Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:55 8+ Views

Maa Mahagauri Ki Katha

Super Hit Devotional track Maa Mahagauri Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Mahagauri Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी भक्तजनो आज हम माता के अष्टम रूप महागौरी माता की महिमा का
गुणगान करने जा रही हु इस कथा के माध्यम से तो आइये ध्यान से सुने जय माता दी
F: -हम अष्टम रूप महागौरी की कथा सुनाते है पावन महिमा गाते है
आठवे नवरात्रे का हम वृतांत बताते है हम कथा सुनाते है
आठ साल आयु वाली माँ को दर्शाते है पावन कथा सुनाते है
हम अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F: -महागौरी की कथा सुनाऊ सुनो लगा के ध्यान
कथा को श्रवण करने से होगा सबका कल्याण
नवराते का अठवा दिन है महा गौरी जी का
आदि शक्ति माँ आदि भवानी महाशक्ति जी का
स्वेत है वस्त्र स्वेत आभूषण चार भुजा धारी
स्वेताम्बरा भी कहलाती है वृषभ असवारी
एक हाथ में डमरू है और एक हाथ त्रिशूल
और दो हाथो से बरसाये वरदानो के फूल
ऐसी दयामयी माता को हम शीश नवाते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F: -शांत स्वभाव महागौरी का दया मई माता
सदा निभाती है माँ अपने भक्तो से नाता
पति रूप में शिव को चाहा महागौरी माँ ने
इसके लिए की कठिन तपस्या माँ जगदम्बा ने
कई हजार वर्ष बीत गए तप करते करते
काला पड़ा माता का तन जप करते करते
गर्मी धुप सर्दी बरसाते सब कुछ सहती थी
शिव के नाम की गंगा उनके मन में थीबहती
उनको तप करने से फल क्या मिला बताते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F: -महागौरी की देख तपस्या शिव शंकर भगवान्
प्रगट हो गए उनके आगे देने को वरदान
बोले क्या इच्छा है तुम्हारे हम से बतलाओ
हम प्रसन्न है तप से तुम्हार मांगो वर पाओ
हाथ जोड़ महागौरी बोली तुम्हे मांगती हूँ
पति रूप में हे त्रिपुरारी तुम्हे चाहती हूँ
पत्नी रूप में शिव शंकर उनको अपनाते है
फिर उनको पावन गंगा जल से नहलाते है
स्याह वर्ण से कंचन हो गई वो दिखलाते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -भक्तजनो अब आगे में आपको बताने जा रही हूँ की ये महागौरी क्यों कहलाती है और
इनका स्वरूप केसा है सुनिए कथा के माध्यम से -
F: -इसीलिए ही माता महागौरी कहलाती है
महागौरी माँ भक्तो के संताप मिटाती है
शक्ति स्वरूपा दिव्य अनूप महागौरी माता
सदा निभाती है भक्तो से माता ये नाता
सरल स्वभाव सरल है पूजा सरल है माँ का नाम
सच्चे मन से माँ को पुकारो तुरंत बनेंगे काम
शंख चंद्र और कुंद फूल से उपमा है माँ की
मन भावन अति सुंदर माँ का रूप दिखाते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F: -चरण कमल है पुष्प के जैसे मुखड़ा चंद्र चकोर
नेत्र मूंदे तो होये अँधेरा नेत्र खुले हो भोर
नाम मात्र का क्रोध भी माँ को कभी नहीं आता
माँ का ह्रदय दया का सागर हर कोई तर जाता
अर्धंगनी बन शिव शंकर की जग को तार रही
मोह लोभ काम क्रोध माँ पल पल मार रही
स्वेत वर्ण स्वेताम्बर माँ का महागौरी है नाम
डूबे के जो पार लगाए यही है माँ का नाम
ऐसी सुन्दर माँ की मै जयकार लगाते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
F: -अठवा दिन है नवराते का महागौरी के नाम
जोत जगा के पूजा करती दुनिया सुबह शाम
इसी रोज माता का अष्टमी पूजन होता है
भजन आरती कीर्तन घर घर वंदन होता है
पूजा करे जो महागौरी की खुल जाए तकदीर
जन्म जन्म के कष्टों की कटती है जंजीर
जय बोलो जय माँ आदि शक्ति की जय महागौरी की
करो आरती पूजन बोलो जय महागौरी की
हाथ रखो सुखदेव के सर माँ शीश झुकाते है हम कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40