Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:44 9+ Views

Brahmacharini Mata Ki Katha

Super Hit Devotional track Brahmacharini Mata Ki Katha sung by Drigpal (D.S. Pal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Brahmacharini Mata Ki Katha sung by D.S. Pal

M: -आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते हूँ हम शीश नवाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माते का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाते हूँ
तपश्चारिणी माते का तप त्याग दिखाते हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते हूँ हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-कथा सुनाऊ आदि शक्ति की माँ ब्रह्मचारिणी की
तपश्चारिणी जगदम्बा की कष्ट हरिणी की
बाये हाथ में लिए कमंडल दाएं में माला
सुन्दर रूप मनोहर माँ का है ममते वाला
नारद जी ने उपदेश दिया था और दिया था ज्ञान
तप से तुमको मिल जायेंगे शिव शंकर भगवान्
करो साधना शिव शंकर की मानो मेरी बात
सत्य कथन हूँ मेरा तुमको मिलेंगे भोले नाथ
ध्यान लगा के सुनो मै आगे कथा बढ़ाते है हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माते का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाते हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-पूर्व जन्म में दक्ष की पुत्री ये कहलायी थी
हवन कुंड में कूद के अपनी जान गवाई थी
दूजे जन्म में कैसे पड़ा था ब्रह्मचारिणी नाम
कैसे पूरन करती थी अपने भक्तो के काम
शिव शंकर को मन में धर करती थी तप भारी
ह्रदय पटल में बसे थे उनके शम्भु त्रिपुरारी
घोर तपस्या करने लगी माँ जंगल के जा कर
वर्ष हजार गुजार दिए थे कंद मूल खाकर
घोर तपस्या की तुमको कुछ अंश दिखाते हूँ हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाते हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-आंधी वर्षा सर्दी गर्मी सब कुछ सहन किया
वर्षो बीत गए तप करते कभी ना शयन किया
लगन लगी शिव शंकर से मन में बसी थी प्रीत
मन में था विश्वास एक दिन होगी मेरी जीत
सौ वर्षो तक जग जननी ने खाये केवल शाक
उसी तरह से कठिन तपस्या करती थी दिन रात
वर्षो तक माँ जग जननी ने रखा था उपवास
शिव शंकर की चाह में उनको भूख लगे ना प्यास
वर्ष हजारो कैसे बीते वो दिखलाते है हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाते हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-तीन हजार वर्ष तक माँ ने विलम्ब पत्र खाये
निराहार माँ निर्जल रहके करती जाए
बिन कुछ खाये पिये वर्ष यूँ गुजरे कई हजार
आंधी गर्मी सर्दी सहती बारिश की बौछार
शिव की खातिर माँ ने पत्र भी खाना छोड़ दिया
नाम अर्पणा मैया का इसीलिए एक पड़ा
तप करने में माँ के आगे कोई नहीं बड़ा
हो गई थी कमजोर माँ वो बतलाते है हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-कठिन तपस्या के कारन से तन हो गया था क्षीण
लगने लगी माँ ढाँचे जैसी बदन हो गया जीर्ण
ऋषि मुनि संग आये देवते तब माते के पास
हाथ जोड़ बोले सब माँ से तोड़ दो अब उपवास
जैसी तपस्या की हूँ तुमने किसी ने भी ना की
अब तक हमने तपश्चारिणी तुमसी ना देखी
हुयी साधना पुरी जप तप से परिपूर्ण
मनोकमना हो जाएगी जल्दी सी सम्पूर्ण
पति रूप में शिव जी मिलेंगे सत्य बताता हूँ हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-तप छोड़ो अब घर को जाओ मानो मेरी बात
आएंगे अब पिते तुम्हारे ले जायेंगे साथ
वर्ष हजारो बीते दिए कठिन साधना में
कमी नहीं हूँ कोई तुम्हारी दिव्य प्रार्थना में
तपश्चारिणी ब्रह्मचारिणी तुम ही अपर्णा हो
शिव शंकर की तुम हो भार्या तुम ही रमना हो
प्रतिदिन तुमको नमन करेगा सारा ये संसार
कलियुग में तुम करोगी अपने भक्तो का उद्धार
ऐसी ब्रह्मचारिणी माँ को शीश नवाते हूँ हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-नाम दुत्तीय मिला हूँ माँ को ब्रह्मचारिणी का
दूजा दिन हूँ नवराते में तपश्चारिणी का
दूजे दिन पूजी जाती हूँ ब्रह्मचारिणी माँ
पूरन काज सभी के करती तपश्चारिणी माँ
प्रथम शैल पुत्री जी हूँ दूजे अर्पणा माँ
ब्रह्मचारिणी तपश्चारिणी हूँ शिव रमना माँ
जय तुम्हारी आदि शक्ति माँ जय हो भवानी माँ
जय जग जननी जय माँ दुर्गा जय कल्याणी माँ
लिखा कथा सुखदेव ने जो तुम्हे सुनाता हूँ हम कथा सुनाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माता का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की हूँ पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M: -आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते हूँ हम शीश नवाता हूँ
ब्रह्मचारिणी माते का वृतांत सुनाता हूँ हम शीश नवाते हूँ
तपश्चारिणी माते का तप त्याग दिखाते हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
आदि शक्ति माँ नव दुर्गा को शीश नवाते हूँ हम कथा सुनाता हूँ
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40