Close Menu
Subscribe :

JNS Album

JNS Hindi 00:09:27 3+ Views

Vardhman Chalisa

Super Hit JNS track Vardhman Chalisa sung by Shailesh (Raj Shailesh).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vardhman Chalisa sung by Raj Shailesh

वर्धमान महावीर जिन चतुविंश अवतार
इन्द्र सामानिक त्रायस्त्रिश करते भक्ति अपार
नाम आपका तीर्थ है वाणी आपकी तीर्थ
धर्म आपका तीर्थ है कथा आपकी तीर्थ
वैशाली का प्रभु वैशालिक सब के स्वामी सब के मालिक
जल कुण्डों से शोभित नगरी नाम कुण्डपुर ग्राम अग्रणी
क्षत्रिय कुण्ड क्षत्रिय प्रधान के नृप सिद्धार्थ शासक महान थे
तृश्ला देवी उनकी रानी जन्मे महावीर वर नाणी
चौदह स्वप्नों का फल पाया जिनेन्द्र जन्म का हर्ष मनाया
चौसठ इन्द्र आ करते महिमा गाते प्रभु की सद्गुण गरिमा
ज्ञातृवंश में जन्मे जाए ज्ञातृ पुत्र महावीर कहाए
धन जन यश बढ़ा धर्म ध्यान था अतः नाम मिला वर्धमान था
बड़े भाई थे नन्दिवर्धन सुदर्शना मनाती रक्षाबन्धन
बचपन में बच्चों के नेता यौवन में हुए काम विजेता
मोक्ष मार्ग के हुए प्रणेता हुए अन्त में सिद्धि निवेता
तीर्थकर प्रकृति का उदय हो चाहते जीवन संयम मय हो
माता पिता का स्नेह परम था किया अभिग्रह प्रण उत्तम था
जब तक माता पिता है जीवित संयम नहीं लूं रहूं चरणास्थित
तब तक संयम घर में रखना दान शील तप का रस चखना
माता पिता की आज्ञा कारण विवाह किया मंजूर बिना मन
पत्नी यशोदा घर में आई थी न काम भोगातुरताई
कन्या हुई हुई विषयों से ग्लानि पत्नी ने भी पति गति मानी
एक भक्त और प्रासुक भोजन कर रहते स्वाध्याय परायण
30 वर्ष हुए माता पिता का वियोग हुआ-हुआ विचार दीक्षा का
हाथ जोड़ कर नन्दीवर्धन बड़े भाई से किया निवेदन
बोले दो वर्षों का समय दो हम ही कहेंगे फिर संयम लो
घर में रहे सब को समझाते वैराग्य भाव में समय बिताते
फिर दीक्षा का परम महोत्सव सबने मनाया कर स्तुतिया स्तव
हाथी छोड़े पायस छोड़े साथी और सहायक छोड़े
नग्न चरण चल पड़े लोच कर परीपह सहन करने की सोच कर
मनुष्य देव तिर्यंच सताते मन में विषमता किन्तु न लाते
12 वर्ष की हुई साधना घाति कर्म पे विजयाराधना
केवल ज्ञान पा हुए केवली कर्म निर्बल हुए तुम हुए बली
धर्म देशना अविरल वृष्टि से हुई चार संघ की सृष्टि
गौतम और सुधर्मा गणधर, चंदन बाला हुई साध्वी प्रवर
काम देव है जैसे सुश्रावक रेवती जयन्ती श्राविका सम्यक
अर्जुन माली से हत्यारे मुनि बने यों कितने ही तारे
अनेकान्त का ध्वज फहराया धर्म अहिंसा मेघ था छाया
जातिवाद पाखण्ड मिटा कर सब को एक पंक्ति में लाकर
किया अछूतोद्धार कार्य था मार्ग सभी को मिला आर्य था
ऋषभदेव से हुआ जो प्रचलित बाईस तीर्थंकरों से पोषित
जैन धर्म सबको समझाया वही आज तक चलता आया
आगे भी ये यूं ही चलेगा आगे से आगे निकलेगा
तीस वर्ष घर में रहे बारह वर्ष छद्मस्थ तीस वर्ष रहे केवली बहत्तर वर्ष समस्त
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40