Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:43 2+ Views

Shailputri Mata Aarti

Super Hit Devotional track Shailputri Mata Aarti sung by Sohini Manoj Mishra (Sohini Mishra).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shailputri Mata Aarti sung by Sohini Mishra

जय शैलपुत्री माता जय शैलपुत्री माता
रूप अलौकिक पावन रूप अलौकिक पावन
शुभ फल की दाता जय शैलपुत्री माता
हाथ त्रिशूल कमल दल मैया के साजे
मेरी मैया के साजे शीश मुकुट शोभा मयी
शीश मुकुट शोभा मयी मैया के साजे जय शैलपुत्री माता
दक्ष राज की कन्या शिव अर्धांगिनी तुम
मैया शिव अर्धांगिनी तुम तुम ही हो सती माता
तुम ही हो सती माता पाप विनाशिनी तुम जय शैलपुत्री माता
ऋषभ सवारी माँ की सुंदर अति पावन
है सुंदर अति पावन सौभाग्यशाली बनता
सौभाग्यशाली बनता जो कर नित दर्शन जय शैलपुत्री माता
आदी अनादि अनामय माँ तुम अविनाशी
माँ तुम हो अविनाशी अटल अनंत अगोचर
अटल अनंत अगोचर अजय आनंद राशि जय शैलपुत्री माता
नवदुर्गो में मैया प्रथम तेरा ये स्थान
माँ प्रथम तेरा ये स्थान रिद्धि सिद्धि पा जाता
रिद्धि सिद्धि पा जाता जो धरता तेरा ध्यान जय शैलपुत्री माता
प्रथम नवरात्रे जो माँ व्रत तेरा धारे
माँ व्रत तेरा धारे करदे कृपा उस जन पे
करदे कृपा उस जन पे तू मैया तारे जय शैलपुत्री माता
मूलाधार निवासिनी हमपे कृपा करना
माँ हम पे कृपा करना लाल तुम्हारे ही हम
लाल तुम्हारे ही हम दृष्टी दया रखना जय शैलपुत्री माता
करुणामयी जग जननी दया नज़र कीजे
माँ दया नज़र कीजे शिव सती शैलपुत्री माँ
शिव सती शैलपुत्री माँ चरण शरण लीजिये जय शैलपुत्री माता
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40