Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:31:09 3+ Views

Barsana Holi Katha

Super Hit Devotional track Barsana Holi Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Barsana Holi Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तों प्रेम से बोलिये राधा रानी सरकार की जय प्रिय भक्तों आज हम आपको
बरसाने के होली की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं फागुन के रंग बिरंगे मौसम में यह
त्यौहार सम्पूर्ण भारत सहित विदेशों में भी मनाया जाता है यूँ तो होली सभी लोग एक ही
तरीके से मनाते हैं किन्तु बरसाने की होली भिन्न भिन्न तरीके से मनाई जाती है जिसका
आज हम वर्णन करने जा रहे हैं -
M: -हम ब्रज के बरसाने की होली की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
रंग बिरंगे फागुण की इक झलक दिखाते है हम कथा सुनाते है
है कितने प्रकार की होली तुम्हे बताते है हम तुम्हे बताते है
श्री कृष्ण राधा रानी पे रंग बरसाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: - प्रिय भक्तों होली का त्यौहार फागुन के माह में मनाया जाता है जहाँ सभी झूमते गाते
आपसी बेर भाव को भूलकर एक दूसरे से गले मिलते है और खुशियां मनाते है -
M: -प्रेम से भरा ये पर्व है होली फागुण माह में आये
भिन्न भिन्न रंगो में डूबे लोग सभी हर्षाये
कोरस: -लोग सभी हर्षाये
M: -एकता का है प्रतीक ये पावन होली का त्यौहार
सबके मन को मोह लेती है रंगो की ये फुहार
कोरस: -रंगो की ये फुहार
M: -यूँ तो होली पंचमी तक ही होती बतलाये
लेकिन ब्रजमण्डल में होली चालीस दिन मनाये
कोरस: -चालीस दिन मनाये
M: -सबसे पहले लड्डू मार होली होती बताये
ये होली राधा मंदिर में आयोजित करवाए
कोरस: -आयोजित करवाए
M: -लड्डू मार होली की तुमको झलक दिखाते है पावन कथा सुनाते है
है कितने प्रकार की होली तुम्हे बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -प्रिय भक्तों वैसे तो होली का त्यौहार पंचमी तक मनाया जाता है मगर ब्रज में यह त्यौहार
चालीस दिनों तक मनाया जाता है और इसकी शुरुआत श्री जी अर्थात श्री राधा रानी
सरकार मंदिर बरसाने से होती है जिसे लड्डू मार होली भी कहते हैं लड्डू मार होली राधा
रानी जी के मंदिर में आयोजित की जाती है श्री जी के भक्त बरसाने में राधा रानी के मंदिर
की छत और छज्जों पर चढ़ जाते है और नीचे भक्तों के ऊपर लड्डू फेंकते है -
M: -मंदिर की छत और छजो पर लोग बाग़ चढ़ जाये
लूट लूट के लड्डू गुजरी लप लपालप खावे
कोरस: -लप लपालप खावे
M: -किसी के मुंह में रसगुल्ला कोई लड्डू ठूस रहा है
कौन गाम ते आयी भौजी ग्वालो पूछ रहा है
कोरस: -ग्वालो पूछ रहा है
M: -रसगुल्ले की चाशनी में बिगड़ी हे किसी की साडी
किसी के कपड़े किसी के लत्ते कपड़े किसी के फारि
कोरस: -कपड़े किसी के फारि
M: -लड्डू मिठाई की यहाँ भैया हो रही लुटम लूट
बरसाने की गोपियों को आज मिली है छूट
कोरस: -आज मिली है छूट
M: -गोपी ग्वाले मिलके यहाँ हुड़दंग मचाते है लड्डू लूट के खाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -प्रिय भक्तों बरसाने में श्री जी के बाल स्वरुप की आराधना होती है इसलिए लोग बिस्किट
फल टॉफी और खिलोने आदि प्रसाद के रूप में बांटते हैं यह कार्यक्रम करीब २ घंटे तक
चलता है , प्रिये भक्तों द्वापर युग में नंद गांव में बरसाने से न्योता पहुंचाया जाता था तब
नन्द गांव के हुरियारे अर्थात पुरुष ब्रजभान जी के यहाँ होली खेलने जाते थे और यह
परम्परा आज भी चली आ रही है राधा जी का यहाँ बाल स्वरूप में होने के कारण बच्चो
का भी ध्यान रखा जाता है -
M: -राधा को यहाँ बाल स्वरूप यहाँ माने सभी बताये
इसीलिए बच्चो को यहाँ टॉफी बिस्किट बटवाये
कोरस: -टॉफी बिस्किट बटवाये
M: -खाने की वस्तु या खिलोने यहां पे फेके जाते
भक्त लोग प्रसाद समझकर लूट लूट कर खाते
कोरस: -लूट लूट कर खाते
M: -बरसाने वाले जब नन्द को होली का न्योता देते
नंद बाबा जब यह न्योता स्वीकार है कर लेते
कोरस: -स्वीकार है कर लेते
M: -तब वृषभान के यहाँ ये होली धूम धाम से मनाते
परम्परा तबसे ही चली है बृजवासी बतलाते
कोरस: -बृजवासी बतलाते
M: -लड्डू मार होली का किस्सा तुम्हे बताते है पावन कथा सुनाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -प्रिये भक्तो ये थी लड्डू होली उसके अगले दिन होती है लठमार होली इस दिन नंदगांव के
हुरियारे बरसाने आते है यहाँ इनका सामना बरसाने की गोपियों से होता है वहां की गोपिया
भी हाथो में डंडे लेकर पहले से ही तैयार रहती हैं नन्द गांव के हुरियारे ढाल लेकर आते है
डंडो का वार रोकते है और फिर शुरू होती है लठमार होली -
M: -अगले दिन फिर खेली जाती है लठमार ये होली
शाम को चार बजे से गोपियाँ ग्वाले करे ठिठोली
कोरस: -ग्वाले करे ठिठोली
M: -नंदगांव के हुरियारे फिर बरसाने में आये
उनका सामना गोपियों से होता है ये बतलाये
कोरस: -होता है ये बतलाये
M: -गोपियाँ तो पहले से ही बैठी है वो तैयार
हाथ में डंडे लेके गोपियाँ कर रही इन्तजार
कोरस: -कर रही इन्तजार
M: -दे दना दन लठ गुजरिया ग्वालो पे बरसावे
तसले की फिर ढ़ाल बना कर ग्वाले जान बचावे
कोरस: -ग्वाले जान बचावे
M: -कैसे बचे गोपियों से ग्वाले सोचते जाते है वो तो सोचते जाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -प्रिय भक्तो इस होली की शुरुआत वृषभान के महल से होती हुए रगीली तक और फिर
राधा जी के मंदिर तक होती है ये होली बड़ी ही आनंदमयी होती है बरसाने की गोपियाँ
इतनी दबंग होती हैं की नंदगांव के ग्वाले इनका सामना मुश्किल से कर पाते हैं तो आइए
इस लठमार होली की आपको झलक दिखाते हैं -
M: -इस होली में कितना है आनंद तुम्हे बतलाये
सूज फूल गए सारे ग्वाले हाय हाय चिल्लाये
कोरस: -हाय हाय चिल्लाये
M: -दुबले पतले ग्वाले मोटी तगड़ी सभी गुजरिया
ग्वाले बगल में दबा लिए तो टूटी सब की पसुरिया
कोरस: -टूटी सब की पसुरिया
M: -धोती फाड़ रुमाल बनाया फाड़े उनके कपड़े
किसी के पीठ पे लठ बजाए बाल है इनके उखाड़े
कोरस: -बाल है इनके उखाड़े
M: -इक दूजे से बोले हुरंगे भागो बेटा भागो
गोपियों की टोलियो से बचके नहीं हैं तुम जा पागो
कोरस: -नहीं हैं तुम जा पागो
M: -कीचड़ से मुख बिगड़े कोई पहचान न पाते हैं पहचान न पाते हैं
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री राधे भक्तो अगले दिन ऐसी लठमार होली नंदगांव में भी खेली जाती है बरसाने के
हुरियार होली खेलने नन्द गांव जाते है अब आता है फूलो की होली का नंबर यह होली
वृन्दावन में बांके बिहारी के मंदिर में शाम चार बजे से खेली जाती है आइए हम आपको
फूलो की होली की एक झलक दिखाते है बोलो वृन्दावन बिहारी लाल की जय -
M: -नन्द गांव और बरसाने की होली बड़ी सुहानी
ब्रज मंडल के होली की तो दुनिया है दीवानी
कोरस: -दुनिया है दीवानी
M: -वृन्दावन में बड़ी प्रसिद्ध है फूलो की ये होली
बांके बिहारी जी मंदिर में सजती है ये टोली
कोरस: -सजती है ये टोली
M: -रंग बिरंगे फूलों से ढँक जाते बांके बिहारी
शाम को चार बजे से ही हो जाती है तैयारी
कोरस: -हो जाती है तैयारी
M: -भक्त हजारों बांके जी पर देखो फूल बरसाए
फूलों की होली का देखो सब आनंद उठाये
कोरस: -सब आनंद उठाये
M: -फूलों से मंदिर के द्वारे महक ही जाते हैं सब झूम के गाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री कृष्णा इसके बाद होती है गोकुल में छड़ीमार होली जो सुबह बारह बजे से शुरू
होती है यहाँ भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप को पूजा जाता है इसलिए महिलाओ के हाथ
में छड़ी होती है ऐसी मान्यता है की जब भगवान् श्री कृष्ण जी माखन की चोरी करते थे तब
गोपियाँ छड़ी उठाकर उनके पीछे पीछे भागती थी -
M: -इसके बाद गोकुल में होती छड़ी मार की होली
गोपियाँ छड़ी को हाथ में लेकर आये बनाकर टोली
कोरस: -आये बनाकर टोली
M: -ग्वालों को ये छड़ी मारती पीछे पीछे भागे
इस होली की शोभा निराली बड़ी ही सुन्दर लागे
कोरस: -बड़ी ही सुन्दर लागे
M: -श्री कृष्ण को बाल रूप में यहां पे जाना जाता
इसीलिये ये छड़ी मार का पर्व सभी को भाता
कोरस: -पर्व सभी को भाता
M: -जब कान्हा माखन को चुराते लीला ऐसी रचाते
गोपिया जब ये छड़ी उठाती कान्हा भाग है जाते
कोरस: -कान्हा भाग है जाते
M: -छड़ी मार होली का उत्स्व सभी मनाते है लीला श्याम दिखाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री गोपीनाथ प्रिये भक्तो फूलो की होली के बाद फिर होती है विधवा और वृद्धा
महिलाओ की होली जो गोपीनाथ मंदिर में मनाई जाती है ये एक ऐसी अध्भुत होली होती है
इसे देखने वाले की आँखों में आंसू आ जाते है यह होली आप सभी को अवश्य ही देखनी
चाहिए इस होली के साक्षी स्वयं गोपीनाथ भगवान होते है ये होली विशेष महत्वपूर्ण होती है
M: -विधवा और वृद्धा की अब होली तुम्हे दिखाएं
जो देखे ये होली आखों में आँसु भर भर जाये
कोरस: -आँसु भर भर जाये
M: -गोपी नाथ होते हैं साक्षी इनके तुम्हें बताएं
इनके सारे कष्टों को तो गोपी नाथ जी मिटायें
कोरस: -गोपी नाथ जी मिटायें
M: -गोपीनाथ जी के मंदिर में होती है ये होली
गोपी नाथ दुःख दर्द मिटाते भरते सबकी झोली
कोरस: -भरते सबकी झोली
M: -ब्रज बरसाने की होली में ये सबसे न्यारी
इस होली का हाल देखने जावे दुनिया सारी
कोरस: -जावे दुनिया सारी
M: -अब मथुरा की होली की तुम्हे झलक दिखाते हैं परिदृश्य दिखाते हैं
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -प्रिये भक्तों जय श्री राधे ब्रज की भिन्न भिन्न होलियो में अब श्री राधा कृष्ण कि होली का
चमत्कार भरी लीला को बताते है यह कहानी एक ऐसे संत की है जिसने राधा रानी के रंगो
में कैसे इत्र को घोला और यह इत्र एक सेठ को दे दिया कैसे उनके पास में पंहुचा और
इस राधा कृष्ण की होली अपनी आँखों देखा वर्णन आपके सामने करता हूँ -
M: -राधा कृष्ण की होली का इक किस्सा तुम्हे सुनाये
राधा जी के रंग में घोला कैसे इत्र बताये
कोरस: -कैसे इत्र बताये
M: -एक गांव में रहते थे इक सन्यासी बतलाये
इस सन्यासी बाबा के थे कई शिष्य बतलाये
कोरस: -कई शिष्य बतलाये
M: -एक सेठ था इनका चेला जगतराम था नाम
इत्र बेचने का करता थे इसी शहर में काम
कोरस: -इसी शहर में काम
M: -इत्र की शीशी देने को वो संत के पास में आये
करने को स्न्नान संत वो यमुना जी पे आये
कोरस: -यमुना जी पे आये
M: -जगत सेठ उनसे मिलने यमुना जी आते हैं उनेक दर्शन पाते हैं
बरसाने की होली की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री कृष्णा सेठ जब यमुना पर संत के पास आये तो देखा संत महाराज यमुना जी के
जल में खड़े हुए है और कुछ देख रहे है सेठ उन सन्यासी को एक इत्र की शीशी भेट करते
है मगर सन्यासी ने तो उसे सुंघा भी नहीं उस इत्र की शीशी को यमुना जी में ही उड़ेल
दिया सेठ यह देखकर बहुत ही उदास हुआ और अपने घर लौट आया आगे क्या होता है
आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -इत्र की शीशी सेठ जी ने संत के हाथ थमाई
यमुना जी में शीशी उड़ेली संत ने कला दिखाई
कोरस: -संत ने कला दिखाई
M: -जमुना में क्यों इत्र उड़ेला सेठ समझ न पाया
हुआ उदास वो सेठ लौट कर अपने घर को आया
कोरस: -अपने घर को आया
M: -संत की महिमा संत ही जाने मन ही मन वो सोचे
दूजे दिन फिर वही सेठ सन्यासी के घर पहुंचे
कोरस: -सन्यासी के घर पहुंचे
M: -सन्यासी भगवान भजन में अपना ध्यान लगाए
सेठ के आने की आहट सुन संत खड़े हो जाये
कोरस: -संत खड़े हो जाये
M: -खुश होके सन्यासी सेठ जी से फरमाते है अपनी बात बताते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री कृष्णा प्रिय भक्तो जब सेठ जी सन्यासी की कुटिया पर पहुंचे तब वो सन्त महाराज
से प्रसन्न हो कर कहने लगे की तुम्हारा इत्र बहुत काम आया तब सेठ चकित हो बोला
महाराज में तो कुछ समझ नहीं पाया तब सन्त ने कहा की उस दिन श्री कृष्ण और राधा
रानी की होली हो रही थी राधा ने रंग के उस बर्तन में पिचकारी डाली मेने उसी समय
तुम्हारे इत्र को रंग में उड़ेल दिया यह इत्र पिचकारी के द्वारा श्री कृष्ण के ऊपर उनके
शरीर में मिल गया और वो इत्र की खुशबु से महकने लगे तुम्हारे इस इत्र ने राधा रानी की
होली में एक नया रंग भर दिया तुम्हारी वजह से मुझे भी उनकी कृपा प्राप्त हो गयी -
M: -राधा कृष्णा की होली में जब सेठ का इत्र मिलाया
इसी रंग से राधा जी ने कान्हा को है भीगाया
कोरस: -कान्हा को है भीगाया
M: -महक उठा श्री कृष्णा का तन मन ऐसा रंग लगाया
सन्त की इस वाणी को सुनके सेठ समझ ना पाया
कोरस: -सेठ समझ ना पाया
M: -अगर भरोसा नहीं है तुमको एक बात बतलाये
श्री कृष्ण के जितने मंदिर मथुरा को तुम जाए
कोरस: -मथुरा को तुम जाए
M: -जितने मूर्ति है भगवान की सारी महक रही है
प्रभु के मुख मंडल पे तेरी भक्ति चमक रही है
कोरस: -भक्ति चमक रही है
M: -लीला देखने चले सेठ जी मथुरा आते है कृष्ण के मंदिर आते हैं
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -जय श्री राधे भक्तो सन्यासी ने कहा तुम्हे मेरी बात पर भरोसा नहीं तो तुम मथुरा के जितने
भगवान् श्री कृष्ण के मंदिर है वहां जाकर देखो उनकी सारी मुर्तिया इत्र की खुशबु से
महक रही तब सेठ मथुरा गया और जितनी भगवान श्री कृष्ण की मुर्तिया देखी सारी महक
रही थी तब उस सेठ को यकीन हो गया और वो ख़ुशी से झूम उठा उसकी आँखों से
आंसुओ की धार बहने लगी उस सेठ का इत्र राधा कृष्णा ने स्वीकार कर लिया सेठ फिर
उस सन्त की कुटिया में वापस आ जाता है -
M: -राधा कृष्ण ने इत्र सेठ का कर लिया था स्वीकार
ख़ुशी से झूम उठा वो सेठ फिर बोले जय जयकार
कोरस: -फिर बोले जय जयकार
M: -सन्त की कुटिया पर वो सेठ जी लौट के जब है आया
चरणों में सिर झुका दिया आँखों से नीर बहाया
कोरस: -आँखों से नीर बहाया
M: -भावुक हो गए सन्यासी आंखे उनकी भर आयी
श्री कृष्णा राधा की होली की महिमा समझायी
कोरस: -होली की महिमा समझायी
M: -वैरागी ने लिखी ये रचना देवेश कुंदन गाये
भेदभाव को भूल प्रेम से होली सभी मनाये
कोरस: -होली सभी मनाये
M: -प्रेम भरे रंगो में आओ हम सब रंग जाते है ऐसा गुलाल उड़ाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
वार्ता: -श्रीमन नारायण नारायण प्रिय भक्तो आप सबको होली की अनंत शुभकामनाये होली ये
पर्व आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आये आगे ये पावन प्यारा
फागुण महीना अमृत मय हो आप हमारी होली की कथा यु ही सुनते रहे और हमे अपना
आशीर्वाद हमे देते रहे जय जय श्री राधे -
M: -होली के त्यौहार में कोई ऐसा काम न करना
हो ना कोई नुक्सान किसी का बस ये ध्यान में रखना
कोरस: -बस ये ध्यान में रखना
M: -शुद्ध साफ़ रंगो को लेकर प्रेम से होली खेलो
केसर की खुशबु को भक्तो अपने ह्रदय में घोलो
कोरस: -अपने ह्रदय में घोलो
M: -होली के पावन त्यौहार गुजिया पापड़ खाओ
मित्रो के संग बैठ के प्यार से ये त्यौहार मनाओ
कोरस: -ये त्यौहार मनाओ
M: -किसी का तुमसे दिल ये दुखे ना इतना रखना ध्यान
आज के दिन तुम बातो मिठाई सबका करो सम्मान
कोरस: -आओ करो सम्मान
M: -आओ दिलो के जितने का त्यौहार मनाते है हम खुशियां लुटाते है
बरसाने की होली की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -होरी खेले नन्दलाल उड़े बृज में रंग गुलाल
बृज रसीया करे कमाल रंग डारे गोपी ग्वाल
लेखक :- शफी मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40