Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:07:08 7+ Views

Bhairav Chalisa

Super Hit Devotional track Bhairav Chalisa sung by Avinash Kumar Karn (Avinash Karn).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bhairav Chalisa sung by Avinash Karn

श्री संकट हरन मंगल करन कृपालु ।
करहु दया निज दास पे निशिदिन दीनदयालु ॥
जय डमरूधर नयन विशाला । श्याम वर्ण वपु महा कराला ॥
जय त्रिशूलधर जय डमरूधर । काशी कोतवाल संकटहर ॥
जय गिरिजासुत परमकृपाला । संकटहरण हरहु भ्रमजाला ॥
जयति बटुक भैरव भयहारी । जयति काल भैरव बलधारी ॥
अष्टरूप तुम्हरे सब गायें । सफल एक ते एक सिवाये ॥
शिवस्वरूप शिव के अनुगामी । गणाधीश तुम सबके स्वामी ॥
जटाजूट पर मुकुट सुहावै । भालचन्द्र अति शोभा पावै ॥
कटि करधनी घुँघुरू बाजैं । दर्शन करत सकल भय भाजैं ॥
कर त्रिशूल डमरू अति सुन्दर । मोरपंख को चंवर मनोहर ॥
खप्पर खड्ग लिए बलवाना । रूप चतुर्भुज नाथ बखाना ॥
वाहन श्वान सदा सुखरासी । तुम अनन्त प्रभु अविनासी ॥
जय जय जय भैरव भय भंजन । जय कृपालु भक्तन मनरंजन ॥
नयन विशाल लाल अति भारी । रक्तवर्ण तुम अहहु पुरारी ॥
बं बं बं बोलत दिनराती । शिव कहँ भजहु असुर आराती ॥
एकरूप तुम शम्भु कहाये । दूजे भैरव रूप बनाये ॥
सेवक तुमहिं प्रभु स्वामी । सब जग के तुम अन्तर्यामी ॥
रक्तवर्ण वपु अहहि तुम्हारा । श्यामवर्ण कहुँ होइ प्रचारा ॥
श्वेतवर्ण पुनि कहा बखानी । तीनि वर्ण तुम्हरे गुणखानी ॥
तीनि नयन प्रभु परम सुहावहिं । सुरनर मुनि सब ध्यान लगावहिं ॥
व्याध्र चर्मधर तुम जग स्वामी । प्रेतनाथ तुम पूर्ण अकामी ॥
चक्रनाथ नकुलेश प्रचण्डा । निमिष दिगम्बर कीरति चण्डा ॥
क्रोधवत्स भूतेश कालक्षर । चक्रतुण्ड दशबाहु व्यालधर ॥
अहहिं कोटि प्रभु नाम तुमहारे । जपत सदा मेटत दुःख भारे ॥
चौंसठ योगिनी नाचहिं संगा । क्रोधवान तुम अति रणरंगा ॥
भूतनाथ तुम परम पुनीता । तुम भविष्य तुम अहहु अतीता ॥
वर्तमान तुम्हरो शुचि रूपा । कालमयी तुम परम अनूपा ॥
ऐकादी को संकट टार्यो । साद भक्त को कारज सार्यो ॥
कालीपुत्र कहावहु नाथा । तब चरणन नावहुं नित माथा ॥
श्रीक्रोधेश कृपा विस्तारहु । दीन जानि मोहि पार उतारहु ॥
भवसागर बूढ़त दिनराती । होहु कृपालु दुषट आराती ॥
सेवक जानि कृपा प्रभु कीजै । मोहिं भगति अपनी अब दीजै ॥
करहुँ सदा भैरव की सेवा । तुम समान दूजो को देवा ॥
अश्वनाथ तुम परम मनोहर । दुष्ट कहँ प्रभु अहछु भयंकर ॥
तुम्हरो दास जाहाँ जो होई । ताकहँ संकट परे न कोई ॥
हरहु नाथ तुम जन की पीरा । तुम समान प्रभु को बलवीरा ॥
सब अपराध क्षमा करि दीजै । दीन जानि आपुन मोहिं कीजै ॥
जो यह पाठ करे चालीसा । तापै कृपा करहु जगदीशा ॥
दोहा
जय भैरव जय भूतपति जय जय जय सुखकन्द ।।
करहु कृपा नित दास पे देहु सदा आनन्द ॥
लेखक :- Traditionl
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40