Close Menu
Subscribe :

JNS Album

JNS Hindi 00:11:52 2+ Views

Shree Abhinandannath Amritwani

Super Hit JNS track Shree Abhinandannath Amritwani sung by Sushma Chaudhary (Sakshi), Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Abhinandannath Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari, Sakshi

M: -अरिहन्तो को नमन कर सिद्ध प्रभु का ध्यान उपाध्याय आचार्य से मिले मुक्ति का ज्ञान
सर्वसाधु की वन्दना जग में है सुखकार अभिनन्दन भगवान को प्रणमूं बारंबार
श्री अभिनन्दन नाथ भगवान की जय
अभिनन्दन के चरण में वंदन भक्त का जीवन होवे चंदन
F: -सदा करूँ प्रभु जय-जयकारा खड़ा रहूँ नित तेरे द्वारा
M: -भाग्य विधाता शान्ति कर दो सुख के दाता भ्रांति हर दो
F: -नगर अयोध्या जन्म को पाया मति श्रुत अवधि ज्ञान संग आया
M: -उम्र पचास लाख बतलाई जीवन भर बस खुशियाँ छाई
F: -माँ सिद्धार्था पलना झुलाये, पिता स्वयंवर गोद खिलाये
M: -सुन्दर रूप सुगन्धित तन है सुन्दर ज्ञान औ पावन मन है
F: -नहीं सेन्ट शैम्पू लगवाते भंवरे बन कर भक्त ये आते
M: -पूर्व तपस्या का यह फल है मुक्ति जाने का यह हल है
F: -तीर्थकर बन जग में आये, तीव्र पुण्य प्रकृति को पाये
M: -जब वैराग्य उमड़कर आया तुम्हें मोह भी बांध न पाया
F: -महल बाग परिवार को त्यागा, शीघ्र मोह भी वहां से भागा
M: -दीक्षा ले व्रत धारण कीना आत्मध्यान में चित्त को दीना
F: -तीन लोक में हुआ उजेरा मोह कर्म का हटा अन्धेरा
M: -कर्म सेना का राजा भागा आत्म ज्ञान जब उनका जागा
F: -समवशरण रचना करवायी भव्यों को वाणी सुनवायी
M: -मुनि आर्यिका श्रावक आये बारह सभा में ध्यान लगाये
F: -सभी श्राविका पूजा करती, कर्म श्रृंखलायें तब हटती
M: -पुण्योदय धरती का आया जिन बिहार का अवसर पाया
F: -जिसको प्रभु दर्शन मिल जाता, दृष्टि रोग को दूर भगाता
M: -प्रभु नाम मुख से उच्चारे मुख व्याधि से हों छुटकारे
F: -अंतर्मन से ध्यान लगावे, चिंतायें सब दूर भगावे
M: -चमत्कार स्वयंमेव ही होते, जो भी प्रभु का आश्रय लेते
F: -अनंत चतुष्टय धारी जिनवर, कर्म घातिया घाते जिनवर
M: -वीतराग मुद्रा के धारी सर्व शक्तियाँ तुमसे हारी
F: -समवशरण में जो भी जाता प्रभु का दर्शन जो भी पाता
M: -सम्यग्दर्शन होय तुरन्ता पाप कर्म का होवे अंता
F: -जिन दर्शन की महिमा न्यारी नहीं रहे कोई भी दुखारी
M: -मोक्ष मार्ग तब मिल जाता है भव्य जीव हर्षा जाता है
F: -नहि कर्मों की वहां पे चलती, नहीं करम की दाल भी गलती
M: -गणधर ऋषिवर चरण में रहते अध्यातम की धार में बहते
F: -गणधर प्रथम वज्रनाभि हैं, गणिनी मेरुषेणा भी हैं
M: -सप्त ऋषि भी ध्याते तुमको मुक्ति भी मिलती है उनको
F: -पशु पक्षी आशीष जो लेते भवसागर से नाव को खेते
M: -हे प्रभु मेरी नाव भंवर में शरण में आया प्रभु सुधरने
F: -संकट हर सौभाग्य को देना मुझको अपनी शरण में लेना
M: -मुझे कर्म ने खूब सताया मुझे कर्म ने खूब रुलाया
F: -इन कर्मों से प्रभु मैं हारा अब कर दो मेरा निस्तारा
M: -आतम पावन होवे मेरा सदा करूँ गुणगान मैं तेरा
F: -बस चरणों की छाया पाऊँ भक्ति करने तेरी आऊँ
M: -भाव सहित चालीस दिन, पाठ करे जो कोय ऋद्धि सिद्धि समृद्धि संग सच्चा सुख भी होय
अभिनन्दन भगवान का नाम बड़ा सुखकार श्रद्धा भक्ति से जपो उतरे भव से पार
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40