Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:46 3+ Views

Naman Tumhe Shani Dev

Super Hit Devotional track Naman Tumhe Shani Dev sung by Sapna (Sapna Vishwakarma).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Naman Tumhe Shani Dev sung by Sapna Vishwakarma

F:-नील वर्ण शनिदेव का, शंकर सदृश रूप
नामा तुम्हे शनि देवता, हे कालाग्नि स्वरूप
शनि चरणों में बैठकर, धरो शनि का ध्यान
देव दयालु है शनि, कर देंगे कल्याण
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 2
F:-सूर्यपुत्र शनि देव जी, दीजो ये वरदान
तेरी भक्ति मैं करू, जब तक तन में प्राण
रक्षक है शनि देव जी, भक्तो के अपने
शनि संकीर्तन कीजिये, सच्चे मन जपले
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 2
F:-मन की कोमल भावना शनि चरणों में लगा
करुणा सिंधु है शनि भक्ति ज्योत जला
शनिवार को दीप जला, तिल और तेल चढ़ा
हर बाधा मिट जाएगी शनि से कौन बड़ा
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 2
F:-गज वाहन शनि बैठ के भरते धन भंडार
सिंह सवारी जब करे महिमा मिले अपार
गंधर्व पे जब सवार हो लाभ का हो विषय
बैठे आये जब स्वान पे चोरी का हो भय
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 2
F:-उसको देते दंड है जो करता विभिचार
हर सपना निज भक्त का करते शनि साकार
शनि चरणों का ध्यान कर कर देंगे उद्धार
न्यायशील शनि देव का सच्चा है दरबार
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 2
F:-जीवन हो जाये कठिन समय रहे प्रतिकूल
शनि देव को शीश जुकाओ सब होगा अनुकूल
निश्छल मन वाले सदा पाते शनि का प्यार
शनि के चरणों में शरण मांगे पुनीत पुकार
कोरस:-जय शनि देव, जय शनि देव 4
लेखक :- पुनीत कुमार पांडेय
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40