Close Menu
Subscribe :

Bundeli Album

Bundeli Bundeli 0:03:57 1+ Views

Maa Sharda Ki Mahima

Album: Aalha Ki Amar Kahani

Super Hit Bundeli track Maa Sharda Ki Mahima sung by Renuka Samdariya.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Sharda Ki Mahima sung by Renuka Samdariya

F:- माँ शारद की महिमा भारी सुन लो भक्तो कान लगाये परम भक्त देवी शारद जी दीना था जब जीभ चढ़ाये तुरंत प्रसन्न हुई थी शारद फ़ौरन जीभ दिया लौटाए ख़ुशी हुए देवी प्रसाद जी ख़ुशी हुए देवी प्रसाद जी माँ शारद का आशीष पाये ख़ुशी हुए देवी प्रसाद जी
सब कुछ माँ ने मुझको दीना अब मांगू माँ से कुछ नाये सिर्फ लालसा है यह मेरी माता के दर्शन हो जाये भव्य विशाल है माँ की मढ़िया भक्तो ने दीना बनवाये दूर दूर से भक्त आ रहे दूर दूर से भक्त आ रहे श्रद्धा से रहे शीश झुकाये दूर दूर से भक्त आ रहे
माला फुले न बेके नारियल माँ शारद को रहे चढ़ाये कोई तो मांगे माँ से बालक कोई दर्शन को रहा ललचाये माता सुनती विपदा सारी मनवांछित फल देती जाये मैहर की माँ देवी शारदा मैहर की माँ देवी शारदा सरे जग में गयी है छाए मैहर की माँ देवी शारदा
मोर नाचते है गिरी ऊपर कौल कू कू रहे सुनाये जब बसंती ऋतुएँ आती हरियाली चहु दिश छा जाये अंधन को माँ देती आँखे कोढ़िन करदे सुंदर काये निर्धन को माँ माया देती निर्धन को माँ माया देती दुखिया का कष्ट मिटा निर्धन को माँ माया देती
वंश कुटुंब परिवार ख़ुशी हो जो माँ शारदा के ढिंग जाये मैहर नगरी पवन हो गयी माँ की चरणों की रज पाये कृपा करो हे माँ जगदम्बे मेरा देवो कष्ट मिटाये धन्य हुए जेपी और रजन धन्य हुए जेपी और रजन माँ शारद की महिमा गाये धन्य हुए जेपी और रजन
लेखक :- जे पी शुक्ला
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40