Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:14:01 4+ Views

Vijaya Ekadashi Katha

Super Hit Devotional track Vijaya Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vijaya Ekadashi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तो जय श्री राम भक्तों आज में आप सभी को विजया एकादशी की सर्वोत्तम कथा
सुनाने जा रहा हूँ विजया एकादशी की महिमा अतुलनीय है विजया एकादशी का व्रत करने
वालों की कभी पराजय नहीं होती है तो आइये कथा का आनंद लेते है -
M: -हम विजया एकादशी की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
त्रेता युग का आज तुम्हें इतिहास बताते है पावन कथा सुनाते है
श्री राम जी का तुमको वनवास दिखाते है वनवास दिखाते है
विजया एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो त्रेता युग में जब भगवान श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास हुआ था तो श्री
राम लक्ष्मण और माता सीता वन वन भटकते हुए पंचवटी में कुटी में रहने लगे कंद मूल
फल खाकर वो अपना जीवन गुजारते थे धरती पर कुश का बिछौना बनाकर के सोते थे
इसके आगे क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -श्री राम को दशरथ जी ने सुना दिया वनवास
किसी को भी अपने कानों पर हुआ नहीं विश्वास
कोरस: -हुआ नहीं विश्वास
M: -राम लक्ष्मण और जानकी वन को चले गए
छोड़ के राज पाट वो वन को चले गये
कोरस: -वो वन को चले गये
M: -पंचवटी में कुटी बनाके रहते हैं तीनो लोग
राज महल से वन मे आगये कैसा है संयोग
कोरस: - कैसा है संयोग
M: -उत्तम भोजन करने वाले कंद मूल फल खाते
मखमल ऊपर सोने वाले धरा पे ही सो जाते
कोरस: - धरा पे ही सो जाते
M: -ध्यान लगाके सुनना आगे कथा बढ़ाते है पावन कथा सुनाते है
विजया एकादशी की भक्तो कथा सुनाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
विजया एकादशी की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -वन में रहते हुए कुछ समय ही बीता था की एक दिन कपटी रावण ने कपट से माता सीता
का हरण कर लिया जब भगवान श्री राम को पता चला तो उनका हृदय ब्याकुल हो उठा -
M: -कपटी रावण ने छल करके ऐसा पाप किया
सीता जी को हर के ले गया कैसा पाप किया
कोरस: -कैसा पाप किया
M: -सिया विरह में ब्याकुल होके भटके है श्री राम
दोनों भाई वन वन भटकें करें नहीं आराम
कोरस: -करें नहीं आराम
M: -श्री राम को एक रोज फ़िर मिले वीर हनुमान
बल बुद्धि में सर्वोत्तम का मिला जिन्हे वरदान
कोरस: -मिला जिन्हे वरदान
M: -सीता जी की खोज में निकले पवन पुत्र हनुमान
सात समन्दर लांघ के पंहुचे लंका के दर्मियांन
कोरस: -लंका के दर्मियांन
M: -वहाँ पे जाके क्या करते हैं वो बतलाते है पावन कथा सुनाते है
विजया एकादशी की भक्तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -जय श्री राम भक्तो हनुमान जी लंका पंहुच के माता सीता का पता लगा लेते है भगवान श्री
राम जी की मुंदरि सीता जी पहचान लेती हैं और हनुमान जी के अनुरोध पर सीता जी
चुडा्मणि उतार कर हनुमान जी को सौंप देती हैं हनुमान जी उस निशानी को लेकर
भगवान श्री राम जी के पास चले जाते है
M: -वानर की सेना लेकरके श्री राम भगवान
उस सेना के सेना नायक बीर बली हनुमान
कोरस: -बीर बली हनुमान
M: -सेना खड़ी समुद्र किनारे कैसे जाए पार
इधर राम लाचार खड़े हैं सिया उधर लाचार
कोरस: -सिया उधर लाचार
M: -लक्ष्मण जी से राम ने पूछा कुछ तो करो विचार
कोई विधी बताओ जैसे रस्ता हो जाये पार
कोरस: -रस्ता हो जाये पार
M: -लक्ष्मण जी कर जोड़ के बोले पुरुषोत्तम हो आप
मैं तो हूँ निर्बुधि बालक सर्वोत्तम हो आप
कोरस: -सर्वोत्तम हो आप
M: -क्या कहते हैं लक्ष्मण जी में वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
विजया एकादशी की में तो महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो लक्ष्मण जी श्री राम जी से कहते हैं यहाँ से आधा योजन की दूरी पर एक
कुमारी द्वीप है उस द्वीप पर वकदालभ्य नाम के एक मुनी रहते हैं आप उनके पास जाइये
वो ही इस विशाल समुद्र को पार करने की कोई ना कोई योजना अवश्य बतायेंगे -
M: -श्री राम जी वकदालभ्य के आश्रम जाते हैं
हाथ जोड़ के निष्ठा भव से शीश झुकाते हैं
कोरस: -शीश झुकाते हैं
M: -वकदालभ्य मुनी के आगे बैठ गए भगवान
मानव भेष में श्री राम को मुनी गये पहचान
कोरस: -मुनी गये पहचान
M: -श्री राम से बोले मुनिवर आना हुआ कैसे
बोलो हे श्री राम इधर से जाना हुआ कैसे
कोरस: -जाना हुआ कैसे
M: -श्री राम बोले है मुनिवर लंका जाना है
हर के ले गया पत्नी रावण छुड़ा के लाना है
कोरस: -छुड़ा के लाना है
M: -मार्ग बतादो हमको आपको शीश झुकाते है पावन कथा सुनाते है
विजया एकादशी की भक्तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -वक्दालभ्य ऋषि बोले हे श्री राम फागुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी करने से निश्चय ही
आपकी विजय होगी साथ ही आप समन्दर को भी पार कर लेंगे विजया एकादशी का व्रत
करने की सारी विधी मैं आपको विस्तारपूर्वक बता रहा हूँ -
M: -दशवीं के दिन यता शक्ति से घड़ा एक मंगवायें
स्वर्ण रजत या ताम्र का या फिर मिट्टी का बनवाये
कोरस: - मिटटी का बनवाये
M: -जल से भरके घड़े के ऊपर रखो आम के पात
घड़े के नीचे सतनजा ऊपर जौ अनुपात
कोरस: - ऊपर जौ अनुपात
M: -नारायण की बना के मूरत करो विधि पूजन
फल नैवेदेय नारियल रख के करो उनका चिंतन
कोरस: - करो उनका चिंतन
M: -घड़े के आगे निश्चल मन से करना पूजा पाठ
करके ध्यान श्री नारायण का जगना सारी रात
कोरस: - जगना सारी रात
M: -विजय मिले श्री राम जी आपको सत्य बताता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
विजया एकादशी की में तो महिमा गाता हूँ मै कथा सुनाता हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो ऋषिवर बोले हे राम इस प्रकार से रात्रि जागरण के पश्चात द्वादशी के दिन
नित्य नियम से निवृत होकर उस घड़े को किसी ब्रामहंन को दान दें यदि आप इस व्रत को
सेनापतियों के साथ मिलके करोगे तो आपकी विजय निश्चित है -
M: - श्री राम ने पूर्ण रूप से व्रत का किया पालन
लंका जाकर श्री राम ने किया सैन्य संचालन
कोरस: - किया सैन्य संचालन
M: -रावण हारा महा युद्ध मे मारा गया रण मे
हंसती गाती लंका तो शमशान हुई क्षण में
कोरस: - शमशान हुई क्षण में
M: -सीता जी को साथ मे लेकर अवध में आते हैं
नगर निवासी धूम धाम से पर्व मनाते हैं
कोरस: - पर्व मनाते हैं
M: -विजय दिलाती है ये दशमी विजया एकादशी
एकदशियों में उत्तम है विजया एकादशी
कोरस: - विजया एकादशी
M: -कैलाश श्रीवास्तव के संग में संगीत बनाते है देवेश भजन सुनाते है
विजया एकादशी की भक्तो गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40