Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:13:08 7+ Views

Mokshada Ekadashi Katha

Super Hit Devotional track Mokshada Ekadashi Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mokshada Ekadashi Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय श्री हरी प्रिय भक्तो आज में आपको मोक्ष प्रदान करने वाली पावन मोक्षदा
एकादशी की कथा सुनाने जा रही हूँ -
स्वर्गदायिनी मोक्षदायिनी कि महिमा गाती हूँ मै तो महिमा गाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कैसे मिलेगी नर्क से मुक्ति ये समझाती हूँ भक्तो ये समझाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की कथा सुनाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F: - मोक्षदायिनी एकादसी की महिमा है पावन
दामोदर भगवान् की पूजा बड़ी है मन भावन
कथा बड़ी प्राचीन है गोकुल नगरी की है बात
नाम था वैखानस राजा का सोया था एक रात
अर्द रात्रि पश्चात राजा स्वपन देखता है
वैखानस का पिता नर्क में कष्ट भोगता है
दिन हिन् थी दसा पिता की पाओं में थे छाले
लेकर कोड़ा हाथ खड़े थे यम दूत काले
टूटी निंद्रा राजा की क्या हुआ बताती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तो जब राजा ने अपने पिता को नर्क में कष्ट भोगते हुए देखा तो उन्हें बड़ा
कष्ट हुआ उन्होंने अपने पिता को मुक्ति दिलाने के लिए आइये जानते है इस कथा
के माध्यम से -
F: - ज्ञानी ध्यानी वेद शास्त्री को बुलवाता है
राजा अपने स्वपन की सबको बात बताता है
वेद शास्त्रियों से बोला जोड़ के दोनों हाथ
पिता हमारे नर्क भोगरहे यहां करूँ मै राज
कोई उपाय बताओ पिता का हो जाये उद्धार
रहे पिता जो नर्क में मेरे मुझको है धिक्कार
ग्यानी ध्यानी महापुरोहित कुछ तो करो उपाय
नर्क भोगते पिता को मेरे छुटकारा मिल जाए
राजा से जो बोले ब्राह्मण वो बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F: - पर्वत ऋषि के आश्रम जाओ हे राजा तत्काल
जो भी देखा स्वपन अपने कहो उन्हें सब हाल
पर्वत ऋषि ही कर सकते है सारा कष्ट निदान
उनकी शरण में चल जाओ तुम्ह कर देंगे कल्याण
करी तनिक ना देर ऋषि के आश्रम जाता है
करके दंडवत राजा ऋषि को शीश न्हावाता है
करके विनय फिर बोला राजा सुनो पूज्य ऋषि राज
पिता हमारे नर्क भोगते यहां करू में राज
मुक्ति दिलाओ पिता को ऋषिवर शीश झुकाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -तो भक्तो राजा ने अपना सारा हाल कह डाला और प्रार्थना करने लगे की मेरे
पिता को जल्द से जल्द मुक्ति दिला दो उनके बार बार प्रार्थना करने पर पर्वत
ऋषि जी ने आगे क्या किया और उनसे क्या कहा आइये जानते है इस कथा के
माध्यम से -
F: - यम दूतो से दंड पा रहे पिता मेरे दिन रात
देखा मैने स्वपन में जब से लगा बड़ा आघात
जप तप से या योग से अपने कुछ तो करो उपाय
जिससे यमदुतो से पिता को छुटकारा मिल जाए
आया हूँ में ऋषि राज ये लेकरके ये आस
मुक्ति उन्हें दिलदोगे ये मुझको है विश्वास
आँखें मूंदकर ऋषिराज फिर करने लगे विचार
हाथ जोड़कर राजा बैठा चरणों में सर दाल
ऋषि राज बोले राजा से मै समझाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F: - धर्म कर्म की राह है लम्बी हो जायेगी देर
मुक्ति शीघ्र दिलानी है तो शिव की माला फेर
शिव को मानाने वाली राजन राह नहीं आसान
शिव होंगे प्रसन्न अगर करदेंगे कस्ट निदान
करके नम्र निवेदन राजा जोड़ के दोनों हाथ
पर्वत ऋषि से कहता है वो अपने मन की बात
शीघ्र जो असर करे मुनि जी लगे ना जिसमे देर
ऐसा कोई जतन बताओ पुजू साँझ सवेर
क्या बोले फिर ऋषि देव तुम्हको बतलाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -तो भक्तो राजा के पिता की मुक्ति के लिए ऋषिराज ने उनको क्या क्या उपाय बताये
आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: - पर्वत ऋषि ने कहाँ है राजन सुनो लगाकर ध्यान
ऐसी युक्ति बतलाओ जो कर दे तुरंत निदान
व्रत मोक्षदा एकादशी का करो सकल परिवार
अति शीघ्र फल दायक है ये विदीत सकल संसार
करो संकल्प अपने पिता को अपने व्रत का फल
कष्ट और संताप पिता के तक्षण जाए टल
अति शीघ्र ही फल देती है मोक्षदा एकादशी
जन्म जन्म के कट जाते है दुःख संताप सभी
करता है अब क्या वो राजा में समझाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
F: - राजा ऋषि के आश्रम से फिर महल में आता है
अपने सारे कुटुम्भ को मन की बात बताता है
एकादशी के नियम का फिर वो पालन करते है
फिर पंडित बुलवाकरके उद्यापन करते है
व्रत का फल फिर पिता को वो संकल्प कराता है
नर्क भोगते उसके पिता को फल मिल जाता है
नर्क से मुक्ति मिल जाती है स्वर्ग को जाता है
मोक्षदा एकादशी का व्रत वो असर दिखता है
मोक्षदा एकादशी का फल सभको समझाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सुनो मोक्षदा एकादशी की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40