Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:13:19 6+ Views

Maa Chandraghanta Ki Katha

Super Hit Devotional track Maa Chandraghanta Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Chandraghanta Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी नवरात्रे के तीसरे दिन माँ भगवती माँ चंद्रघंटा के रूप में पूजी जाती है
माता के इस रूप की महिमा का वर्णन आइये सुनते है इस कथा है माध्यम से -
M: -माँ चंद्र घंटा की तुमको मै कथा सुनाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
नवरातो की तीसरे दिन का सार बताती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -माता का रूप उनके नाम के ही अनुरूप है उनके चंद्र वदनि रूप का गुणगान में
आगे इस कथा के माध्यम से आप सभी को सुनाने जा रही हूँ -
M: -चंद्रघंटा की कथा सुनाऊ सुनो लगा के ध्यान
धन वैभव सुख देने वाली माँ की है पहचान
तीसरे दिन है नवरातों का चंद्रघंटा के नाम
पूजा कर के माँ के रूप का बन जाए सब काम
रूप सलोना सुन्दर माँ का छवि बड़ी प्यारी
महक रही है माँ के नाम से जग की फुलवारी
चाँद के जैसे मुखड़ा चमके रूप चंद्र बदनी
जय हो तुम्हारी चंद्रघंटा माँ जय हो जग जननी
दया करो हम सब पे पे माता शीश झुकाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M: -शोभित है माँ के हाथो में गदा धनुष तलवार
उठा के त्रिशूल कर रही है दुष्टो का संहार
अर्ध चंद्र घंटे का माँ के शीश पे है आकार
भक्तो की हित के खातिर माँ रहती है तैयार
पूजा कर के आरती गाके माँ को रिझाते है
दूध बने व्यंजन से माँ को भोग लगाते है
चरणों में अर्पित करते है पुष्प चमेली का
रूप निहारे भक्त ये सारे अम्बे देवी का
ध्यान लगा के सुनो कथा मै आगे बढ़ाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -माता चंद्रघंटा की महिमा और उनके प्रकट होने के पीछे जो पौराणिक कथा है वो
क्या है कैसे है आप सभी को सुनाने जा रही हु बोलिये जय माता दी -
M: -स्वर्ग लोक में जब असुरो का बढ़ने लगा आतंक
सारे थे आतंकित उनसे ऋषि मुनि और संत
महिषासुर के आगे चले ना देवताओं का जोर
इंद्र देव भी उसके आगे पड़ जाते कमजोर
त्राहि त्राहि मच गई थी स्वर्ग में मची थी भागम भाग
भाग रहे थी जान बचा के राज पाट सब त्याग
संकट में थे प्राण देवो के सूझे नहीं उपाए
किसी तरह से महिषासुर से छुटकारा मिल जाए
फिर क्या करते है सब मिल कर के वही बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -महिसासुर के उत्पात से सभी देवताओ में डर समा गया और वो अपने प्राण बचाने के
लिए इधर उधर भागने लगते है तब वो ब्रम्हा जी के पास आते है फिर आगे क्या होता
है आइये देखते है-
M: -सभी देवता मिलकर के ब्रह्मा के पास गए
ब्रह्मा जी ही मदद करेंगे ले कर आस गए
ब्रह्मा विष्णु महेश तीनो क्रोध में आते है
महिषाषुर का त्रास देवता जब बतलाते है
महिषासुर से स्वर्ग लोक में जीना हुआ मुहाल
कोई उपाए बताओ भगवन हमें तुरंत तत्काल
ब्रह्मा विष्णु महेश के मुख से ऊर्जा हुयी उत्पन्न
स्वर्ग धारा पाताल में सारे होने लगी कम्पन
ऊर्जा से उत्पन्न हुयी माँ सत्य बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
M: -शंकर त्रिशूल दिया विष्णु ने चक्क्र दिया
देवतराज धन्य सूर्य ने अपना तेज दिया
सूर्य देव ने तेज और तलवार दिया उनको
देवो ने भी शाश्त्रो का उपहार दिया उनको
नाम कारन फिर सभी ने मिल करके उनका
सबने बोला जय हो तुम्हारी जय हो चंद्र घंटा
ब्रह्म बोले हमने तुमको दिव्य शक्तियां दी
काहे शक्ति इन शक्ति को तोड़ नहीं शक्ति
चली है माँ आकाश मार्ग से कहाँ बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - करो नौ दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
जायेगा कल्याण करो नौ दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -सभी दिव्य शक्तियों के साथ माँ महिसासुर संघार के लिए आगे बढ़ते है उनके
विकराल से सभी व्यतीत हो जाते है फिर आगे क्या होता आइये इस कथा के माध्यम
से आगे बताती हूँ -
M: -पवन वेग से चली भवानी करती हुयी अट्ठास
क्रोध उगलती पहुंच गई माँ महिषासुर के पास
नेत्र लाल विकराल बन गई असुरो की वो काल
सारे ही ब्रह्माण्ड में जैसे मच गया था भूचाल
एक तरफ से असुर लड़ रहे एक तरफ माता
माँ के आगे कोई असुर भी ठहर नहीं पाता
घमासान मच गया स्वर्ग में युद्ध हुआ भारी
काट रही है असुरो को माता मार के किलकारी
महिषासुर अंत का करिश्मा माँ का दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M: -हुए देव भय मुक्त कर रहे माँ की जय जयकार
फिर से इंद्र देव को स्वर्ग लोक का मिल गया था उपहार
तब से ही माँ चंद्रघंटा को पूज रहा संसार
असुर विनाशक की जय बोलो मिल के शास्त्रों बार
नवरातों का दिन है तीसरा माँ चंद्रघंटा का
जग जननी जग कल्याणी माता जगदम्बा का
श्रद्धा भाव से जो भी माँ का वंदन करता है
धन वैभव धन धान्य से उसका आंगन भरता है
कर के नमन वंदन मै माँ को शीश झुकाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
शक्ति स्वरुप चंद्रघंटा की महिमा गाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40