Close Menu
Subscribe :

JNS Album

JNS Hindi 00:12:06 2+ Views

Shree Ajitnath Amritwani

Super Hit JNS track Shree Ajitnath Amritwani sung by Sushma Chaudhary (Sakshi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Ajitnath Amritwani sung by Sakshi

नमस्कार अरिहन्त को, सिद्धाचार्य को ध्यायें
उपाध्याय को नित नमूं, जो शिवपुर को जायें
कर्म जीत श्री अजित बनें, किया आत्म का ध्यान
अजितनाथ के चरण में, शत-शत करहूँ प्रणाम
बोलिये श्री अजितनाथ की जय
सब मिलकर के करो जयकारा नमस्कार हो बारम्बारा
अजित जीत जगजीत बने हो, अरिअवलम्बन नहीं सने हो
दूजे तीर्थंकर कहलाते, भव्यों को शिव पथ बतलाते
बना तुम्हारा जीवन चन्दन, चरणों में हम करते वन्दन
पंच कल्याणक हुए तुम्हारे, दिव्य ध्वनि से सबको तारे
सोलह सपने देखे माँ ने, मंगल गीत लगी थीं गाने
देव-देवियाँ स्वर्ग से आयी, माँ सेवा कर वो हर्षाई
कामदेव सा रूप तुम्हारा, नयनों को जो लगता प्यारा
सिद्ध नमः कह दीक्षा लीनी, तप संयम की शिक्षा दीनी
शान्ति अतुल पायी थी तुमने, तप करते थे जाकर वन में
घाति कर्म को नाश किया था, केवलज्ञान प्रकाश किया था
तप से पूर्ण ज्ञान उपजाया, लोकालोक ज्ञान में आया
ज्ञान की महिमा सबसे न्यारी, ज्ञान से हो मुक्ति तैयारी
मंगल मय है दर्श तुम्हारा, भव सागर से करो किनारा
प्रतिमा चमत्कार दिखलाती, सब भव्यों के मन को भाती
अंग-भंग अंगों को पावें, जो भी सच्चा ध्यान लगावें
निर्धन आकर भरते झोली, गूंगा इनसे पावे बोली
रोग-शोक को दूर भगाया, तेरा यश सबने है गाया
तीन लोक महिमा दिखलायी, जन-जन के हो तुम्हीं सहाई
सुन्दर मन्दिर बना तुम्हारा, ऊँचा शिखर भी लगता प्यारा
समवशरण की महिमा न्यारी, जय-जय करते सुर नर-नारी
करें वन्दना मुनि-आर्यिका, साथ में रहते श्रावक-श्राविका
सुन्दर नाम प्रभु का जाना भक्तों का होता है आना
प्रति वर्ष हो मेला भारी, आती है जनता जग सारी
दृष्टि है प्रभु आपकी नाशा, पूरी कर दो मेरी आशा
तारण तरण है नाम तुम्हारा, चरण शरण में मिले सहारा
प्रभु दास की करो परीक्षा, मोक्ष मार्ग की दे दो शिक्षा
आप सभी के हितकारी हो, शिवसुख दर्शक मन हारी हो
बीच भँवर में मेरी नैया, तू ही प्रभु है एक खिवैया
लक्ष्मी तेरी चरण की चेरी, काटो संकट क्या है देरी
सुर-नर मुनि जन महिमा गाते, तुम चरणों में ध्यान लगाते
ज्ञान ध्यान की शिक्षा पाऊँ, कर्म काटकर शिवपुर जाऊँ
जो भी नाम आपका जपते, दुख दारिद्र स्वयं ही भगते
भक्त हृदय में आप विराजे, तीन छत्र सिर पर हैं साजे
भक्त तुम्हारे द्वार खड़ा है, ज्ञान ध्यान से खाली हूं मैं
आशा लेकर चरण पड़ा है। आत्म बाग का माली हूं मैं
शान्ति भाव से शरण में आते, सुर गण मानव शीश नवाते
हम हैं प्रभु जी आपके चाकर, आप गुणों के हैं रत्नाकर
चरणों श्रद्धा सुमन चढ़ाते, धर्म मार्ग पर कदम बढ़ाते
करे वन्दना "स्वस्ति" तुम्हारी, प्रतिपल करे मोक्ष तैयारी
चालीसा चालीस दिन, पढ़े सुने जो कोए
सुख-सम्पत्ति पावे अतुल, रोग-शोक सब खोय
भाव सहित भक्ति करें, अजितनाथ के द्वार
आत्म-सिद्धि को पाये कर, हो जायें भव पार
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40