Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:20 27+ Views

Yamunotri Dham Katha

Super Hit Devotional track Yamunotri Dham Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Yamunotri Dham Katha sung by Devesh Kundan

M: -माँ यमुना के पावन धाम की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
क्यों पूजी जाती हैं माँ यमुना ये बतलाते हैं,पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -सूर्य पुत्र हैं धर्मराज और सूर्य पुत्री यमुना
उत्तराखंड के पावन भूमि से बहता झरना
उत्तरकाशी जिले में स्थित इनका सुन्दर धाम
सबको मोक्ष दिलाता है ये इनका प्यारा नाम
चारों धाम की यात्रा में पहला इनका स्थान
पहला दर्शन यमुनोत्री का कहते वेद पुराण
यमुना की धारा का यहाँ पर है उद्गम स्थान
यहीं बना है माँ का मंदिर जाने जगत जहान
यमुनोत्री धाम की बड़ी है महिमा ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -चारों धाम में पहले सब यमुनोत्री जाते हैं
आखिर कारण क्या है कोई जान न पाते हैं
पश्चिम से पूरब की ओर परिक्रमा लगाते हैं
धर्म सनातन में है ऐसा वेद बताते हैं
भगवान् सूर्य की दो पत्नी थी संज्ञा छाया नाम
संज्ञा पुत्र हैं यमराज और पुत्री यमुना नाम
छाया से हैं पुत्र शनि ये सभी बताते हैं
यमुना सौतेली बहन है इनकी ये समझाते हैं
करने जगत उद्धार धरा पर यमुना आती हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -कहते हैं की यमराज को मिला था छाया दोष
यमुना जी की तप से भक्तों उनका मिटा परदोष
बहन की भक्ति से फिर तो सम्मान वो पाते हैं
अपनी बहन को देते वो वरदान ये आते हैं
जो भी यमुना की धारा में करे पूजा अर्चन
रोग शोक से मुक्त रहेगा उसका ये जीवन
एक दिवस यमुना के घर यमराज जी आते हैं
भोजन और सत्कार बहन के घर में पाते हैं
भाई बहन का प्रेम अनूठा ये बतलाते हैं ,पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -भोजन प्रेम बहन से पाकर यम ने दिए वरदान
बहन के घर जो करेगा भोजन पाए मान सम्मान
कार्तिक शुक्ल द्वादशी की तिथि ये आती है
भाई बहन के प्रेम का ये सन्देशा लाती है
कहते हैं इस तिथि को जो भी जाता बहन के घर
दुःख दारिद्र उनके मिट जाते यम के है ये वर
यम की वाणी अटल हैं जग में मानी जाती हैं
गंगा के जैसे माँ यमुना पूजी जाती हैं
कैसा हैं ये धाम मनोरम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -चारों धाम के यात्रा की पांडवों ने की शुरुआत
तभी से नियम चलता आया तभी बनी ये बात
यमुना की पावन धारा स्नान को जाते हैं
गंगोत्री मैं माँ गंगा के चरण को ध्याते हैं
जाते हैं फिर केदार नाथ में शिव को मनाते हैं
वहाँ से बद्री नाथ के दर्शन को फिर जाते हैं
छोटा चारो धाम इसे कहते हैं सब विद्वान्
वेद धर्म और महाभारत की बातें भक्तों महान
यमुनोत्री की महिमा भारी वेद बताते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
M: -गरम झरनो से बहता जल हैं उसमें करो स्नान
करके फिर स्नान करो माँ यमुना जी का धयान
यमुना को राधा जी का अवतार बताते हैं
कृष्ण की प्यारी राधा रानी जी को ध्याते हैं
यमुनोत्री को माँ यमुना का निवास बताते हैं
करके दर्शन माँ यमुना का धन्य हो जाते हैं
हिम के पावन कुंड में हैं माँ यमुना जी का वास
धरती पर बहती जल धारा देती दिव्य प्रकाश
हाथ जोड़कर देवेश कुंदन भजन सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री यमुनोत्री धाम की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये मोक्षदायिनी माँ ये भवतारिणी माँ ये भवतारिणी माँ ये मोक्षदायिनी माँ
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40