Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:12 7+ Views

Gangotri Dham Ki Katha

Super Hit Devotional track Gangotri Dham Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Gangotri Dham Ki Katha sung by Devesh Kundan

M:-हम पावन धाम गंगोत्री की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌
(ये गाथा बड़ी महान्, सुनने से हो कल्याण)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पतित पावनी कथा सुहानी जय गंगा मईया,
आई धरा पर बन उपकारी तुम गंगा मईया।
उत्तराखंड में स्थित हैं ये चार धाम भक्तों,
चारों में अति उत्तम है गंगोत्री नाम भक्तों।
गंगोत्री धाम की यात्रा भक्तों आज कराते हैं ,
हरिद्वार से करते यात्रा सब बतलाते है
डोंडा होते हुए भटवाडी में करते है आराम,
उत्तरकाशी का अद्भुत दृश्य है करते फिर प्रस्थान।
हर्षिल होते हुए भैरों की घाटी पाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (01)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-सभी भक्त जन भैरों घाटी पर करते विश्राम,
यही पास में एक पर्वत है जिसका गंधक नाम।
यहां से भक्त गंगोत्री को करते है प्रस्थान,
जय गंगे माँ जपते जपते चलते पावन धाम।
सागर तल से इकत्तीस सौ मीटर पर है मन्दिर,
गंगा माँ की मूर्ति विराजी इस मन्दिर अन्दर।
मन पवित्र तन शीतल यहां पर हो जाता है,
मां गंगा का ये मन्दिर तो जग विख्याता है।
आगे का इतिहास तुम्हें हम आगे बताते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (02)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-उत्तराखंड तो भारत में अति उत्तम कहलाया,
धामों में गंगोत्री धाम ये प्रथम बतलाया।
जिस स्थल गंगा माँ प्रकटी वो गंगोत्री धाम,
अति पावन अति मंगलकारी माँ गंगा का नाम।
ऊंची चोटी सुन्दर प्रकृति मन को हरती हैं
माँ गंगा की अविरल धरा कल कल बहती हैं
इसी शिखर के पास में भक्तों भागीरथ चट्टान,
राजा भागीरथ ने किया था शिव शंकर का ध्यान।
कैसे आयी गंगा धरा पर चलो बताते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (03)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पौराणिक एक गाथा भक्तों सुनो लगाकर ध्यान,
प्राचीन काल में भागीरथ एक राजा हुए महान्।
राजा सगर जो भागीरथ के पूर्वज कहलाए,
साठ हजार एक पुत्र जो राजा सगर ने जो थे पाए।
अश्वमेध यज्ञ फिर तो राजन ने था करवाया
ऋषि मुनि ज्ञानी बुलवाकर एक घोड़ा था छुड़वाया।
यह देखकर देवराज फिर तो चकराए है,
भेष बदलकर आए धरा फिर अश्व चुराए है।
कपिल मुनि के आश्रम अश्व बांध वो आते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (04)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-अश्व के चोरी होने का जब समाचार आया
साठ हजार पुत्रों को फिर खोज में लगवाया।
खोजते खोजते अश्व सभी मुनि आश्रम आए है,
कपिल मुनि को चोर समझ कटु वचन सुनाए है।
फिर तो क्रोध में कपिल मुनि ने उनको भस्म किया,
उनकी करनी का भक्तों है फिर तो दण्ड दिया।
अकाल मृत्यु के कारण वो प्रेत योनि पाए,
भटक रहे थे दर बदर वो मुक्ती को चाहे।
भागीरथ फिर राजन के कुल जन्मे जाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (05)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-राजा भागीरथ पूर्वज अपने ध्यान में लाए है,
प्रेत योनि से मुक्ती दिलाने को वो चाहे है।
राजा भागीरथ ने नारायण को ध्याया है,
हुए प्रसन्न श्री हरि फिर दर्शन पाया है।
राजा भागीरथ ने पूर्वजों की मुक्ती चाही है,
श्री हरि ने भागीरथ को फिर युक्ति बतायी।
फिर तो भागीरथ ने गंगा माँ का किया है ध्यान,
खुश होकर माँ गंगा आयी देने को वरदान।
आओ धरा पर हे! माँ गंगा ये वर चाहते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (06)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-माँ गंगा फिर धरा पे आने को हो गयी तैयार,
किन्तु धरा‌ ना सह सकती है गंगा माँ की धार।
बात सोचकर विष्णु जी भी चिंतित बड़े हुए,
राजा भागीरथ शिव का तप करने को हुए खड़े।
राजा भागीरथ ने शिव शंकर का तप किया भारी,
वर्षों के तप से खुश हो गए शंकर त्रिपुरारी।
वर देने कैलाश से शिव जी वहां आए है,
ले लो जटाओ में गंगा माँ को हम चाहे है।
सुन विनती शिव शंकर फिर तो मान ही जाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (07)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-फिर तो शिव शंकर ने जटाऐं अपनी बिखेरी है,
आयी स्वर्ग से गंगे माँ ना करती जो देरी है।
मां गंगे की धार को शिव ने भक्तों बांध लिया,
सारी जगत पे शिव भोले ने है उपकार किया।
शिव शीश से देवनदी फिर धरा पे आयी है,
पतित पावनी जग कल्याणी ये कहलायी है।
फिर तो सगर के पुत्रो का माँ ने उद्धार किया,
युगों युगों से माँ ने बेड़ा सबका पार किया।
जो भी नहाते गंगा में वो तर ही जाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (08)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-जिस स्थान पे माँ गंगा का पावन जल आया,
वो स्थान ही आगे चलकर गंगोत्री कहलाया।
अमर सिंह थापा ने यहां मन्दिर बनवाया है,
जो गंगोत्री नाम से भक्तों ख्याति पाया है।
राजा भागीरथ का भी एक मन्दिर यहां पाया जाता,
पूरे कारज हो जाते जो भी यहां पर आता।
द्वापर काल में पांडवों ने यहां शिव को ध्याया था,
शिव दर्शन पा पांडवों का मन हर्षाया था।
माँ गंगा को भागीरथी सुरसरि बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (9)
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा कर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-तीन कुण्ड है जहां विराजी भागीरथ चट्टान,
ब्रह्म, सूर्य और विष्णु कुण्ड है इन तीनों के नाम।
भक्त यहां इन कुण्डों में गंगा स्नान करे,
तत्पश्चात पितरों का यहां पर पिंडदान करे।
शीतकाल में गंगोत्री पट बन्द हो जाते है,
अक्षय तृतीया को पट भक्तों फिर खुल जाते है।
पावन गाथा सुनने से हो जाता है कल्याण,
देवेश कुन्दन गंगोत्री का करता है गुणगान।
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है, जयकार लगाते है।
गंगोत्री का‌ आज तुम्हे इतिहास बताते है, हम कथा सुनाते है।‌ (10)
लेखक :- मुनेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40