Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:04:31 2+ Views

Kumbh Nahane Chala Sadhuon Ka Tola

Super Hit Devotional track Kumbh Nahane Chala Sadhuon Ka Tola sung by Bhagwati (Bhawna Swaranjali).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kumbh Nahane Chala Sadhuon Ka Tola sung by Bhawna Swaranjali

F: -कुम्भ नहाने आज चला है साधूओ का टोला
कोरस: -गंगा बहे यमुना बहे माँ सरस्वती बहे
F: -कुम्भ नहाने आज चला है साधूओ का टोला
भष्म रमाकर तन पे अपने बन बैठा मस्त मौला
भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
कोरस: -भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
F: -गंगा जी में डुबकी लगा जो कुम्भ स्नान है करते
कई तीर्थों का पुण्य है मिलता पाप सभी के कटते
कोरस: -पाप सभी के कटते पाप सभी के कटते
F: -गंगा जी में डुबकी लगा जो कुम्भ स्नान है करते
कई तीर्थों का पुण्य है मिलता पाप सभी के कटते
जहाँ भी देखू वहीँ नज़र आता है भगवा चोला
देख के पावन ऐसा नज़ारा दिल अपना भी डोला
भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
कोरस: - भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे त्रिवेणी माँ गंगा माँ जय गंगे
F: -छलक छलककर कलश से अमृत बूँदें गिरी जहां पर
भक्तों पावन कुम्भ का दुर्लभ मेला लगे वहां पर
कोरस: -मेला लगे वहां पर मेला लगे वहां पर
F: -छलक छलककर कलश से अमृत बूँदें गिरी जहां पर
भक्तों पावन कुम्भ का दुर्लभ,लगता मेला वहां पर
भक्ति का रस संगम के पानी में सबने घोला
बंटे सुखों का यहाँ खजाना फैला दो तुम झोला
भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
कोरस: - भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
F: -दूर दूर से श्रद्धालु निज मन में भक्ति समाए
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण हरेक दिशा से आए
कोरस: -हरेक दिशा से आए हरेक दिशा से आए
F: -दूर दूर से श्रद्धालु निज मन में भक्ति समाए
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण हरेक दिशा से आए
कुम्भ के चारों धाम की महिमा जाने दुनिया सारी
तभी तो कुम्भ नहाने यहाँ पे आते नर और नारी
भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
कोरस: -भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
F: -भीड़ त्रिवेणी पे है अपार रे बरसे कुम्भ में अमृत की धार रे
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40