Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:12:39 15+ Views

Vijay Dashmi Ki Katha

Super Hit Devotional track Vijay Dashmi Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vijay Dashmi Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय श्री राम भक्तजनो आज में आपको मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की
महिमा सुनाने जा रही हूँ इसके साथ विजय दशमी क्यों मनाया जाता है इसका
वर्णन भी में इस कथा के माध्यम से सुनाऊँगी
M: -हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है भगतो कथा सुनाते है 
उस लंका पति पापी रावण का अंत दिखते है हम कथा सुनाते है 
क्यों भारत में विजय दशमी का पर्व मनाते है पावन पर्व मनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
                     
M: -कथा सुनाऊ विजय दशमी की सुनो लगाके ध्यान 
श्री राम की रामायण है कर देगी कल्याण 
श्री राम वन गमन पधारे सियाभाई के साथ 
अवध पूरी का जैसे भक्तो डूब गया प्रभात 
नाव सवार हुए केवट के तीनो उतरे पार 
उतराई लेने से केवट करता है इंकार 
पार लगाया यहाँ पे मेने वहां लगाना आप 
सुन केवट की बात प्रभु मन में मुस्काते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -कुछ दिन रहे निषाद राज संग खूब हुआ सत्कार 
चले वहां से सीता को लेके दोनों राज कुमार 
चलते रहे रात दिन तीनो छले पड़ गए पांव 
पंचवटी में रुके है जाकर देख वो शीतल छाँव 
बना के कुटिया रहने लगे है गोदावरी के तीर 
सीता माता और लक्ष्मण श्री राम रघुवीर 
रहते वहां पर प्रेम मगन हो कंदमूल फल खाय 
एक रोज फिर बहन वहां पर रावण की गयी आय 
क्या बोली वो श्री राम से वो बतलाते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रभु राम वन में माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ सुखमय जीवन व्यतीत
कर रहे थे एक दिन वहां रावण की बहन आ गयी उन्होंने श्री राम से क्या कहा
आगे सुनाती हूँ कथा के माध्यम से -
M: -श्री राम से बोली सुंदरी हमसे करो विवाह 
तुमको वर के रूप में पाउ यही है मेरी चाह 
श्री राम मुस्कुरा के बोले में हूँ नहीं कुंवारा 
बात करो लक्ष्मण से जाकर छोटा भ्रात हमारा 
बात करो लक्ष्मण से जाकर है मर्ग नैनी तुम 
पास गयी लक्ष्मण के सुंदरी बोली मन की बात 
में हूँ कुवारी तुम हो कुंवारे थाम लो मेरा हाथ 
सुनके उसकी बात लक्ष्मण क्रोध में आते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
 M: -लक्ष्मण जी को क्रोध आ गया बोले सुन अज्ञान 
अभी काटता हूँ में तेरी नाक और ये कान 
नाक काट दिए लखन ने भारी रुदन मचाय 
जाके बोली रावण से वो सारी बात सुनाय 
देख बहन की ऐसी हालत रावण हो गया लाल 
बदला लेने की खातिर वो चला तुरत तत्काल 
हर ले आया वो सीता को भेष विप्र का धार 
सीता माता बिलख रही है बहे अश्रु की धार 
हनुमान सीता माता का पता लगाते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सीता माँ का पता लगाके लंका डारी जार 
पवन वेग से उड़ते उड़ते आ पहुंचे इस पार 
सारी बात कही रघुवर से हनुमान ने आन
सुनी बात जो रामादल ने मच गया था तूफ़ान 
करी चढ़ाई लंका के ऊपर मचा युद्ध घमासान 
एक एक करके लंका में गयी हजारो जान 
रावण पुत्र मर गए सारे मारा गया हर बीर
कही गदा कही तलवारे कही चल रहे तीर 
श्री राम के बाण यु रण में प्रलय मचाते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -रावण राम का युद्ध चल रहा मचा था हाहाकार 
लाखो बीर मर गए रण में बहे लहू की धार 
रावण मरा राम के हाथो हो रही जय जय कार 
विजय हो गयी सत्य की भक्तो झूठ गया था हाथ 
विजय पताका श्री राम की वहां लहराई है 
सारे रामादल में विजय की खुशियां छायी है 
लेकर के सीता माता को चले अवध की और 
श्री राम की विजय हो गयी मचा हुआ था शोर 
सारे दल बल के संग वापस अवध में आते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
          
वार्ता: -भक्तो भगवान श्री राम के विजय होने के उल्लास में ही विजयदशमी का त्योहार
मनाया जाता है अच्छाई की बुराई पर इसी दिन जीत हुई थी बोलिये जय श्री
राम-
M: -सारी अवध सजी दुल्हन सी गली गली जले दीप
गली गली में उत्सव होते गली गली संगीत 
श्री राम जी आये अवध में हो रहा मंगल गान 
बन रहा सारी अवधपुरी के घर घर में पकवान 
विजय दशमी का पर्व तभी से लोग मनाते है 
रावण का हर वर्ष इसी दिन दहन कराते है 
राज तिलक हुआ श्री राम का अवध हुआ खुशहाल 
गली गली छायी रंगोली बिखरे लाल गुलाल 
कथा लिखी सुखदेव ने हम सब गाके सुनाते है हम कथा सुनाते है 
हम श्री राम की अनुपम पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद 
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40