा जैसे मिले मान सम्मान
एकादशी के व्रत के बदले मिलेगा ये अनुदान
अपने पिता के पास गया वो हो के अश्व सवार
पिता ने अपने पुत्र का भक्तो किया बहुत सत्कार
अपने पुत्र को राज्य सोप के वन को चले गए
तप में तपाने वो अपने जीवन को चले गए
कथा लिखी सुखदेव ने हम सब गा के सुनते है, पावन कथा सुनाते है
सफला एकादशी की भक्तो हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40