Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:42 11+ Views

Katha Shri Aniruddhacharya Ki

Super Hit Devotional track Katha Shri Aniruddhacharya Ki sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Katha Shri Aniruddhacharya Ki sung by Anuj Yadav

M: -हम आज तुम्हे अनिरुद्धाचार्य की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
धर्म सनातन का नित जो परचम लहराते है हम कथा सुनाते है
सत्य मार्ग अपनाते सत्य जो वचन सुनाते है पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -भारत भक्तों संतों की भूमि है कहलायी
मध्य प्रदेश है भारत में ये हम सब जानते है
जिला दामोही रिवझा गॉव जो पावन स्थान
सत्ताइस सितम्बर सन थी नवासी जन्मे गुरु विद्वान
गौ भक्त परिवार में जन्मे मन में सेवा भाव
निर्मल ह्रदय भक्ती भावना सुन्दर बड़ा स्वभाव
अवधेशानन्द पिता आपके नित ही करे दुलार
बचपन में महाराज गायों से करते अति प्यार
भगवताचार्य थे आपके सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -रिवझा गॉव में दिन भर गाय चराते थे
हनुमान चालीसा और गीता गाते थे
रोज खेलते बछड़ो से बचपन को बिताए है
पढ़े है कक्षा छ: तक फिर वृंदावन आए है
वृंदावन आकर के फिर वेदों का ज्ञान लिया
शास्त्र पुराणों के अध्ययन में अपना वक्त दिया
संस्कृत भाषा का ज्ञान गुरुवर से पाए है
गुरु आपके गिर्राज महाराज कहाए है
गुरु कृपा से पाकर ज्ञान विद्वान कहाते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -धर्म सनातन की शिक्षा पा हो गए आप निपुण
धर्म की खातिर अपना सब कुछ कर दिया अर्पण
इसी ज्ञान को जीवन यापन का साधन है बनाया
शुरु किया है कथा सुनाना जो सबको भाया
यूट्यूब पर कथा आपकी सबके मन भायी
आपके गीतों की प्रशंसा सबने है गायी
संस्कार टीबी पर आपकी कथा जो चलती है
आप जहां भी आते जाते भीड़ तो लगती है
धर्म सनातन का परचम अम्बर लहराते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -भागवत उपदेशों को देकर करते है शुभ काम
लाखों कुकर्मी सुधर गए है जपने लगे प्रभु नाम
कहते है महाराज प्रेम प्रभु से मिलवाता है
प्रभु नाम नित जपने से संकट टल जाता है
वृंदावन में महाराज ने आश्रम बनवाया
भक्तों के रहने खाने का कारज करवाया
नर्सिंग होम भी वृंदावन में एक है बनवाए
जिसमें कई माता पिता वहां जीवन है पाए
करते बुजुर्गों की सेवा ये पुण्य को पाते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -निर्धन कन्याओ का आप तो करते कन्यादान,
दान दक्षिणा देकर आप तो करते हैं शुभ काम।
एक गौशाला बना वहां पर करते गौ सेवा,
आप के ऊपर सदा बरसती राधे की मेवा।
लाखों कमाते रुपया जो जन हित में लगाते है,
इनकी कथा सुनने को लाखों जन वहां आते है।
आपके द्वारा कथा का श्रवण घर घर होता है,
मधुर भजन सुनने से जीवन में सुख मिलता है।
मधुर वचन सुन भक्त सभी आनन्द को पाते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -वृद्ध असहाय विकलांग के बने सहायक है
नि:स्वार्थ करते जन सेवा करुणा दायक है
विश्व प्रसिद्ध ये कथा के वाचक भक्तों कहलाते
आध्यात्मिक गुरु है ये ऋषि मुनि जन बतलाते
आपके अंग संग आपकी पत्नी साथ में रहती हैं
दो बेटे और माता पिता घर खुशियाँ बहती हैं
वृंदावन वन में रहते करते कृष्णा का गुणगान
बड़े दयालु बड़े कृपालु ये तो है दयावान
ठाकुर जी के दर्शन करके खुश हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
M: -देश विदेशों में भी देते भागवत का संदेश
जिसके सुनने मात्र से नष्ट होते गृह कलेश
कई मंत्री अभिनेता जो शरण में आए है
कई क्रिकेटर आपको आकर शीश नवाए हैं
धर्म सनातन की आपसे बनी हुई पहचान
हिन्दू धर्म की युगों युगों तक बनी रहेंगे शान
देवेश ने अनिरुद्धाचार्य की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी नगला अमीर के कलम चलायी है
प्रेम तनय नित ठाकुर जी को शीश नवाते है, ‌पावन कथा सुनाते है
आज उन्ही अनिरुद्धाचार्य की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -मिले जग को जिनसे ज्ञान ये संत है बड़े महान
ये संत है बड़े महान इन्हे कोटि करो प्रणाम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40