Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:27 4+ Views

Maili Chadar Odh Ke

Super Hit Devotional track Maili Chadar Odh Ke sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maili Chadar Odh Ke sung by Anuj Yadav

मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ
हे पावन परमेश्वर मेरे हे पावन परमेश्वर मेरे मन ही मन शरमाऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैली चादर ओढ़ के कैसे
तूने मुझको जग में भेजा निर्मल देकर काया आकर के संसार में मैंने इसको दाग लगाया

जनम जनम की मैली चादर कैसे दाग छुड़ाऊं
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैली चादर ओढ़ के कैसे
निर्मल वाणी पाकर तुझसे नाम तेरा ना गाया नैन मूँदकर हे परमेश्वर कभी ना तुझको ध्याया

मन-वीणा की तारे टूटी अब क्या राग सुनाऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैली चादर ओढ़ के कैसे
इन पैरों से चलकर तेरे मंदिर कभी ना आया जहाँ जहाँ हो पूजा तेरी कभी ना शीश झुकाया

हे हरिहर मई हार के आया अब क्या हार चढाउँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे द्वार तुम्हारे आऊँ मैली चादर ओढ़ के कैसे
हे पावन परमेश्वर मेरे हे पावन परमेश्वर मेरे मन ही मन शरमाऊँ
मैली चादर ओढ़ के कैसे मैली चादर ओढ़ के कैसे मैली चादर ओढ़ के कैसे
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40