Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:44 3+ Views

Kaalratri Mata Ki Katha

Super Hit Devotional track Kaalratri Mata Ki Katha sung by Drigpal (D.S. Pal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kaalratri Mata Ki Katha sung by D.S. Pal

M:-रौद्र रूप कालरात्रि की कथा सुनाता हूँ
मै महिमा गाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
रक्त बीज का कैसे हुआ था अंत दिखाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
असुर नाशिनी कालरात्रि की महिमा गाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-नवरातों का दिन है सातवां काल रात्रि के नाम का
कालरात्रि माँ के पूजन से बनते है हर काम
कालरात्रि माँ के भक्तो को मिले जीत ही जीत
कालरात्रि माता का भक्तो श्याम वरण है रूप
मुख मंडल पर सूर्य की आभा लगता रूप अनूप
काल रूप उज्जवल है नैना भव्य रूप विकराल
हाथ में थामे खड्ग खप्पर लगती बड़ी विशाल
सुनो ध्यान से काल रात्रि का वर्णन गाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-जन्मा एक महा उत्पाती रक्त बीज शैतान
अपने बल और शक्ति पे था उसे बड़ा अभिमान
रक्त बीज का वध कर पाना नहीं था आसान
मिला हुआ था रक्त बीज को कुछ ऐसा वरदान
उसके रक्त की बून्द अगर धरती पे गिर जाती
नयी छवि रक्तबीज की फिर से बन जाती
रक्त बीज का रक्त निकल कर धरा पे जब गिरता
रक्त बीज रक्त बीज ही रक्त बीज बन जाता
रक्त बीज का अंत हुआ कैसे ये बतलाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-सहमे सहमे देव सभी आये शंकर जी के पास
हाथ जोड़ के करते है शिव शंकर से अरदास
हे शिव शंकर हे त्रिपुरारी बचा लीजिये प्राण
पीछे पड़ा है हम देवो के रक्त बीज शैतान
शरण आपकी हम आये है शिव भोले नाथ
सर पे हमारे रख दो भोले दानी दया का हाथ
सब देवो का हाल देख के भोले मुस्काते है
रक्त बीज से मुक्ति मिलेगी धैर्य बंधाते है
आ गई सबके चेहरे पे मुस्कान दिखाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-शिव शंकर जी जाते है फिर पार्वती के पास
रक्त बीज का पार्वती ही कर सकती है नाश
शिव शंकर जी पार्वती से करते है अनुरोध
सिवा तुम्हारे और किसी में नहीं है इतना बोध
तुमको करना है हे देवी रक्त बीज का अंत
स्वर्ग लोक में सभी देवता व्याकुल है अत्यंत
आंख मूंद के फिर देवी ने किया शक्ति का संधान
क्षणिक देर में गयाब हो गई चेहरे से मुस्कान
कालरात्रि उत्पन्न हो गई ये बतलाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M;-श्यामल तन लटे स्याह से काली धरा रूप विशाल
कालरात्रि बन जाती है रक्त बीज का काल
बन राण चंडी चली है माता रक्त बीज की ओर
बादल गरजे बिजली चमके करे आँधिया शोर
अम्बर हिला धरा थर्राई मच गया हाहाकार
मार मार किलकार दैत्य को माता रही ललकार
हुआ समाना रक्त बीज से भक्तो सुनो जिस पल
सत्य है ये ब्रह्माण्ड में सारे होने लगी हल चल
युद्ध विलक्षण छिड़ गया भक्तो सत्य बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-गर्दन कट गई रक्त बीज की हुआ लहू लुहान
करने लगी जीभा से माँ उसके रक्त से माँ
रक्त बीज का रक्त पी गई कालरात्रि माँ
एक बून्द भी रक्त ना गिरने दिया वहां पर
रक्त पिश्चाचिनी बन गयी माता रक्त से हो गई लाल
आ गया तीनो लोक में जैसी बड़ा भूचाल
M:-रक्त प्यासी बन गई माता कौन बुझाये प्यास
तब देवो ने मिल कर के क्या किया बताता हूँ
मै कथा सुनाता हु
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-क्रोध शांत हो कैसे माँ का चिंता रही को साथ
सारे मिल के शिव शंकर के पास पहुंच जाए
सारी बात बताई शिव को आप ही करो उपाय
कुछ तो करो आप की उनका क्रोध शांत हो जाये
शिव शंकर जी तुरंत वहां से उठकर जाते है
माता के रास्ते में आ के लेट वो जाते है
M:-पवन वेग से चल रही माता हो कर के मद होश
शिव की छाती पे पांव पड़ जाता है तब आया उन्हें होश
हाथ जोड़ सुखदेव माता को शीश नवाता है
मै कथा सुनाता हूँ
कालरात्रि माता का मै वृतांत बताता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40