F:- माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा -२ सबसे निराला मैया धाम तुम्हारा
जिसने अर्जी लगाई तूने विपदा मिटाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा सबसे निराला मैया धाम तुम्हारा
जिसने अर्जी लगाई तूने विपदा मिटाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा माँ कल्याणी
दुनिया भर से आते है सेवक सीढिया चढ़ के हजार हो
जय माता देके गूंजे जयकारे ऊँचा भवन बारबार हो
की चढ़ाये चुनरी नारियल -२ कोई चढ़ाये माँ को हार हो
हमको तो भाये माता मैहर नगरिया -२ जिसने अर्जी लगाई
तूने विपदा मिटाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा माँ कल्याणी
निर्धन धनी तेरे दर पे नित नित चूमे चरण तुम्हारा
अंधे लगड़े लूले को है माँ तूने दिया है सहारा
मुझपे दया की दृष्टि करो माँ -२ मैने तुमको पूकारा
सब को दिखाए मैया तू ही किनारा -२ जिसने अर्जी लगाई
तूने विपदा मिटाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा माँ कल्याणी
नाम है हजारो तेरे भवानी रूप अनेक मनाये
ब्रम्हा विष्णु शंकर निशदिन तुमको शीश झुकाये
आदि भवानी जग कल्याणी -२ दुनिया तेरे गुणगाये
पंचू और सत्तू पे ध्यान धरो माँ-२ हमने अर्जी लगाई
क्या तू सुन नहीं पाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा सबसे निराला मैया धाम तुम्हारा,
जिसने अर्जी लगाई तूने विपदा मिटाई जय हो माँ शारदे माँ शारदे-२
माँ कल्याणी तुम्हे बोले जग सारा.........
लेखक :- सुरेश मिश्रा