Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:10:06 2+ Views

Darshan Kije Sadhu Ka

Super Hit Devotional track Darshan Kije Sadhu Ka sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Darshan Kije Sadhu Ka sung by Anuj Yadav

दरशन कीजै साधु का, दिन में कइ कइ बार 2
आसोजा का भेह ज्यों, बहुत करे उपकार
कबीरा, बहुत करे उपकार
अर्थ:- सन्तों के दर्शन दिन में बार-बार करो। यह आश्विन महीने की बरसात के समान बहुत उपकारी हैं।
कबीर सोई दिन भला, जा दिन साधु मिलाय 2
अंक भरे भरि भेरिये, पाप शरीर जाय
कबीरा, पाप शरीर जाय
अर्थ:- वो दिन बहुत अच्छा है जिस दिन सन्त मिले। सन्तों से दिल खोलकर मिलो, मन के दोष दूर होंगे।
दोय बखत नहिं करि सके, दिन में करू इकबार 2
कबीर साधु दरश ते, उतरैं भव जल पार
कबीरा, उतरैं भव जल पार
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, सन्तों के दर्शन दिन में दो बार ना कर सकें तो एक बार ही कर लें। सन्तों के दर्शन से जीव संसार सागर से पार उतर जाता है।
दूजे दिन नहीं करि सके, तीजे दिन करू जाय 2
कबीर साधु दरश ते, मोक्ष मुक्ति फन पाय
कबीरा, मोक्ष मुक्ति फन पाय
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, सन्त दर्शन दूसरे दिन ना कर सके तो तीसरे दिन करें। सन्तों के दर्शन से जीव मोक्ष और मुक्तिरूपी महान फल पाता है।
बार - बार नहिं करि सकै, पाख - पाख करि लेय 2
कहैं कबीर सों भक्त जन, जन्म सुफल करि लेय
कबीरा, जन्म सुफल करि लेय
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, यदि सन्तों के दर्शन साप्ताहिक न कर सकें, तो पन्द्रह दिन में कर लिया करें। कबीर जी कहते हैं ऐसे भक्त भी अपना जन्म सफल बना सकते हैं।
मास - मास नहिं करि सकै, छठे मास अलबत 2
थामें ढील न कीजिये, कहैं कबीर अविगत
कबीरा, कहैं कबीर अविगत
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, यदि सन्तों के दर्शन महीने - महीने न कर सकें, तो छठे महीने में अवश्य करें। अविनाशी बोधदाता गुरु कबीर कहते हैं कि इसमें ढिलाई मत करो।
बरस - बरस नहिं करि सकैं, ताको लगे दोष 2
कहैं कबीर वा जीव सों, कबहु न पावै मोष
कबीरा, कबहु न पावै मोष
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, यदि सन्तों के दर्शन बरस - बरस में भी न कर सके, तो उस भक्त को दोष लगता है। सन्त कबीर जी कहते हैं, ऐसा जीव इस तरह के आचरण से कभी मोक्ष नहीं पा सकता।
इन अटकाया न रुके, साधु दरश को जाय 2
कहैं कबीर सोई संतजन, मोक्ष मुक्ति फल पाय
कबीरा, मोक्ष मुक्ति फल पाय
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, किसी के रोड़े डालने से न रुक कर, सन्त - दर्शन के लिए अवश्य जाना चहिए। सन्त कबीर दास जी कहते हैं, ऐसे ही सन्त भक्तजन मोक्ष फल को पा सकते हैं।
खाली साधु न बिदा करूँ, सुन लीजै सब कोय 2
कहैं कबीर कछु भेंट धरूँ, जो तेरे घर होय
कबीरा. जो तेरे घर होय
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, सब कोई कान लगाकर सुन लो। सन्तों को खाली हाथ मत विदा करो। कबीर जी कहते हैं, तुम्हारे घर में जो देने योग्य हो, जरूर भेंट करो।
सुनिये पार जो पाइया, छाजिन भोजन आनि 2
कहैं कबीर संतन को, देत न कीजै कानि
कबीरा, देत न कीजै कानि
अर्थ:- कबीर दास जी कहते हैं, सुनिए! यदि संसार - सागर से पार पाना चाहते हैं, भोजन - वस्त्र लाकर संतों को समर्पित करने में आगा - पीछा या अहंकार न करिये।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40