Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:26:42 9+ Views

Shri Hanumat Gatha Doho Dwara

Super Hit Devotional track Shri Hanumat Gatha Doho Dwara sung by Sanjay Pareek.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Hanumat Gatha Doho Dwara sung by Sanjay Pareek

M:-दोहों द्वारा हनुमत स्मरण
सिमरूं आदि गणेश को
गुरु पद लाऊं शीश
हनुमत का सुमिरन करूं
देव मोहे आशीष
कृपा कर देव मोहे आशीष
अंजनी माँ के लाल की
महिमा बड़ी महान
हिरदय में जिनके बसे
सीता संग भगवान
सदा हीं, सीता संग भगवान
केशरीनन्दन, बलकारी
ज्ञानकुंज रणधीर।
अजर अमर ये गुणनिधि,
हरते मन की पीर
ये हनुमत हरते मन की पीर
धर्म -ध्वजा रक्षक कपी
पूरण करते काज
धर्मभीरु निज भक्त के
संग सदा कपिराज
हे भाई, संग सदा कपिराज
भय भंजन, संकट हरण
पवन तनय, महावीर
इनके सुमिरन से मिटे
रोग - दोष गम्भीर
हैं मिटते रोग दोष गम्भीर
राम दूत बलवंत का,
जपे जो निसदिन नाम
राम कृपा उस पर रहे
हर क्षण आठों याम
रे भाई, हर क्षण आठों याम
श्रद्धा से जो नित करे
श्री हनुमंत का जाप
जीवन में उनके नहीं
व्यापे दुख संताप
कभी न, व्यापे दुख संताप
चिंता जिनके चिंतन से
होती पल में दूर।
राम रसायन के धनी
पवन पुत्र भरपूर
हां भाई पवन पुत्र भरपूर
ज्यूँ सुग्रीव -विभीषण को
दीन्हों राम मिलाय
हम पर भी ऐसी कृपा
बजरंगी हो जाय
अरज है बजरंगी हो जाय
उऋण नहीं जिस दास से
स्वयं प्रभु श्री राम
ऐसे प्रभु के दास को,
बारम्बार प्रणाम
हमारा, बारम्बार प्रणाम
बालापन में बाला जी,
रवि मुख लिया दबाय
सोच के है स्वादिष्ट फल
चख के देखा जाय
हाँ इसको, चख के देखा जाय
चहुँ दिस फिर त्रैलोक्य में
हुआ घना अंधकार
देव विनय पर सूर्य को
मुख से दिया निकार
कपी ने मुख् से दिया निकार
हार थके सब सिंधु तट
सूझे नहीं उपाय
कैसे सागर पार जा
सिय की सुधि ली जाए
जी कैसे सिया की सुधि ली जाय
जामवंत जी ने किया
हनुमत का आहवान
शक्ति दिलाई याद तो
हरषि चले हनुमान
तुरत हीं हरषि चले हनुमान
सत योजन सागर किया
इक छलांग में पार
खोज ली माता जानकी
किया है साक्षात्कार
सिया से, किया है साक्षात्का
वैदेही की आस को,
किया और मजबूत।
प्रभु की मुद्रिका मातु को,
सौंप के राम को दूत।।
मगन मन, सौंप के राम को दूत
वन उजाड़, फल भच्छ के
रावण सुत को मार
ब्रम्ह अस्त्र बंध खुद चले
लंका के दरबार
चले कपि, लंका के दरबार
प्रभु श्री राम के नाम का
डंका दिया बजाय
कपि बल पौरुष देख के
गए सभी चकराए
वहां पर, गए सभी चकराए
समझाया लंकेश को
समय है अब भी जाग
न माना निर्बुद्धि ने,
पूंछ लगा दी आग
कपी के, पूंछ लगा दी आग
धूं धूं कर फिर जल उठी
नगरी स्वर्ण महान
पूंछ बुझा सन्मुख मां के
आये श्री हनुमान
विदा को, आये श्री हनुमान
देख बुद्धि बल दास का
मां ने दिया वरदान
अजर अमर हो गुणनिधी,
पाओ प्रभु से मान
सदा हीं, पाओ प्रभु से मान
चूड़ामणि ले आ गये
हरषित हिय हनुमंत
कपि को हृदय लगा लिए
सजल नयन भगवंत
मुदित हो, सजल नयन भगवंत
उस पल से हनुमान पर
राम की कृपा विशेष
ऐसी कृपा न पा सके
नारद, ब्रम्ह - महेश
कभी भी, नारद- ब्रम्ह - महेश
बोले प्रभू मै हूँ ऋणी
करूं क्या प्रतिउपकार
बोले कपि मुझे दीजिये
निज भक्ती सरकार
सदा हीं निज भक्ती सरकार
राम कृपा उस पर रहे,
जो नित बजरंग ध्याय
बजरंगी के भक्त का,
काल न कुछ कर पाय
ये सच है, काल न कुछ कर पाय
शक्ति लखन को जब लगी,
रामादल बेचैन
तुरत उड़े हनुमान जी,
लाये वैद्य सुषेन
जी हनुमत लाये वैद्य सुषेन
भोर से पहले ला सके
संजीवनी जो कोय
बोले सुषेन कि बच सके
प्राण, न अनहित होय
बचे फिर, प्राण, न अनहित होय
व्यकुल लख श्री राम को
हनुमत उड़े तुरन्त
भोर से पूर्व हीं धौलागिरी
ले आये हनुमंत
संजीवनी, ले आये हनुमंत
प्राण बचे सौमित्र के
रामादल हरषाय
बजरंग को प्रभु मुदित मन
हिरदय लिए लगाए
श्री रघुवर हिरदय लिए लगाए
न ऐसा स्वामी कोई,
न कोई ऐसा दास
रघुवर - हनुमत की जोड़ी
है त्रैलोक में खास
सदा हीं है त्रैलोक में खास
मेरे मन में भी करो
रघुवर संग निवास
पवन तनय हर लो मेरे,
सारे दुख संत्रास
हर लो, दुख संत्रास
नित ध्याए हनुमंत जो
बनते उनके काम
मातु सिया आशीष संग
कृपा करें श्री राम
भगत पर, कृपा करें श्री राम
महावीर के दास का
अनहित कभी न होय
ब्रम्हा - विष्णू और शिव
कृपा करें सब कोय
स्वयं हीं, कृपा करें सब कोय
मंगल और शनिवार जो,
पूजन करे विशेष।
उसके घर व्यापे नहीं,
चिंता - कष्ट- कलेश
न व्यापे, चिंता, कष्ट, कलेश
शनिदेव के कोप से,
हनुमत लेत उबार
साढ़े साती में जपो
हनुमत नाम अपार
जपो नित, हनुमत नाम अपार
बल, बुद्धि, विद्या दे रहे
बजरंग आठों याम
विद्या रथी जो नित जपें
सिद्ध हो सारे काम
तुरत हीं, सिद्ध हों सारे काम
इनके गदा की मार से,
भूत प्रेत थरायें।
इनके साधक के निकट,
भूल से भी न आयें
वो चलकर, भूले से न आएं
कुमति को हर, देते सुमति
हैं हनुमंत स्वभाव
जागृत हो सद्कर्म खुद,
हनुमत मंत्र प्रभाव।।
हाँ ये है, हनुमत मंत्र प्रभाव
कर सिंदूरी, भोग में,
लड्डू जो भी चढाय
उसके मनोरथ शीघ्र हीं
सकल पूर्ण हो जा
है निश्चित, सकल पूर्ण हो जाय
संजय की है वीनत
सुनो वीर हनुमान
गुलशन में मेरे बसो,
प्रभु संग दयानिधान
दया कर प्रभु संग दयानिधान
लेखक :- रवि प्रताप पाठक
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40