Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:15:30 11+ Views

Valmiki Jayanti Katha

Super Hit Devotional track Valmiki Jayanti Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Valmiki Jayanti Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -भक्त जनों हम आज आपको " रामायण " के रचनाकार महर्षि बाल्मीकि जी के जीवन
के बारे बतायेगे जिनका जन्म त्रेतायुग में आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को
हुआ था. हर साल अश्विन महीने की पूर्णिमा को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है, इनके
पिता का नाम महर्षि कश्यप के पुत्र वरुण अर्थात प्रचेता जी थे। बाल्मीकि जी को आदि
कवि भी कहा जाता है, तो आइये में सुनाती हूँ आपको महर्षि बाल्मीकि जी जीवन
गाथा-
F: -हम बाल्मीकि जी की भक्तों तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
उल्टा नाम जपा जग जाना ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
F: -महर्षि कश्यप और अदिति के नौवे पुत्र वरुण
जो जल के देवता कहलाते भक्तों देव वरुण
वरुण देव ने वरुणी से दो पुत्रों को पाया
पहला भाद्र दूजा नाम बाल्मीकि पाया
दो पुत्रों को पाके वरुण जी खुशी मनाए है
बाल्मीकि जी आगे चल महर्षि कहाए है
संस्कृत में लिखी रामायण आप तो ब्रह्म समान
राम सिया की जीवन गाथा दर्शाए रामायण
चलो पौराणिक गाथा कविवर जी बतलाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: - प्रिय भक्तों पौराणिक कथा के अनुसार बाल्मीकि को रत्नाकर भी कहा जाता था जो
अपने परिवार के साथ रहते थे तथा लूट मार करके पशु पक्षियों को मार कर अपना
और अपने घर का गुजारा करते थे वरुण पुत्र बाल्मीकि के द्वारा किए जा रहे पापों को
देख ब्रह्मा पुत्र नारद मुनि इन्हे सत्य मार्ग तथा भक्ती मार्ग पर लाने के विचार से एक बार
निर्जन वन में आते है फिर क्या होता है आइये जानते हैं कथा के माध्यम से -
F: -मुनि नारद जी निर्जन वन में भक्तों आए है
आगे आए रत्नाकर जो लूटना चाहे है
नारद जी समझाया पर ना वो माने है
पाप कर्म करने की भक्तों वो जिद ठाने है
बोले नारद पाप कर्म ये क्यो तुम करते हो
लूटपाट नित करके पाप की गगरी भरते हो
लूट का ‌माल खाते सब क्या पाप में हिस्सेदार
एक बार तो पूछों जाकर अपने तुम परिवार
बांध पेड़ से नारद को वो घर पर आते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -भक्त जनों रत्नाकर ये सोचते हैं की कही ये साधु मुझे बहुत बनाकर भाग ना जाये
इसलिए रत्नाकर ने मुनि नारद को एक वृक्ष से रत्नाकर बांध देते जिससे ये साधू मुझे
मूर्ख बनाकर भाग ना जाए, रत्नाकर ने घर पर जाकर पूछा कि मैं पाप कर्म करके आप
सबको भोजन खिलाता हूँ क्या आप सब भी मेरे इस पाप में शामिल है, क्या बोले है सब
रत्नाकर से आइये‌ जानते है इस कथा के माध्यम से -
F: -बोली पत्नी कर्म आपका फल तुम ही पाओ
मैं तो घर का काम देखती अन्न धन तुम लाओ
क्या करते हो बाहर जाकर मैं नही जानती हूँ
पाप कर्म तो करते तुम मैं नही जानती हूँ
जो करता है कर्म उसी को फल भी मिलता है
खुल गयी आँखें सुनकर वाणी वन को चलता है
नारद मुनि के चरणों में रत्नाकर गिर पड़े
नारद मुनि ने रत्नाकर है फिर तो किए खड़े
फिर तो नारद रत्नाकर को ज्ञान दिलाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -भक्त जनों नारद रत्नाकर को चरणों से उठाकर कहते है कि जब तुम्हारे द्वारा किए गए
पाप में कोई हिस्सेदार नही है तो ये पाप क्यो करते हो जिस पाप के कारण तुम्हे मरने
के बाद नरक भोगना पडेगा, तुम्हे ईश्वर का तप करना चाहिए, फिर नारद जी ने
रत्नाकर को राम नाम का मंत्र दिया फिर क्या हुआ आइये सुनाती हूँ इस कथा के
माध्यम से -
F: -राम नाम का दिया मंत्र पर बोल ना वो पाए
मरा मरा फिर कहने लगे पर राम को है ध्याए
धीरे धीरे तप करते फिर बीते कई है साल
धुल गए सारे पाप किए जो क्या होता है काल
उनके तन पर दीमक ने फिर बांबी बनायी है
दिव्य ज्ञान को पाए ये और सिद्धि पायी है
दीमक बांबी बाल्मीकि भक्तों कहलाती है
जिस कारण इन्हे बाल्मीकि दुनिया बतलाती है
बलभद्री पर बना आश्रम ध्यान लगाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -भक्तों एक बार बाल्मीकि एक नदी के तट पर बैठे थे तभी एक कौंच के जोड़ों को देख
रहे थे प्रेम मुग्ध प्रेम में मस्त थे तभी एक शिकारी नर कोंच का वध कर देता दूसरा
मादा कौंच यह देख विलाप करती है तभी बाल्मीकि के मुख ये शब्द निकल पड़ते है मा
निषाद प्रतिष्ठां त्वंगमः शाश्वतीः समाः। यत्क्रौंचमिथुनादेकं वधीः काममोहितम्॥ जिसका
अर्थ है हे! दुष्ट, तुमने प्रेम मे मग्न क्रौंच पक्षी को मारा है। जा तुझे कभी भी प्रतिष्ठा की
प्राप्ति नहीं हो पायेगी और तुझे भी वियोग झेलना पड़ेगा। फिर आगे क्या होता हैं आइये
जानते हैं इस कथा के माध्यम से -
F: -इन शब्दों को सुनकर त्रिदेव है मुग्ध हुए
मुनि नारद जी फिर तो वहां पर है प्रकट हुए
पहला ये श्लोक आपका रचोगे रामायण
आदि कवि कहलाओ तुम होगे खुश भगवन
आगे चलकर बाल्मीकि ने रामायण रच डाली
आपके गुण तो गाती भक्तों हर डाली डाली
राम सिया और लक्ष्मण भक्तों यहां पर आए थे
भक्त राम के बाल्मीकि ने दर्शन पाए थे
ब्रह्मा जी के वरदानी ये तो कहलाते है, पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -भक्त जनों सूत्रों के अनुसार महर्षि बाल्मीकि जी ने कई हजार वर्षों तक ब्रह्मा जी का
तप करके दिव्य ज्ञान को पाया जिससे उन्होंने श्रीराम के जन्म से पहले ही संस्कृत भाषा
में रामायण की रचना की थी, वनवास के समय राम सिया और लक्ष्मण के दर्शन पाकर
बाल्मीकि जी का जीवन धन्य हो गया, आगे क्या होता है जानते हैं कथा के माध्यम से -
F: -एक समय मां सीता ने यहां शरण है पायी
F: -माता सीता लव को इस कुटिया में है ज्यायी
एक बार मां सीता करने चली गयी स्नान
ले गयी पुत्र को साथ ऋषि ने नही दिया है ध्यान
समझे ऋषि कि पुत्र को कोई ले गया आदमखोर
तोड़ के कुश को‌ पुत्र बनाया रुप था जो चितचोर
आई सीता देखा बालक अचरज पायी हैं
बाल्मीकि ने दिया नाम कुश माँ हर्षायी है
एक पुत्र से दो हुए लव कुश कहलाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
वार्ता: -प्रिय भक्तों मान्यताओं के अनुसार बाल्मीकि जी ने माता सीता को पुत्री मानकर अपनी
कुटिया पर सेवा की, वो जानते थे कि मां सीता लक्ष्मी का अवतार है और राम प्रभु
नारायण अवतार जिन्हे वो अपना आराध्य मानते थे
F: -राम नाम का जाप किया जीवन को बिताया है
ब्रह्म समान वेदों ने तुमको बतलाया है
रामायण को सुनकर तुलसीदास गुनी हुए
रामचरितमानस रच डाली वो भी मुनि हुए
राम को मर्यादा पुरुषोत्तम आप बताए है
राम भक्त सारे ही तुमको शीश झुकाए है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
महर्षि बाल्मीकि गाथा रिंकी ने सुनायी है
प्रेम तनय भी बाल्मीकि को शीश नवाते है पावन कथा सुनाते है
जो रामायण लिखकर के जग में ख्याति पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करू प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40