Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:43 5+ Views

Siddhidatri Mata Aarti

Super Hit Devotional track Siddhidatri Mata Aarti sung by Sohini Manoj Mishra (Sohini Mishra).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Siddhidatri Mata Aarti sung by Sohini Mishra

जय सिद्धिदात्री माता जय सिद्धिदात्री माता
सर्व सुखो की जननी सर्व सुखो की जननी रिद्धि सिद्धि दाता
जय सिद्धिदात्री माता
अणिमा गरिमा लघिमा सिद्धि तिहारे हाथ माँ सिद्धि तिहारे हाथ
तू अविचल महामाई, तू अविचल महामाई
त्रिलोकी की नाथ जय सिद्धिदात्री माता
शुम्भ निशुम्भ विडारे जग है प्रसिद्ध गाथा माँ जग है प्रसिद्ध गाथा
सहस्त्र भुजा तनु धरके सहस्त्र भुजा तनु धरके
चक्र लियो हाथा जय सिद्धिदात्री माता
तेरी दया बिन रिद्धि सिद्धि ना हो पाती माँ सिद्धि ना हो पाती
सुख समृद्धि देती सुख समृद्धि देती
तेरी दया दाती जय सिद्धिदात्री माता
दुःख दारिद्र विनाशनी दोष सभी हरना माँ दोष सभी हरना
दुर्गुणों को संघारके दुर्गुणों को संघारके
पावन माँ करना जय सिद्धिदात्री माता
नवदुर्गों में मइया नवम तेरा स्थान माँ नवम तेरा स्थान
नौवे नवरात्रे को नौवे नवरात्रे को
माँ करें तेरा सब ध्यान जय सिद्धिदात्री माता
तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता माँ तुम ही हो भरता
भक्तन की दुःख हरता भक्तन की दुःख हरता
सुख सम्पति करता जय सिद्धिदात्री माता
अगर कपूर की ज्योति आरती हम गायें माँ आरती हम गायें
छोड़ के तेरा द्वारा छोड़ के तेरा द्वारा
और कहाँ जायें जय सिद्धिदात्री माता
सिद्धिदात्री हे माता सब दुर्गुण हरना माँ सब दुर्गुण हरना
अपना जान के मैया अपना जान के मैया
हमपे कृपा करना जय सिद्धिदात्री माता
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40