Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:44 6+ Views

Shailputri Mata Ki Katha

Super Hit Devotional track Shailputri Mata Ki Katha sung by Drigpal (D.S. Pal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shailputri Mata Ki Katha sung by D.S. Pal

M:-हम शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ पावन महिमा गाता हूँ
वृषभ वाहिनी का तुमको दर्शन करवाते हे कथा सुनाता हूँ
आदि शक्ति के महा रूप का सार बताते है कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पिता सती के प्रजापति ने भारी यज्ञ किया
न्योता भेजा तीनो लोक में शिव को भुला दिया
रखते थे वो वैर हमेशा भोले शंकर से
पुत्री सती से भी चिढ़ते थे अंदर अंदर से
उनके मन में जरा नहीं था शिव के लिए सम्मान
न्योता ना देकर शिव जी कर कर डाला अपमान
मगर सती ने कुछ ना सोचा जाने की ठानी
हठकर बैठी थी शिव जी की एक नहीं मानी
फिर क्या होता है भक्तो हम वही सुनाता हूँ हम वही सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हट में अड़ी थी सती पिता के यज्ञ में जाने की
लाख जतन किये शिव जी ने उन्हें समझाने की
महा यज्ञ में जाने की आज्ञा दे देते है होगा
वहां अपमान तुम्हारा यह कह देते है
बिना पति के सती चली है अपने पिता के घर
होनी टले ना टाले किसी की होनी रही हो कर
पहुँची जब महा यज्ञ में मिला नहीं सम्मान
कोई ना पूछे क्यों आयी हो हुआ बड़ा अपमान
बिना निमन्त्र जाने का परिणाम दिखाते है han कथा sunaate है
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-तिरस्कार ही तिरस्कार था मिला वहां उनको
सोच के मन जो आयी थी ना मिला वहां उनको
पिता ने बोला क्यों आयी किसने बुलाया है
मुझे बता किसने तुझको न्योता भिजवाया है
पैरो के निचे धरती रही ना सती हुयी हैरान
पिता के घर क्या पुत्री भी होती है मेहमान
पति की बात मान लेती यहाँ नहीं आती
भरी सभा में इतना मै तिरस्कार नहीं पाती
पश्चताप के सागर का तूफ़ान दिखाते है हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-राजा दक्ष ने क्रोध में बोला कैसे चली आई
बिना न्योता क्यों भेजा शिव को लाज नहीं आई
व्यंग बाप की सहते सहते सती हुयी बेहाल
आज्ञा पति अगर मानती ना होता ये हाल
क्यों आई मै यहाँ मति क्यों गई मेरी मारी
इसमें गलती नहीं किसी की मेरी है सारी
सह नहीं सकती मै जीते जी पति का ये अपमान
ऐसे जीने से अच्छा मै दे दूँ अपनी जान
सती ने फिर क्या किया वहां पर वही बताते है हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हवन कुंड की लपटे उठ के उड़ने लगी आकाश
माता सती के कानो में सब गूंज रहा अट्टहास
कानो को अपने बंद कर लिया दोनों हाथो से
सावन की बरसात हो रही सती के आँखों से
सती ने अपने मन में पति से क्षमा याचना की
कर देना मुझे क्षमा है स्वामी मन से प्रार्थना की
हवन कुंड की कर के नमन फिर कूद गई उसमे
लपटों को बहता सागर था डूब गई उसमे
मच था हाहाकार वहां जी वही बताते है हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-परम गति को सती चली गई हो गई वो स्वाह
वेद मन्त्र थम गए थम गया सब स्वाह स्वाह
किसी को भी विश्वास नहीं था उस अनहोनी का
ना करते उपहास अगर शिव बाबा मौनी का
साधु संत का वेद शास्त्री और सभी मेहमान
देख के ऐसी अनहोनी को था हर कोई हैरान
सती चली गई प्राण त्याग के अग्नि में जल के
माता प्रसूति के दो नैना लहर लहर छलके
इसके आगे का तुमको वृतांत सुनाता हूँ हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-ज्ञात हुआ शिव शंकर को जब सती के जलने का
पिता के द्वारा पुत्री को प्रताड़ित करने का
रूद्र रूप धार तांडव करते पहुँच गए तत्काल
तीनो लोक में लग रहा जैसे आ गया था भूचाल
तहस नहस सब कर देते है कुछ भी रहा ना शेष
चले उठा के पत्नी का अपने काँधे पे अवशेष
सती ने अगला जन्म लिया है शैल राज के घर
शैल पुत्री के नाम से जाना जाता है घर घर
हाथ जोड़ सुखदेव सती को शीश झुकाते है हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की महिमा गाता है हम कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-हम शैल पुत्री माँ दुर्गा जी की कथा सुनाता हूँ पावन महिमा गाता हूँ
वृषभ वाहिनी का तुमको दर्शन करवाते हे कथा सुनाता हूँ
आदि शक्ति के महा रूप का सार बताते है कथा सुनाता हूँ
शैल पुत्री माँ दुर्गा की महिमा गाता हे कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40