Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:19:14 5+ Views

Devarshi Narad Ki Katha

Super Hit Devotional track Devarshi Narad Ki Katha sung by Pawan Sharma (Pawan Brijwasi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Devarshi Narad Ki Katha sung by Pawan Brijwasi

M: -हम आज तुम्हें मुनि नारद जी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
हम आज तुम्हें मुनि नारद जी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -वेद पुराणों में वर्णित हम कथा सुनायेगे
कैसे जन्में नारद मुनि जी आज बतायेगे
सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी के पुत्र कहाए है
ब्रह्मा जी की गोद से जन्मे वेद बताए है
ज़्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष को करते है पूजन
जन्म दिवस मनाते और करते है हम वन्दन
नारद जी ने ब्रह्मा से संगीत को पाया है
श्री विष्णु ने माया के रुपों को बताया है
योग विद्या वेदों में विद्वान कहाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -देवों के ऋषि नारद देवर्षि कहाए है
मैत्रायणी संहिता में ये सम्मान को पाए है
व्यास, बाल्मीकि, सुखदेव के गुरु ये कहलाए
दक्ष पुत्रों को शिक्षा दे कर मोक्ष को दिलवाए
गुरु वृहस्पति के नारद जी शिष्य कहाए है
परम् भक्त है नारायण के नित गुण गाए है
अजर अमर का वरदान विष्णु से पाया है
शास्त्रों ने विष्णु का ये अवतार बताया है
हर पल नारायण नारायण रटन लगाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -वीणा बजाते हरि गुण गाते आनन्द पाते है
ब्रह्मा विष्णु और महेश को शीश नवाते है
स्वर्ग लोक क्या भू लोक अम्बर में विचरते है
पाताल लोक में भी आते और जाते रहते है
भक्त प्रह्लाद को श्री हरि से आप मिलाए थे
अम्बरीश और भक्त ध्रुव भी मोक्ष को पाए थे
भृगु कन्या लक्ष्मी विष्णु का विवाह कराया था
इन्द्र को समझा उर्वशी पुरुरवा को मिलाया था
परम् ज्ञानी मुनि नारद जी आप कहाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -शिव शंकर से जलंधर का वध करवाया था
आकाश वाणी का मतलब भी कंस ने पाया था
बाल्मीकि को रामायण का मार्ग दिखाए थे
रचना भागवत की व्यास से आप कराए थे
इन्द्र चन्द्र विष्णु शंकर को भी उपदेश दिया
आदि देवताओ का तुमने पथ नेतृत्व किया
वेद पुराणों के अनुसार बात बताते है
कई ग्रंथों के रचयिता नारद मुनि कहलाते है
कौन कौन से लिखे ग्रंथ तुम्हे बताते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -देवर्षि मुनि नारद ने पांचरात्र को रच डाला
नारद पुराण पच्चीस हजार है श्लोकों वाला
नारद संहिता ग्रंथ जो उत्तम सब ने बतलाया
नारद भक्ती सूत्र में भक्ती महिमा को गाया
स्मृति ग्रंथ उपपुराण आप का कहलाया
ज्योतिष ज्ञान विज्ञान का ज्ञाता सबने बतलाया
सर्वश्रेष्ठ कवि लेखक आपको सब है बतलाए
संगीत कला में ख्याति भगवन आप तो है पाए
प्रत्येक क्षेत्र में आप तो भगवन पूजे जाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -नारद मुनि पर नारायण की दया बरसती है
माता लक्ष्मी भी मुनिवर से तो खुश रहती है
विष्णु कृपा से कही पे मुनिवर आ जा सकते है
सभी युगों में इच्छानुसार ये तो रहते है
लघिमा शक्ति से ऊंचे अम्बर में गमन करते
देवर्षि की शक्तियों को वेद पुराण भी है कहते
कही से भी ये एक पल में तो लुप्त हो जाते है
पलक झपकते एक दूजे ये लोक में आते है
क्या कहते है वेद पुराण वो आगे सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -वेद पुराणों के अनुसार हम बतलाते है
पत्रकार ये सृष्टि के प्रथम कहलाते है
इस लोक से उस लोक की परिक्रमा करते
इसकी उसको नारद जी है नित ही खबर देते
असुर लोक में भी नारद जी आते जाते है
देवों की सूचना दैत्यों को जाकर के बताते है
दैत्यों के षड़यंत्र देवों में करते सदा बखान
इनको देव असुर ना कोई पहुंचाता नुकसान
देव असुर और ऋषि मुनि इन्हे शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -वेदों में वर्णित एक हम वृतांत सुनाते है
श्री हरि की माया से स्त्री मुनि बन जाते है
नारद मुनि को विष्णु अपनी माया बताए है
एक बार एक नदी किनारे नारद आए है
स्नान करन को घुसे नारद स्त्री बन जाते है
दूर कही जा निकले वो कुछ समझ ना पाते है
अपनी स्मृति नारद जी अब सारी बिसराए है
तालध्वज राजा वधु रुप में फिर अपनाए है
स्त्री रुप में नारद फिर रानी बन जाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -कई वर्षों में बारह पुत्रों को है जन्म दिया
पुत्रों की कर शादी पौत्रों का भी सुख है लिया
समय के चलते आए सरोवर डुबकी लगायी है
स्त्री काया त्याग पुरुष की काया पायी है
बोले विष्णु‌ मेरी माया के दर्शन पाए
नमन किया नारद मुनि ने और मधुर है मुस्काए
एक कथा में दक्ष भूप से श्राप को पाया है
क्योकि दक्ष सुतों को मोह से विमुख बनाया है
श्राप के कारण दो पल ना कही रुक पाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -श्रीरामचरित मानस का बालकाण्ड सुनाता हूं
काम विजय कर नारद का अहंकार बताता हूँ
श्री हरि ने माया से एक नगरी को बनाया है
जिसमें एक कन्या का स्वयंवर मुनि ने पाया है
शादी के लालच में नारद हरि के पास आए
सुन्दर मुखड़ा दे दो भगवन जो हम है चाहे
श्री नारायण बन्दर सा मुख उनका बनाए है
सुन्दर मुखड़ा समझ के नारद स्वयंवर आए है
किन्तु वधु वर माला श्री हरि विष्णु पाते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -सोच रहे मुनि नारद सुन्दर मुखड़ा है पाया
क्या सुन्दरी को सुन्दर चेहरा नजर नही आया
मुनि नारद ने पानी में फिर मुखड़ा देख लिया
बन्दर सा क्यों मुख है बनाया अति ही क्रोध किया
क्रोध में आग बबूला होकर नारद आए है
नर तन में हरि पत्नी वियोग का श्राप भी पाए है
बोले नारद वानर ही फिर करेंगे बेड़ा पार
समझ गए मुनि कन्या थी वो लक्ष्मी का अवतार
त्रेता में वानर ही राम के काम में आते है पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -एक कथा क्यो नारद कुंवारे रहस्य बतायेगे
वेद पुराणों में वर्णित वृतांत सुनायेगे
कहते ब्रह्मा नारद से संसार बसाओ तुम
कर लो शादी एक कन्या से जो चाहते है हम
बात को ना सुनते बस नारायण ही जपते है
आगे को बढ़ जाते पिता जब विवाह की कहते है
सुबह दोपहर और शाम ना छूटे नारायण
समझ गए फिर ब्रह्मा इसका नही है निस्तारण
देख कर्म नारद के ब्रह्मा रुष्ट हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
M: -ब्रह्मा जी ने अपने पुत्र को नित ही समझाया
किन्तु नारायण के सिवाय् कुछ समझ नही आया
देख अवज्ञा पुत्र पे ब्रह्मा जी ने क्रोध किया
आजीवन ना होगी शादी कुछ ऐसा श्राप दिया
तब से मुनि नारद ने ब्रह्मचर्य को अपनाया
श्री मन नारायण प्रभु का ध्यान है लगाया
बृजवासी ने मुनि नारद की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
प्रेम तनय नारायण का नित ध्यान लगाते है, पावन कथा सुनाते है
नारद ब्रह्मा जी के मानस पुत्र कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -कर नारायण गुणगान सुनो नारद कथा महान
सुनो नारद कथा महान कर नारायण गुणगान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40