कोरस :- माँ ओ मेरी माँ -४
F:-ओ मैया शारदे का मेरे
कोरस :-जय हो
F:-ओ मैया शारदे का मेरे देखो , कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार
कोरस :-जय हो
F:- देख देख माँ का शृंगार ओ मैया शारदे का मेरे देखो , कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार
ओ मैया शारदा का मेरे
F:-शीश पे मैया जी के फूलो का गजरा है नैनो की शोभा में काला काला कजरा है -२
शारदा माँ की होठो की लाली सारे संकट हरने वाली -२
मैया जी के माथे की बिंदिया सजाके बनाती भक्त जनो की तकदीरे
F:-ओ मैया शारदे का मेरे देखो , कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार ओ मैया शारदा का मेरे
F:-मैया जी की चुनरी में जड़े जो सितारे है सितारे न समझो ये आसमा के तारे है -२
सूरज चंदा माँ के नैना सच कहती हु मान लो बहना -२
जब जहां देखे मेरी शारदा मैया बनी एक सुंदर संसार
F:-ओ मैया शारदे का मेरे देखो , कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार ओ मैया शारदा का मेरे
F:- भक्तो के खातिर मैया रूप बदलती है कभी दुर्गा काली कभी आदि शक्ति बनती है -२
शारदा माँ की महिमा न्यारी ये तो जाने दुनिया सारी -२
जिसपे खुश हो जाती है मैया जी भर भर दे भंडार
F:-ओ मैया शारदे का मेरे देखो, कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार ओ मैया शारदा का मेरे
कोरस :-जय हो
F:-ओ मैया शारदे का मेरे देखो, कितना है न्यारा दरबार -२
सामने आके भूल जाये भूल जाये सब देख देख माँ का शृंगार
कोरस :-देख देख माँ का शृंगार -२
लेखक :- आर टी ताम्रकार,सुरेश मिश्रा,आशीष कुमार पांडेय