Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:18:44 12+ Views

Basant Panchami Ki Katha

Super Hit Devotional track Basant Panchami Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Basant Panchami Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता :- प्रिय भक्तों जय मां शारदे मां भगवती के अन्य स्वरूप में से एक हैं माता सरस्वती जो स्वर के रूप में हमारे ही नहीं अपितु समग्र सृष्टि में ऊर्जा का श्रोत बनकर प्रवाहित होती हैं स्वर के बिना किसी भी प्राणी का जीवन दुभर हो जाता है तो लिए ऐसी परम कृपा मयी मां सरस्वती का आह्वान कर कथा प्रारंभ करते हैं प्रेम से बोलिए सरस्वती मैया की जय
M:-बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कौन है माता सरस्वती भक्तों ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हंसवाहिनी शारदे माँ का ध्यान लगाते है हम ध्यान लगाते है
स्वर ज्ञान की देवी की हम कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय श्रेताओं ऋतुओं में सर्वश्रेठ बसंत को कहा जाता है, इस ऋतू के आगमन से प्रकृति अपने नए आयाम को सुदृढ़ करती है, और नवनीकरण कर बलवती करती है, अतः इसे बसंत की उपाधि दी गई है, प्रकृति अपने यौवन होती है और जीवन का सृजन करती है, प्रकृति स्वरुप माँ भगवती की जय
M:-रितु बसंत की जब मधुमती झूम के आती है
उपवन लेती अंगड़ाई फसलें फिर गाती हैं
कोरस:- फसलें फिर गाती हैं
M:-डाल डाल पर कली झूमती और झूमते फुल
पवन सुगंधित हो जाती हैं ये मन के अनुकूल
कोरस:- ये मन के अनुकूल
M:-हरी हरी साड़ी पहने धरती पीले किया श्रृंगार
सरसों के फूलों पर आए खिल के मस्त बहार
कोरस:- खिल के मस्त बहार
M:-कोयल गाये नाचे मयूरा लहराते हैं खेत
पेड़ों पर आ गई कोपलें यौवन लगे विशेष
कोरस:- यौवन लगे विशेष
M:-कलियों की पंखुड़ियां पर भंवरे मंडराते हैं, गीतों को गाते है
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय भक्तों परमपिता परमेश्वर की प्रेरणा से ब्रह्मा जी ने संपूर्ण सृष्टि का निर्माण किया इसके उपरांत उन्हें कुछ कमी महसूस हुई क्योंकि बिना नाद और संवाद के सब फीका फीका लग था फिर ब्रह्मा जी ने क्या किया लिए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-पहले सुनाता हूं मैं तुमको कालात की बात
कैसे की थी ब्रह्मा जी ने सृष्टि की शुरुआत
कोरस:- सृष्टि की शुरुआत
M:-सृष्टि की रचना कर डाली जल थल और आकाश
लेकिन कोई जीव नहीं था, बस था एक प्रकाश
कोरस:- बस था एक प्रकाश
M:-चारों तरफ वीरानी सी थी ना नाथ और संवाद
जिधर देखते नज़रें उठा के स्वर के बिना सब साद
कोरस:- स्वर के बिना सब साद
M:-नहीं पक्षियों का कोलाहल कहीं नहीं कोई शोर
पृथ्वी पर केवल सन्नाटा छाया था चहुं ओर
कोरस:- छाया था चहुं ओर
M:-ऐसा देख के ब्रह्मा जी विचलित हो जाते हैं चिंतित हो जाते हैं
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय भक्तों सृष्टि निर्माण के बाद ब्रह्मा जी श्री हरि विष्णु जी के पास गए उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया फिर श्री हरि विष्णु जी ने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-मानव का निर्माण किया है करके सोच विचार
पृथ्वी पर जीवों का पहला रखा था आधार
कोरस:- रखा था आधार
M:-जनजीवन से युक्त हो गई धारा हुई खुशहाल
लेकिन ब्रह्मा जी के मन में रह गया एक मलाल
कोरस:- रह गया एक मलाल
M:-सुर सरगम और साज नहीं था और नहीं आवाज
रस विहीन लग रहा था सबके जीने का अंदाज
कोरस:- जीने का अंदाज
M:-ब्रह्मा जी ने मन में सोचा कैसे करूं उपाय
जिससे सबके जीवन में खुशहाली है आ जाए
कोरस:- खुशहाली है आ जाए
M:-सोच के श्री हरि विष्णु जी के पास में जाते हैं अपने गथा बताते हैं
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिया भक्तजनों श्री हरि विष्णु और ब्रह्मा जी के आह्वान पर जगत जननी मां जगदंबा प्रकट हो गई और उनके तेज से चारों भुजाओं से युक्त श्वेत वस्त्र धारण कर और स्फटिक की माला सहित लालिमायुक्त आभा से युक्त हंस पर आरूढ़ मां सरस्वती प्रकट हुई जो अप्रतिम अनन्य ज्ञान का सागर और संगीत का अथाह सागर थी आगे क्या होता है लिए कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-श्री विष्णु जी को ब्रह्मा जी ने सारा हाल सुनाया
नाद और संवाद कमी की बातें उन्हें बतलाया
कोरस:- कमी की बातें उन्हें बतलाया
M:-बिन वाणी बिन ज्ञान के सब का जीवन है बेकार
कोई उपाय करो श्री विष्णु जी दूर करो अंधकार
कोरस:- दूर करो अंधकार
M:-श्री विष्णु जी आदि शक्ति का ध्यान लगाते हैं
ध्यान लगाकर मां जग जननी को बुलाते हैं
कोरस:- जग जननी को बुलाते हैं
M:-सृष्टि के रचना की उनको बात बताते हैं
स्वर विहीन है सृष्टि सारी ये समझाते हैं
कोरस:- ये समझाते हैं
M:-ज्योतिपुंज है प्रकटि माँ की ये बतलाते हैं, मात से शक्ति पाते हैं
माता सरस्वती की हम आपको कथा सुनाते हैं हम ध्यान लगाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय भक्तों माता तो सहज हैं वात्सल्य से परिपूर्ण मां सरस्वती माता भगवती ने स्वयं को तीन रूपों में बांटा जिनमें से एक स्वरूप मा सरस्वती भी हैं माता सरस्वती ने ब्रह्मा जी और श्री हरि विष्णु जी से वर मांगने को कहा
M:-ज्योतिपुंजिका धीरे-धीरे बढ़ने लगा आकर
माता सरस्वती का उसने है रूप लिया तब धार
कोरस:- रूप लिया तब धार
M:-हंस वाहिनी वीणाधारी कंचन स्वर्ण श्रृंगार
श्वेत वस्त्र धारण कर लगती रजत नदी की धार
कोरस:- रजत नदी की धार
M:-चार भुजाएं शारदा मां के श्यामल श्यामल केश
कमल सा मुखड़ा अधर फूल से उस पर नैन विशेष
कोरस:- उस पर नैन विशेष
M;-एक हाथ में वीणा सजे एक हाथ में माला
एक हाथ है वर की मुद्रा में उठा है करुणा वाला
कोरस:- उठा है करुणा वाला
M:-ज्ञान की पुस्तक से हर पल होती बरसाते हैं ज्ञान की धरा बहते हैं
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं‌ हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय भक्तजनो मां शक्ति स्वरुपा है ज्ञान और संगीत की अधिष्ठात्री हैं नाद संगीत सब उनकी कृपा से ही संभव है प्रेम से बोलिए जगत जननी मैया की जय
M:-ब्रह्मा विष्णु शारदे मां का वंदन करते हैं
सृष्टि का करो संचालन मां ये निवेदन करते हैं
कोरस:- निवेदन करते हैं
M:-सुन ब्रह्मा की बात शारदे मां मुस्काती हैं
वीणा के तारों से मधुर झंकार बजाती है
कोरस:- झंकार बजाती है
M:-सुन वीणा की स्वर लहरी से सृष्टि झूम गई
मां की तरफ फिर सारी दिशा की दृष्टि घूम गई
कोरस:- दृष्टि घूम गई
M:-झरनों से संगीत बज उठा नदिया गए गीत
तितली भवरे फूलों पर नाचे बनकर के मनमीत
कोरस:- नाचे बनकर के मनमीत
M:-वन उपवन में फूल खिले भवरे मंडराते हैं, वाक्य वो गीत भी गाते हैं
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय श्रेताओं माँ तो अजन्मा है, माँ से ही ये ब्रम्ह है, या तो यूँ कहे की माँ का बहुत छोटा सा अंश मात्र ये ब्रम्ह है, ना तो माँ से पहले कुछ था ना माँ के बाद कुछ है, किन्तु चूँकि इस दिवस को ब्रम्हा जी और श्री हरी विष्णु जी ने माँ को इसी रूप में ध्याया था, अर्थात माँ सरस्वती के रूप में उनका आवाहन किया था इसीलिए आज का ये दिन विशेष रूप से माँ महा सरस्वती को समर्पित है, बोलिये स्वर की देवी माता सरस्वती की जय
M:-बसंत पंचमी के अनुपम दिन धरा पे आई मां
बिना धारिणी सरस्वती शारदे कहलाई मां
कोरस:- शारदे कहलाई मां
M:-गीत और संगीत नृत्य से झंकृत धारा हुई
माँ के चरणों से शोभित ये सृष्टि खिल के उठी
कोरस:- सृष्टि खिल के उठी
M;-बसंत पंचमी के दिन इनको पूजे ये संसार
इनकी कृपा गर हो जाये तो भाव सागर हो पार
कोरस:- भाव सागर हो पार
M:-पूजनीय है वंदनीय है सरस्वती माता
बुद्धि और विवेक दयानी सद्बुद्धि दांत
कोरस:- सद्बुद्धि दांत
M:-देवी देवता शारदे मां को शीश नवाते हैं मात का वंदन गाते हैं
शारदा माँ का हम भक्तों अभिवंदन करते है, हम वंदन करते है
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
वार्ता :- प्रिय भक्तों स्वर के बिना जीवन क्या सांसों का चलना भी संभव नहीं है, क्योकि सम्पूर्ण प्रकृति नाद पर ही तो आधारित है, और ज्ञान बुद्धि, विवेक सब माँ भगवती के ही आश्रित है, सच कहे तो पूरी सृष्टि का स्रोत केवल और केवल माँ जगदम्बा ही है, एवं उनकी प्रेरणा से ही ये सृष्टि चलाय मान है ऐसी परम कृपा मई जगत जननी माता तेरी सदा ही जय
M:-बसंत पंचमी का पावन दिन जब-जब आता है
सरस्वती माता की महिमा जन-जन गाता है
कोरस:- महिमा जन-जन गाता है
M:-खिल उठती है सारी पृथ्वी झरने गाते हैं
गुलशन उपवन सज जाते हैं गुल भी मुस्काते हैं
कोरस:- गुल भी मुस्काते हैं
M:-सरस्वती की पूजा अर्चना घर-घर में होती है
गीत और संगीत की भक्ति माला फिर होती है
कोरस:- माला फिर होती है
M:-विनय ‌सुनो देवेश कुंदन की मां दो ऐसा वरदान
युगों युगों तक इस दुनिया में बनी रहे पहचान
कोरस:- बनी रहे पहचान
M:-दान ज्ञान का दे दो मां हम शीश नवाते हैं, आपको ध्यान लगाते हैं
बसंत पंचमी की हम आपको कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस:- ये ज्ञाता देती बाँट, ये सरस्वती है महान
करती है कृपा निधान, भक्तों को देती ज्ञान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40