Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:08:35 4+ Views

Hudh Mata Tri Sandhya Mahima

Super Hit Devotional track Hudh Mata Tri Sandhya Mahima sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hudh Mata Tri Sandhya Mahima sung by Devesh Kundan

M:-हम हुद्ध माता की भक्तो तुमको कथा सुनते है, पावन कथा सुनते है
हार सुदी अष्टमी के दिन दर्शन को जाते हैं, माँ के दरस को जाते हैं
हुद्ध माता त्रिसंध्या महिमा आज सुनाते हैं , हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-कथा बड़ी प्राचीन दक्ष ने किया था यज्ञ भारी
सबको बुलाया पर न किये आमंत्रित त्रिपुरारी
सती ये बोली पति से चलने की करें तैयारी
बिना आमन्त्रण न जाऊं बोले शिव भंडारी
मना किया भोले ने फिर भी बात न उनकी मान
सती पहुँच गई वहीँ जहाँ पे यज्ञ का था स्थान
दक्षराज से सती ने पूछा क्यों किया ऐसा काम
सारे देवों संग स्वामी को क्यों न मिला स्थान
पुत्री की बातें सुन राजा क्या कह जाते हैं, दिल कैसे दुखाते हैं
हुद्ध माता त्रि संध्या महिमा आज सुनाते हैं, हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पूछा जो कारण तो राजा लेकर शिव का नाम
भरी सभा में व्यंग बाणों से करने लगे अपमान
सह न पाई माता सती जो पति का असम्मान
हवन कुंड में कूद के उसने दे दिए अपने प्राण
त्राहि त्राहि मची सभा में मच गया हाहाकार
तुरंत ही फैली बात, मिला तब भोले को समाचार
क्रोधाग्नि में जल उठे शंकर, यज्ञ का कर दिया नाश
सती देह को काँधे उठाये करने लगे विलाप
सुध बुध खो सती देह लिए भटकते जाते हैं, कोई रोक न पाते है
हुद्ध माता त्रि संध्या महिमा आज बताते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-शिव के क्रोध से घबराए देव हरि के पास हैं आते
कर दें कोई आप उपाय विनय यही कर आते
श्री विष्णु तब अपना सुदर्शन चक्र चलाते है
सती के अंगो के टुकड़े कर नीचे गिराते हैं
बने वो सारे शक्तिपीठ हैं अंग जहाँ ये गिरे
वर्तमान में भक्त यहाँ आ भक्ति पूजन करे
पार्वती के रूप विराजी यहाँ पे हुद्ध माता
हुद्ध माता दर्शन से प्राणी मनचाहा फल पाता
क्या दच्छन क्या किश्तवाड़ सब माँ को ध्याते हैं, हुद्ध माँ को ध्याते हैं
हुद्ध माता त्रि संध्या महिमा आज बताते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-यहाँ बनी एक गुफा में शिव और गौरा विराजे हैं
श्री गणेश संग बरफ के रूप में तीनो साजे हैं
गुफा में शिव परिवार का करते सब दर्शन
गुफा की छत पर प्राकृतिक जैसे बने है थन
दुधिया पानी ऊपर से नित नीचे गिरता है
तीनो बर्फीले लिंगों से होकर बहता है
इस यात्रा में देवी त्रिशूल सब लेकर जाते संग
दूर दूर से श्रद्धालु आ करते है पूजन
अब आओ त्रि संध्या दर्शन करने जाते हैं, दर्शन कर आते हैं
हुद्ध माता त्रि संध्या महिमा आज बताते हैं, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-त्रि संध्या को सब सृष्टि का कहते चमत्कार
मानवता के लिए है ये जैसे कोई उपहार
पर्वत से यहाँ बहके आती जल की अद्भुत धार
जिसके दर्शन स्नान को आते प्रतिदिन नर और नार
ऊपर से नीचे जलधारा बह के आती है
फिर नीचे से ऊपर की तरफ सूखती जाती है
तीन बार जल आने से पड़ा है त्रि संध्या है नाम
इसके दर्शन से ही यात्रा सम्पन होती तमाम
आओ इनके दर्शन कर हम भाग्य जगाते हैं, अपने भाग्य जगाते हैं
हुद्ध माता की महिमा का हम वर्णन गाते है, हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान,
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40