Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:47 9+ Views

Jail Mein Janme Hai Ghanshyam

Super Hit Devotional track Jail Mein Janme Hai Ghanshyam sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jail Mein Janme Hai Ghanshyam sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: - प्रिय भक्तों मैं आज आपको श्री हरि के अष्टम अवतार श्री कृष्ण लीला धर भगवान
वासुदेव के जन्म की संगीतमय पावन गाथा सुनाने जा रहा हूँ, पौराणिक कथा के
अनुसार द्वापर काल में भोजवंशी राजा उग्रसेन जो मथुरा नगरी पर राज्य करते थे,
उनके अधर्मी पुत्र कंस ने उन्हे गद्दी से उतार जेल में डाल स्वयं सिंहासन पर बैठ गया
और अपनी बहिन का विवाह यदुवंशी नरेश वासुदेव से कर देता है विदाई के समय
एक आकाशवाणी होती है जिसे सुन कंस वासुदेव और देवकी को जेल में डाल देता
और शर्त के अनुसार देवकी की एक एक करके संतानों को कंस मारता जाता है अब
बारी थी कृष्ण अवतार की फिर आगे क्या होता है.प्रेम से बोलिए जय श्री कृष्ण -
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
टूटे ताले सोए रखवाले टूटे ताले सोए रखवाले पावन मथुरा धाम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -घटाएं काली काली हवाऐं थी मतवाली
अचानक ज्योति पुंज से बिखर गयी लाली लाली
जेल में श्री नारायण दरश देने थे आए
देवकी वासुदेव को श्री हरि सब बतलाएहुए प्रकट फिर गर्भ से कान्हा
हुए प्रकट फिर गर्भ से कान्हा लुप्त हुए सुखधाम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -अधर पर चमके लाली, छवि मुख की अति प्यारी
खुशी में चमके चेहरे, देखे वो वारी वारी
कभी माँ लाल उठाए, कभी सीने से लगाए
यादकर कंस दुष्ट को कलेजा मुंह को आए
वासुदेव फिर चले जेल से वासुदेव फिर चले जेल से लेकर लाला श्याम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -कदम यमुना मे बढाया यमुना का मन हर्षाया
करने श्री हरि के दर्शन, जल को यमुना ने बढ़ाया
मेघ भी करने दर्शन देखो घनघोर है बरसे
शेष फिर करने छईय्या देव ऋषि मुनि जन हर्षे
वासुदेव घबराने लगे है वासुदेव घबराने लगे है जपने लगे हरि नाम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -नन्द घर लाल वो लाए यशोदा पास लिटाए
लेके उनकी पुत्री को वासुदेव मथुरा आए
सुना जब कंस है दौड़ा सुता को उसने उठाया
धरा पर लगा पटकने बड़ा ही अचरज पाया
छूट हाथ से जाके गगन में छूट हाथ से जाके गगन में बोली श्याम का नाम..
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -गगन जा बोली कन्या, कंस तेरा काल है आया
पल रहा नन्द बाबा घर, भेद सारा बतलाया
कंस सुन कन्या वाणी बड़ा ही घबराया है
मारने नन्दलाला को असुरों को बुलवाया है
नन्द के घर आनन्द है छाया नन्द के घर आनन्द है छाया हो रहे मंगल गान
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -देवगण नन्द घर आए इन्द्र ने ढ़ोल बजाए
नांचे है नारद सारद सप्तर्षि दर्शन पाए
यशोदा नन्द बाबा जी, बड़े प्रसन्न हुए है
लुटायी धन दौलत है, बड़ा ही दान किए है
आए दानव एक एक करके आए दानव एक एक करके गए स्वर्ग वो धाम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -वृकासुर पूतना मारी अकासुर संहारा है
तारे है दानव सारे कंस तन थक हारा है
हुए कुछ कृष्ण बड़े फिर, लीला फिर रचने लगे है
यारों की टोली बनाकर चोरी नित करने लगे है
मुरली बजाते है यमुना तट मुरली बजाते है यमुना तट मोहे मुरली की तान
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -ग्वालो के संग में खेले गोपियों को है रिझाते
कभी गायों को चराते कभी महारास रचाते
कालिया नांग है नाथा राधा के मन को भाए
प्रेम राधा संग कीन्हा हाथ गिरिवर को उठाए
आए मथुरा कुबजा तारे आए मथुरा कुबजा तारे यशोदा के घनश्याम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -कंस से युद्ध किया है दुष्ट को मार दिया है
जाके फिर मात् पिता को जेल से मुक्त किया है
नाना को गद्दी बिठाया धरा पर धर्म बढ़ाया
आगे चलकर अर्जुन को गीता का सार बताया
महाभारत के तुम्ही हो नायक महाभारत के तुम्ही हो नायक कृष्ण संग बलराम
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
F: -सुदामा यार से यारी बड़े कर्तव्य निभाए
आए जब मित्र द्वारिका चरण प्रभू अश्रु धुलाए
लीलाधर की ये लीला बड़ी है अजब निराली
राधा के श्याम तुम्ही हो मीरा के हो गिरधारी
कृष्ण के जीवन की ये गाथा कृष्ण के जीवन की ये गाथा लिखे मुनेन्द्र चौहान
कोरस: -जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
जेल में जन्मे हैं घनश्याम जेल में जन्मे हैं घनश्याम
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40