M:-हम महाकुम्भ मेले की तुमको कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब नष्ट हो जाते है, हम कथा सुनाते है।
M:-अमरत्व का है स्नान यहां कोटिश् जन आते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय भक्त जनों हम आज आपको सुप्रसिद्ध महाकुम्भ मेले की महा गाथा का संगीतमय पौराणिक वर्णन सुनाने जा रहा हूँ, इस सुप्रसिद्ध कुम्भ मेले में करोड़ों की संख्या में सभी पंथों के साधू संत तथा भक्त जन बिना किसी निमंत्रण के कुम्भ मेले में करोड़ो की संख्या में एकत्रित हो जाते है और इस पर्व में हिमालय और कन्याकुमारी की दूरी तथा अरुणाचल और कच्छ की दूरी सिमट जाती है, अनेकों रंग ढंग के लोग एकत्रित हो गंगा यमुना सरस्वती, शिप्रा और गोदावरी की पावन लहरों में डुबकी लगाते है, अग्निपुराण के अनुसार कुम्भ स्नान का फल करोड़ो गायों के दान के बराबर बताया गया है, यह कुम्भ समय समय पर प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन तथा नाशिक में लगता है, तो आइये जानते है महाकुम्भ की पावन महागाथा
M:-गौरी पुत्र गणेश को प्रेम तनय का है वन्दन,
शरण आपकी दास सदा है लाज रखो भगवन।
वेद पुराणों में वर्णित है कुम्भ की कथा महान्,
समय समय पर लगता मेला इसके चार धाम।
प्रयागराज, उज्जैन, नाशिक पावन हरिद्वार,
कुम्भ स्नान करने से हो जाता है उद्धार।
प्रत्येक धाम की अपनी अपनी महिमा निराली है,
श्रद्धा भाव की एक डुबकी दुख हरने वाली है।
कैसे चली ये रीति चलो आगे बताते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (01)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-आदि शंकराचार्य ने इसको सुगठित रुप दिया,
पिछले हजारों सालो से है एकता का रुप लिया।
एक भावना एक ही मन यहां पर हो जाते है,
भक्ती भावना में यहां भक्त डुबकी लगाते है।
क्यो कुम्भ कहलाए चारों ये पावन स्थान,
सागर मंथन से चला ये वेदों में है बखान।
एक कथा प्रचलित है भक्तों तुम्हे सुनाता हूं,
ऋषि दुर्वासा और इन्द्र की भेंट कराता हूँ।
मिले ऋषि दुर्वासा इन्द्र जी शीश झुकाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (02)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय भक्तों देवराज ने मुनिवर को प्रणाण किया ऋषि ने प्रसन्न होकर देवेन्द्र को एक पुष्पों का हार दिया, किन्तु इन्द्र ने आदर ना करते हुए पुष्प हार अपने गज के माथे पर डाल दी जिसे गज ने अपने पैरों से कुचल डाला, यह अपमान देख ऋषि ने देवराज को श्राप दे दिया फिर आगे क्या हुआ आइये सुनते है
M:-दुर्वासा ऋषि ने इन्द्र को है फिर श्राप दिया,
बल धन शक्ती हीन हो जाओ उनको बोल दिया।
फिर तो दैत्यों का बड़ा है भक्तों अत्याचार,
लगे हारने देव सभी फिर मच गया हाहाकार।
श्री विहीन हो इन्द्र फिर तो घबराए है,
सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी के पास में आए है।
किन्तु ब्रह्मा विष्णु जी के पास में ले आए,
करो इन्द्र की रक्षा विनती अरज है लगाए।
कर लो संधि दैत्यों से श्री हरि समझाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (03)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-संधि करके सागर मंथन को करना होगा,
शक्ती हीन तुम देवों को अमृत पाना होगा।
मोहिनी रुप रख मैं अमृत तुम्हे पिलाऊंगा,
किन्तु मैं अमृत किसी दैत्य को नही पिलाऊंगा।
फिर तो राजा बलि को श्री हरि लेकर आए है,
धरा के उत्तर भाग हिमालय निकट में आए है।
मंदराचल पर्वत को मथानी सबने बनाया है,
नागराज वासुकि को रस्सी बना लगाया है।
निकले चौदह रतन सिन्धु से वेद बताते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (04)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय जनों सुर असुरों के बीच यह सागर मंथन कई वर्षों तक चला, इस दौरान सागर मंथन से कालकूट या हलाहल विष, ऐरावत हाथी, कामधेनु गाय, उच्चैश्रवा घोड़ा, कौस्तुभ मणि, पद्मराग मणि, कल्पवृक्ष, रंभा अप्सरा, महालक्ष्मी, वारुणी मदिरा, चंद्रमा, शारंग धनुष, पांचजन्य शंख, धन्वंतरि तथा अमृत निकला, भक्तों आगे क्या होता है आइये जानते है इस कथा में
M:-देख के अमृत कुम्भ को भक्तों सब हर्षाते है,
इन्द्र पुत्र जयंत कुम्भ ले भाग ही जाते है।
अमृत रक्षा में वृहस्पति रवि शनि भी हुए खड़े,
अमृत कलश को छीनने दैत्य पीछे दौड़ पड़े।
भाग दौड़ में देवों ने किया चार जगह विश्राम,
गिरी वही कुछ अमृत बूंदें बने ये पावन धाम।
प्रयागराज ये हरिद्वार उज्जैन है बतलाए,
नासिक में कुम्भ का मेला पावन कहलाए।
अन्त में हो समझौता हरि अमृत बंटते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (05)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-श्री हरि ने सारा अमृत देवों को पिलाया है,
अंत में दैत्यों ने कुम्भ को खाली पाया है।
ये घटना जनमानस में आ बनी मोक्ष का द्वार,
कालान्तर में धर्म सनातन का हुआ सत्कार।
प्रयाग में डुबकी लगाने से हो जाता बेड़ा पार,
माघ मास में पुण्य अधिक मिल होता है उद्धार।
कूर्म पुराण के अनुसार होता है पाप विनाश,
स्वर्ग लोक पाते है जन सब पूरन होती आश।
भविष्य पुराण के अनुसार जन मोक्ष को पाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (06)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय जनों स्कंद पुराण, अग्नि पुराण तथा ब्रह्म पुराण में भी कुम्भ का वर्णन मिलता है, श्री कृष्ण जी ने भी कुम्भ की महिमा गायी है, भक्तों अब पूर्ण कुम्भ प्रयागराज में 2025 में निर्धारित है। कुम्भ मेले में पहाड़ो की गुफाओ से हजारो नागा साधु यह पर आते है प्रत्येक कुम्भ में ये अवश्य पहुंचते है
M:-स्नान ध्यान से पाप कर्म सब मिट ही जाते है,
मोक्ष भक्तों को मिल जाता जो कुम्भ नहाते है।
महाभारत में श्री कृष्णा इसके गुण गाए है,
महाकुम्भ में लाख करोड़ो जन यहाँ आए है।
कोई ट्रैन कोई बस गाड़ी से यहां आता है,
कोई पैदल नृत्य को करता ध्वज लहराता है।
महाकुम्भ मेले की रीति जो है अति ही प्राचीन,
कहां कहां लगते ये मेले सुनो भावमय लीन।
कब कब लगते कुम्भ के मेले सार बताते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-कुम्भ का मेला तीन वर्ष में लगता है एक बार,
चारों जगह ये तो फिर भक्तों हो जाती गुलजार।
अर्द्ध कुम्भ का मेला छ: वर्षों में है लगता,
प्रयागराज और हरिद्वार दुल्हन सा है सजता।
12 वर्ष में पूर्ण कुम्भ का होता आयोजन,
संगम तट पर होता है अर्पण तर्पण वन्दन।
144 वर्षों में लगे महाकुम्भ उत्सव,
कुम्भ भी बारह होते भक्तों कहते वेद है सब।
कितने कहां कहां होते कुम्भ है चलो दिखाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (08)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय भक्तों वेद पुराणों के अनुसार कुल बारह कुम्भ होते है, जिनमें आठ कुम्भ देवलोक में तथा चार धरती लोक पर मनाए जाते है, तो आइये सर्व प्रथम हरिद्वार चलते है.., हरिद्वार अर्थात हरि का द्वार, स्वर्ग का द्वार जहां पर मोक्ष प्राप्त करने के लिए भक्त जनों का तांता लगा रहता है, हरिद्वार अर्थात देव भूमि जहां के कण कण में हरि का वास है, ये मोक्ष दायिनी पुरी है यहां पर अनेकों मन्दिर, पावन घाट जहां पर अनेकों साधु संत वेद पुराणों का पाठ कर भक्तों के दुख दर्दों को हरते है
M:-हरिद्वार जो हरि का द्वार है पावन बतलाया,
गंगा मां की पावन निर्मल लहरों को पाया।
मोक्ष दायिनी देव भूमि ये करती है कल्याण,
मायापुरी, कपिला और है गंगा द्वार नाम।
ब्रह्मा विष्णु और महेश ने पावन इसे बनाया,
विश्व प्रसिद्ध आरती होती जिसे वेदों ने गाया।
सप्तर्षि विश्वामित्र ने किया यहां तप ध्यान,
कपिल मुनि ने करी तपस्या जो कपिला स्थान।
छ: साल में अर्ध्दकुम्भ पड़े यहां सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (09)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-उत्तराखण्ड की पावन भूमि ये कहलाती है,
तीनों देव यहां करे निवास ये दर्शाती है।
कुम्भ राशि में वृहस्पति का जब हो जाता प्रवेश,
तभी मेष राशि में सूर्य भी कर जाता प्रवेश।
शुभ नक्षत्र ये आता होता कुम्भ का आयोजन,
हरिद्वार में होती आरती करते है वन्दन।
इसके बाद मे चलो प्रयाग दृश्य दिखाते है,
गंगा यमुना सरस्वती संगम बतलाते है।
बड़ा मनोरम् अद्भुत है ये चलो बताते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (10)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय भक्तों माँ गंगा, यमुना सरस्वती का मिलन जो यहां देखने को मिलता है वो धरा पर कही नही मिलता, पावन लहरों के दर्शन मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है, वेदों के अनुसार मेष राशि के चक्र में बृहस्पति एवं सूर्य और चन्द्र के मकर राशि में प्रवेश करने पर अमावस्या के दिन कुम्भ का पर्व प्रयाग में आयोजित किया जाता है।
M:-धर्म सनातन महासमागम का ये आयोजन,
आस्था और अध्यात्म से जीवन होता है पावन।
मंत्रोच्चार यज्ञ है होते लगते है जयकारे,
भक्ती भावना डुबकी लगाके लगते किनारे।
फिर आता है नासिक भक्तों जो पावन स्थान,
गोदावरी का पावन तट है होता यहां कल्याण।
सिंह राशि में वृहस्पति जी जब आ ही जाते है,
नासिक में तब कुम्भ पर्व को सभी मनाते है।
गोदावरी के तट पे इस उत्सव को मनाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (11)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-इस कुम्भ पर्व को सिंहस्थ भक्तों है बतलाया,
क्योकि सिंह राशि में वृहस्पति को है पाया।
इस मेले में नृत्य गायन होते है गुणगान,
यहीं गिरी अमृत की बूंदे करते वेद वखान।
पावन गोदावरी में भक्त डुबकी लगाते है,
रोग दोष और पापों से फिर मुक्ती पाते है।
इसके बाद में महाकाल की नगरी आती है,
उज्जैन की पावन धरती शिव से जानी जाती है।
क्या महिमा है कुम्भ की यहां पर चलो सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (12)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
संवाद:- प्रिय जनों महाकाल की ये नगरी अति पावन तथा पवित्र सप्तपुरियों में से एक है। भक्तों कार्तिक अमावस्या के दिन सूर्य और चन्द्र के साथ होने पर एवं बृहस्पति के तुला राशि में प्रवेश होने पर मोक्ष दायक कुम्भ उज्जैन में आयोजित होता है। इस कुंभ को भी सिंहस्थ कहते है।
M:-शिप्रा नदी के तट पर होता मेले का आयोजन,
पूजा अर्चना करके भक्त करते शिव दर्शन।
भूखे को यहां भोजन देकर करते पुण्य का काम,
अति मनोरम् अति पावन है भक्तों ये स्थान।
उज्जैन अंवती कहलाए शनि मन्दिर है पावन,
पाप नाशिनी नगरी ये है जो है मन भावन।
सत्य ने ये महाकुम्भ की कथा सुनायी है,
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है।
प्राचीनकाल से कुम्भ के मेले लगते आते है, पावन कथा सुनाते है।
जनम जनम के पाप यहां सब मिट ही जाते है, हम कथा सुनाते है। (13)
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
M:-Ham Mahakumbh Mele Ki Tumako Katha Sunate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Nasht Ho Jate Hai,
Ham Katha Sunate Hai
M:-Amaratv Ka Hai Snan Yahan Kotish Jan Aate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Bhakt Janon Ham Aaj Aapko Suprasiddh Mahakumbh Mele Ki Maha Gatha Ka Sangitamay PAuranik Varnan Sunane Ja Raha Hun, Is Suprasiddh Kumbh Mele Mein Karodon Ki Sankhya Mein Sabhi Panthon Ke Sadhu Sant Tatha Bhakt Jan Bina Kisi Nimantran Ke Kumbh Mele Mein Karodo Ki Sankhya Mein Ekatrit Ho Jate Hai Aur Is Parv Mein Himalay Aur Kanyakumari Ki Duri Tatha Arunachal Aur Kachchh Ki Duri Simat Jati Hai, Anekon Rang Dhang Ke Log Ekatrit Ho Ganga Yamuna Sarasvati, Shipra Aur Godavari Ki Pawan Laharon Mein Dubaki Lagate Hai, Agnipuran Ke Anusar Kumbh Snan Ka Phal Karodo Gayon Ke Dan Ke Barabar Bataya Gaya Hai, Yah Kumbh Samay Samay Par Prayagaraj, Haridvar, Ujjain Tatha Nashik Mein Lagata Hai, To Aiye Janate Hai Mahakumbh Ki Pawan Mahagatha
M:-Gauri Putra Ganesh Ko Prem Tanay Ka Hai Vandan,
Sharan Aapki Das Sada Hai Laaj Rakho Bhagavana
Ved Puranon Mein Varnit Hai Kumbh Ki Katha Mahan,
Samay Samay Par Lagata Mela Iske Char Dhama
Prayagaraj, Ujjain, Nashik Pawan Haridvar,
Kumbh Snan Karane Se Ho Jata Hai Uddhara
Pratyek Dham Ki Apani Apani Mahima Nirali Hai,
Shraddha Bhav Ki Ek Dubaki Dukh Harane Vali Hai
Kaise Chali Ye Riti Chalo Age Batate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Adi Shankarachary Ne Isako Sugathit Rup Diya,
Pichhale HAajaron Salo Se Hai Ekata Ka Rup Liya
Ek Bhavana Ek Hi Man Yahan Par Ho Jate Hai,
Bhakti Bhavana Mein Yahan Bhakt Dubaki Lagate Hai
Kyo Kumbh Kahalae Charon Ye Pawan Sthan,
Sagar Manthan Se Chala Ye Vedon Mein Hai Bakhana
Ek Katha Prachalit Hai Bhakton Tumhe Sunata Hun,
Rishi Durvasa Aur Indr Ki Bhent Karata Hun
Mile Rishi Durvasa Indr Ji Shish Jhukate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Bhakton DevarAaj Ne Munivar Ko Pranan Kiya Rishi Ne Prasann Hokar Devendr Ko Ek Pushpon Ka Har Diya, Kintu Indr Ne Adar Na Karate Hue Pushp Har Apane Gaj Ke Mathe Par Dal Di Jise Gaj Ne Apane Pairon Se Kuchal Dala, Yah Apaman Dekh Rishi Ne DevarAaj Ko Shrap De Diya Phir Age Kya Hua Aiye Sunate Hai
M:-Durvasa Rishi Ne Indr Ko Hai Phir Shrap Diya,
Bal Dhan Shakti Hin Ho Jao Unako Bol Diya
Phir To Daityon Ka Bada Hai Bhakton Atyachar,
Lage Harane Dev Sabhi Phir Mach Gaya Hahakara
Shri Vihin Ho Indr Phir To Ghabarae Hai,
Srshti Rachayita Brahma Ji Ke Pas Mein Ae Hai
Kintu Brahma Vishnu Ji Ke Pas Mein Le Ae,
Karo Indr Ki Raksha Vinati ArAaj Hai Lagae
Kar Lo Sandhi Daityon Se Shri Hari Samjhate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Sandhi Karake Sagar Manthan Ko Karana Hoga,
Shakti Hin Tum Devon Ko Amrit Pana Hoga
Mohini Rup Rakh Main Amrit Tumhe Pilaunga,
Kintu Main Amrit Kisi Daity Ko Nahi Pilaunga
Phir To RAaja Bali Ko Shri Hari Lekar Ae Hai,
Dhara Ke Uttar Bhag Himalay Nikat Mein Ae Hai
Mandarachal Parvat Ko Mathani Sabane Banaya Hai,
Nagaraj Vasuki Ko Rassi Bana Lagaya Hai
Nikale Chowdah Ratan Sindhu Se Ved Batate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Janon Sur Asuron Ke Bich Yah Sagar Manthan Kai Varshon Tak Chala, Is Duran Sagar Manthan Se Kalakut Ya Halahal Vish, Airavat Hathi, Kamadhenu Gay, Uchchaishrava Ghoda, Kowstubh Mani, Padmarag Mani, Kalpavrksh, Rambha Apsara, Mahalakshmi, Varuni Madira, Chandrama, Sharang Dhanush, PanchAajany Shankh, Dhanvantari Tatha Amrit Nikala, Bhakton Age Kya Hota Hai Aiye Janate Hai Is Katha Mein
M:-Dekh Ke Amrit Kumbh Ko Bhakton Sab Harshate Hai,
Indra Putra Jayant Kumbh Le Bhag Hi Jate Hai
Amrit Raksha Mein Vrhaspati Ravi Shani Bhi Hue Khade,
Amrit Kalash Ko Chhinane Daity Pichhe Dowd Pade
Bhag Dowd Mein Devon Ne Kiya Char Jagah Vishram,
Giri Vahi Kuchh Amrit Bunden Bane Ye Pawan Dhama
Prayagaraj Ye Haridvar Ujjain Hai Batalae,
Nasik Mein Kumbh Ka Mela Pawan Kahalae
Ant Mein Ho Samjhauta Hari Amrit Bantte Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Shri Hari Ne Sara Amrit Devon Ko Pilaya Hai,
Ant Mein Daityon Ne Kumbh Ko Khali Paya Hai
Ye Ghatana Janamanas Mein Aa Bani Moksh Ka Dvar,
Kalantar Mein Dharm Sanatan Ka Hua Satkara
Prayag Mein Dubaki Lagane Se Ho Jata Beda Par,
Magh Mas Mein Puny Adhik Mil Hota Hai Uddhara
Kurm Puran Ke Anusar Hota Hai Pap Vinash,
Svarg Lok Pate Hai Jan Sab Puran Hoti Asha
Bhavishy Puran Ke Anusar Jan Moksh Ko Pate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Janon Skand Puran, Agni Puran Tatha Brahm Puran Mein Bhi Kumbh Ka Varnan Milata Hai, Shri Krshn Ji Ne Bhi Kumbh Ki Mahima Gayi Hai, Bhakton Ab Purn Kumbh Prayagaraj Mein 2025 Mein Nirdharit Hai Kumbh Mele Mein Pahado Ki Guphao Se HAajaro Naga Sadhu Yah Par Aate Hai Pratyek Kumbh Mein Ye Avashy Pahunchate Hai
M:-Snan Dhyan Se Pap Karm Sab Mit Hi Jate Hai,
Moksh Bhakton Ko Mil Jata Jo Kumbh Nahate Hai
Mahabharat Mein Shri Krishna Iske Gun Gae Hai,
Mahakumbh Mein Lakh Karodo Jan Yahan Ae Hai
Koi Train Koi Bas Gadi Se Yahan Ata Hai,
Koi Paidal Nrty Ko Karata DhvAaj Laharata Hai
Mahakumbh Mele Ki Riti Jo Hai Ati Hi Prachin,
Kahan Kahan Lagate Ye Mele Suno Bhavamay Lina
Kab Kab Lagate Kumbh Ke Mele Sar Batate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Kumbh Ka Mela Tin Varsh Mein Lagata Hai Ek Bar,
Charon Jagah Ye To Phir Bhakton Ho Jati GuLaajara
Arddh Kumbh Ka Mela Chh: Varshon Mein Hai Lagata,
Prayagaraj Aur Haridvar Dulhan Sa Hai SAajata
12 Varsh Mein Purn Kumbh Ka Hota Ayojan,
Sangam Tat Par Hota Hai Arpan Tarpan Vandana
144 Varshon Mein Lage Mahakumbh Utsav,
Kumbh Bhi Barah Hote Bhakton Kahate Ved Hai Saba
Kitane Kahan Kahan Hote Kumbh Hai Chalo Dikhate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai (
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Bhakton Ved Puranon Ke Anusar Kul Barah Kumbh Hote Hai, Jinamein Ath Kumbh Devlok Mein Tatha Char Dharati Lok Par Manae Jate Hai, To Aiye Sarv Prathama Haridvar Chalate Hai , Haridvar Arthat Hari Ka Dvar, Svarg Ka Dvar Jahan Par Moksh Prapt Karane Ke Lie Bhakt Janon Ka Tanta Laga Rahata Hai, Haridvar Arthat Dev Bhumi Jahan Ke Kan Kan Mein Hari Ka Vas Hai, Ye Moksh Dayini Puri Hai Yahan Par Anekon Mandir, Pawan Ghat Jahan Par Anekon Sadhu Sant Ved Puranon Ka Path Kar Bhakton Ke Dukh Dardon Ko Harate Hai
M:-Haridvar Jo Hari Ka Dvar Hai Pawan Batalaya,
Ganga Man Ki Pawan Nirmal Laharon Ko Paya
Moksh Dayini Dev Bhumi Ye Karati Hai Kalyan,
Mayapuri, Kapila Aur Hai Ganga Dvar Nama
Brahma Vishnu Aur Mahesh Ne Pawan Ise Banaya,
Vishv Prasiddh Arati Hoti Jise Vedon Ne Gaya
SaptaRishi Vishvamitr Ne Kiya Yahan Tap Dhyan,
Kapil Muni Ne Kari Tapasya Jo Kapila Sthana
Chh: Sal Mein Ardhdakumbh Pade Yahan Sab Batalate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Uttarakhand Ki Pawan Bhumi Ye Kahalati Hai,
Tinon Dev Yahan Kare Nivas Ye Darshati Hai
Kumbh Rashi Mein Vrhaspati Ka Jab Ho Jata Pravesh,
Tabhi Mesh Rashi Mein Sury Bhi Kar Jata Pravesha
Shubh Nakshatr Ye Ata Hota Kumbh Ka Ayojan,
Haridvar Mein Hoti Arati Karate Hai Vandana
Iske Bad Me Chalo Prayag Drshy Dikhate Hai,
Ganga Yamuna Sarasvati Sangam Batalate Hai
Bada Manoram Adbhut Hai Ye Chalo Batate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Bhakton Maa Ganga, Yamuna Sarasvati Ka Milan Jo Yahan Dekhane Ko Milata Hai Vo Dhara Par Kahi Nahi Milata, Pawan Laharon Ke Darshan Matr Se Manav Ka Kalyan Ho Jata Hai, Vedon Ke Anusar Mesh Rashi Ke Chakr Mein Brhaspati Evam Sury Aur Chandr Ke Makar Rashi Mein Pravesh Karane Par Amavasya Ke Din Kumbh Ka Parv Prayag Mein Ayojit Kiya Jata Hai
M:-Dharm Sanatan Mahasamagam Ka Ye Ayojan,
Astha Aur Adhyatm Se Jivan Hota Hai Pavana
Mantrochchar YAajñ Hai Hote Lagate Hai Jayakare,
Bhakti Bhavana Dubaki Lagake Lagate Kinare
Phir Ata Hai Nasik Bhakton Jo Pawan Sthan,
Godavari Ka Pawan Tat Hai Hota Yahan Kalyana
Sinh Rashi Mein Vrhaspati Ji Jab A Hi Jate Hai,
Nasik Mein Tab Kumbh Parv Ko Sabhi Manate Hai
Godavari Ke Tat Pe Is Utsav Ko Manate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
M:-Is Kumbh Parv Ko Sinhasth Bhakton Hai Batalaya,
Kyoki Sinh Rashi Mein Vrhaspati Ko Hai Paya
Is Mele Mein Nrty Gayan Hote Hai Gunagan,
Yahin Giri Amrit Ki Bunde Karate Ved Vakhana
Pawan Godavari Mein Bhakt Dubaki Lagate Hai,
Rog Dosh Aur Papon Se Phir Mukti Pate Hai
Iske Bad Mein Mahakal Ki Nagari Aati Hai,
Ujjain Ki Pawan Dharati Shiv Se Jani Jati Hai
Kya Mahima Hai Kumbh Ki Yahan Par Chalo Sunate Hai,
Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Sanwad:- Priy Janon Mahakal Ki Ye Nagari Ati Pawan Tatha Pavitr Saptapuriyon Mein Se Ek Hai Bhakton Kartik Amavasya Ke Din Sury Aur Chandr Ke Sath Hone Par Evam Brhaspati Ke Tula Rashi Mein Pravesh Hone Par Moksh Dayak Kumbh Ujjain Mein Ayojit Hota Hai Is Kunbh Ko Bhi Sinhasth Kahate Hai
M:-Shipra Nadi Ke Tat Par Hota Mele Ka Ayojan,
Puja Archana Karake Bhakt Karate Shiv Darshana
Bhukhe Ko Yahan Bhojan Dekar Karate Puny Ka Kam,
Ati Manoram Ati Pawan Hai Bhakton Ye Sthana
Ujjain Amvati Kahalae Shani Mandir Hai Pavan,
Pap Nashini Nagari Ye Hai Jo Hai Man Bhavana
Satya Ne Ye Mahakumbh Ki Katha Sunayi Hai,
Munendra Prem Ji Sumir Sharada Kalam Chalayi Hai
Prachinakal Se Kumbh Ke Mele Lagate Ate Hai, Pawan Katha Sunate Hai
Janam Janam Ke Pap Yahan Sab Mit Hi Jate Hai, Ham Katha Sunate Hai
Chorus:- Ye Katha Hai Badi Mahan Sab Suno Laga Ke Dhyan
Is Katha Ki Hai Pehchan Mile Munh Manga Varadan
Writer :- Munendra Singh